You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
आशुतोष रांका से मारपीट, स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे
शुक्रवार 21 अगस्त को जयपुर ग्रामीण के एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है.
सीजेपी कार्यकर्ताओं के दौरे का कुछ लोगों ने विरोध किया और उन्हें गांव से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया.
वीडियो में दिख रहा है कि सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले लोग 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए सीजेपी कार्यकर्ताओं को गांव से बाहर जाने के लिए बोल रहे हैं.
हालांकि, सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका का आरोप है कि विरोध करने वाले लोगों को बीजेपी ने बुलाया था. उन्होंने ये भी कहा कि वे इस तरह के विरोध से डरने वाले नहीं हैं. रांका ने कहा कि मारपीट के लिए स्थानीय ग्रामीणों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.
सीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी इन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है.
एक अन्य कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. वहीं, सीजेपी का विरोध कर रहे एक शख़्स ने दावा किया कि स्कूल की मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये पास हो चुके हैं और यह काम बीजेपी करा देगी.
इस मामले में सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका, सीजेपी कार्यकर्ता रेखा शर्मा और ग्रामीणों का और क्या कहना है, इस वीडियो में देखिए.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.