मैनचेस्टर टेस्टः भारत पारी और 54 रन से हारा

इंग्लैंड के कप्तान कुक
प्रकाशित

इंग्लैंड और भारत के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच मेज़बान टीम ने एक पारी और 54 रनों से जीत लिया है.

क्रिस जॉर्डन

इंग्लैंड के 367 रनों के जबाव में भारत की पूरी टीम दूसरी पारी में 161 रन बनाकर आउट हो गई.

मोइन  अली

मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट पर 237 रनों से आगे खेलना शुरू किया और नौ विकेट के नुकसान पर कुल 367 रन बनाए.

महेंद्र सिंह धोनी

जबाब में भारत की पूरी टीम 161 रन ही बना सकी. आर अश्विन सबसे अधिक 46 रन बनाकर नाबाद रहे.

मुरली विजय

कप्तान धोनी भी 27 रन ही बना सके. इसके अलावा मुरली विजय और गौतम गंभीर दोनों ने ही 18-18 रन बनाए.

पुजारा 17, कोहली 7, रहाणे 1, जडेजा 4 और एरोन ने 9 रनों का योगदान दिया, वहीं पंकज सिंह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

मोइन अली

इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने सबसे अधिक चार विकेट लिए.

सैम रॉबसन

इसके अलावा एंडरसन और जॉर्डन ने दो-दो जबकि एक विकेट वोक्स की झोली में गया.

स्टुअर्ट ब्राड

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में अपने तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्राड के बिना खेल रही थी जिन्होंने पहली पारी में 25 रन देकर छह विकेट चटकाए थे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

इंग्लैंड का समर्थक

पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज़ में इंग्लैंड ने दो और भारत ने एक टेस्ट मैच जीता है जबकि एक मैच ड्रॉ हो चुका है.

पांचवां और अंतिम टेस्ट 15 अगस्त से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेल जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>