सोशल: गणपति-ईद संग, क्या बोलीं एक्ट्रेस काजोल?

काजोल
प्रकाशित

ईद और गणपति महोत्सव इस बार एक साथ है.

अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''अगर हमारे भगवान गणपति और ईद साथ में मना सकते हैं तो हम क्यों नहीं. सभी को शुभकामनाएं.''

ट्विटर

ज़ाहिर है काजोल के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग काजोल की बात से सहमति जता रहे हैं तो कुछ लोग कड़ी आपत्ति.

पढ़िए किसने क्या कहा?

@Misty4SRK ने लिखा, ''बहुत सही कहा. भगवान आपके साथ रहे और कृपा बरसे.''

बिरजू पटेल लिखते हैं, ''ये सही बात है. इस केस में लोगों का दिल तैयार है लेकिन दिमाग साथ नहीं देगा.''

अमन सिन्हा ने सवाल किया, ''आप कैसे कह सकती हैं कि भगवान गणपति महोत्सव और ईद साथ मना रहे हैं.''

इरफान अहमद खान लिखते हैं, ''भगवान कोई त्योहार नहीं मना सकते. हिंदू हर साल कई त्योहार मनाते हैं और मुस्लिम सिर्फ दो बार ईद.''

मार्टिन फैसल ने लिखा- बेशक कर सकते हैं. बल्कि हमें तो ज्यादा से ज्यादा खुशियां मनाने के मौके खोजने चाहिए. ईद भी प्यारी हमें दीवाली भी है, राम का भी आदर प्यारे अली भी है.''

अनुराग लिखते हैं, ''बिलकुल नहीं, हम लोग मारने की वकालत नहीं करते. प्रसाद के बाद मीट खाने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते.''

ट्विटर

अली इमरान लिखते हैं, ''ये मेरी आखिरी चेतावनी है. वरना किसी भी तरह के विवाद की जिम्मेदारी आपकी होगी. आपने बड़ी गलती की है. सारे ट्वीट्स डिलीट कीजिए.''

विशाल राजपूत लिखते हैं, ''काजोल जी भगवान भी अलग-अलग हैं क्या. अब तक तो हम सोचते थे कि भगवान सिर्फ एक हैं. ये बात समझ नहीं आई थोड़ी.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)