कालिख की चादर ओढ़े नाइजीरियाई शहर

प्रकाशित

नाइजीरियाई शहर पोर्ट हारकोर्ट को गार्डन सिटी के नाम से जाना जाता है. लेकिन हाल के दिनों में इसने कालिख की चादर ओढ़ ली. इस वजह से सरकार को प्रदूषण के आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी.

पोर्ट हारकोर्ट शहर नवंबर 2016 से ही कालिख की चादर ओढ़े हुए है

पोर्ट हारकोर्ट शहर नवंबर 2016 से ही कालिख की चादर ओढ़े हुए है.

सरकार ने शहर में प्रदूषण के आपातकाल की घोषणा कर दी है.

सरकार ने शहर में प्रदूषण के आपातकाल की घोषणा कर दी है. इसके अलावा कुछ कारखानों को बंद कर दिया गया है.

शहर से गुजरता एक ऑटो.

हालांकि इसकी वजह तो अभी तक नहीं पता चल पाई है. लेकिन कुछ लोग इसके लिए अवैध रिफ़ाइनरियों और टायरों को जलाए जाने को ज़िम्मेदार मान रहे हैं.

हाथ में लगी कालिख .

अगर आप यहां किसी खुली जगह पर अपने हाथ को रगड़ेंगे तो आपके हाथ कुछ इस तरह से हो जाएंगे.

कार पर जमी कालिख

सोशल मीडिया पर लोग इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हैशटैग #StopTheSoot का इस्तेमाल कर रहे हैं.

कार साफ़ करता एक व्यक्ति.

हालत यह हो गई है कि लोग अपनी कारों को भी साफ़ नहीं कर पा रहे हैं.

शहर में आती जाती गाड़ियां.

इस समस्या को देखते हुए लोगों को अब अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है.

शहर का आम जनजीवन

इस सबके बाद भी शहर में जनजीवन जितना संभव हो, उतना सामान्य बनाने की कोशिश चल रही है.

बाज़ार जाती एक महिला.

कालिख की चादर ओढे इस शहर में लोगो ख़रीद-फ़रोख़्त के लिए बाज़ार जा रहे हैं.

स्कूल जाता एक लड़का.

छात्र-छात्राओं ने स्कूल आना-जाना भी बंद नहीं किया है.

स्कूल जाती एक लड़की.

बच्चे मुंह ढंकर स्कूल आ-जा रहे हैं.

शहर में एक फेरीवाला.

रोजी-रोटी के लिए रेहड़ी-पटरी वाले और मोची भी सड़क पर निकल पड़ते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)