Budget 2019: निर्मला सीतारमण के बजट की पूरी कहानी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया. पढ़िए पल पल का अपडेट

लाइव कवरेज

  1. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 9.6 करोड़ शौचालय बने

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 9.6 करोड़ शौचालय बने.

  2. 2024 तक ग्रामीण भारत के ‘हर घर जल’ होगा

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जल जीवन मिशन शुरू होगा जो 2024 तक ग्रामीण भारत के हर घर तक पानी पहुंचाएगा.

  3. शेयर बाज़ार की लिस्टेड कंपनियों में न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शेयर बाज़ार की लिस्टेड कंपनियों में न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारीको बढ़ाए जाने का समय है. उन्होंने सेबी से वर्तमान सीमा 25 फ़ीसदी को 35 फ़ीसदी करने को कहा है.

    स्टॉक मार्केट
    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
  4. इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ‘फ़ेम-2’ योजना

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘फ़ेम-2’ योजना इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू होगी और जिसमें चार्जिंग के लिए मूलभूत ढांचे को खड़े करने में सहायता की जाएगी.

    निर्मला सीतारमण
  5. भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. ‘प्रधानमंत्री कर्म योगी मान धन योजना’

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 1.5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले दुकानदारों और खुदरा विक्रेताओं के लिए शुरू होगी पेंशन योजना, जिसका नाम होगा ‘प्रधानमंत्री कर्मयोगी मान धन योजना’.

    निर्मला सीतारमण
  7. इंश्योरेन्स इंटरमीडिएटरीज के क्षेत्र में 100 फ़ीसदी विदेशी निवेश की अनुमति देने का प्रस्ताव

    वैश्विक अड़चनों के बावजूद विदेशी निवेश बढ़ा. एविएशन, मीडिया एनिमेशन और इंश्योरेन्स में एफडीआई आना चाहिए. इंश्योरेन्स इंटरमीडिएटरीज के क्षेत्र में 100 फ़ीसदी विदेशी निवेश की अनुमति दी जाएगी. ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का भारत में आयोजन किया जायेगा.

    बजट 2019, निर्मला सीतारमण
  8. रेलवे को 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की ज़रूरत

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रेलवे के मूलभूत ढांचे को 2018 से 2030 तक 50 लाख करोड़ के निवेश की ज़रूरत है, इसके लिए पीपीपी मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा.

    भारतीय रेलवे
  9. लक्ष्य रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का

    सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य जल रास्ते को बढ़ावा देना है. वन नेशन, वन ग्रिड के लिए सरकार आगे बढ़ रही है, इसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है.

  10. वाराणसी से हल्दिया जलमार्ग 2020 तक होगा पूरा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वाराणसी से हल्दिया जलमार्ग 2020 तक पूरा हो जाएगा.

    गंगा
  11. मेक इन इंडिया के तहत गगनयान, चंद्रयान पर ख़ासतौर पर ध्यान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत जल, जल प्रबंधन, स्वच्छ नदियों, ब्लू इकॉनोमी, अतंरिक्ष कार्यक्रम, गगनयान, चंद्रयान और सेटेलाइट कार्यक्रमों पर खासतौर पर ध्यान दिया गया.

  12. कार्गो परिवहन के लिए नदियों का इस्तेमाल

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार ने कार्गो परिवहन की कल्पना की है जिसकी वजह से सड़कों और रेलवे पर बोझ कम होगा.

  13. वित्त मंत्री ने 10 लक्ष्य निर्धारित किए

    1. भौतिक संरचना का विकास.2. डिजिटल इंडिया को अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र तक पहुंचाना.3. हरित मातृभूमि और प्रदूषण मुक्त भारत.4. एमएसएमई, स्टार्टअप, डिफेंस, ऑटो और हेल्थ सेक्टर पर विशेष जोर.5. जल प्रबंधन और स्वच्छ नदियों का लक्ष्य.6. ब्लू इकॉनमी.7. गगनयान और चंद्रयान मिशन.8. खाद्यान्न क्षेत्र.9. स्वस्थ समाज, आयुष्मान भारत और सुपोषित महिलाएं-बच्चे.10. जनभागीदारी, न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन.

  14. ‘भारतमाला’, ‘सागरमाला’ और ‘उड़ान’ ग्रामीण और शहर की दूरी पाट रहा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘भारतमाला’, ‘सागरमाला’ और ‘उड़ान’ जैसी उनकी सरकार की योजनाओं ने परिवहन के मूलभूत ढांचे को सुधारा है और ग्रामीण एवं शहरी भारत की दूरी को पाटा है.

  15. 300 किलोमीटर की नई मेट्रो रेल परियोजना

    2018-19 में कुल 300 किलोमीटर की नई मेट्रो रेल परियोजना का लक्ष्य.

  16. ‘10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 55 साल लगे’

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर होने में 55 साल लगे लेकिन उनकी सरकार ने पांच साल में इसे 10 खरब डॉलर और बढ़ाकर कर दिया.

  17. इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था 30 खरब डॉलर की होगी: वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था 30 खरब डॉलर की हो जाएगी जो विश्व में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी.

    निर्मला सीतारमण
  18. जल और उड़ान योजनाओं को बढ़ावा

    भारतमाला और सागरमाला परियोजनाओं, जलमार्ग विकास और उड़ान योजनाओं के जरिये भौतिक संबद्धता को बढ़ावा

  19. लाइसेंस कोटा और नियंत्रण कोटा के दिन लदे

  20. रोज़गार सृजन के लिए भारी निवेश की ज़रूरत

    अवसंरचना, डिजिटल अर्थव्यवस्था, छोटी और मध्यम फर्मों में रोज़गार सृजन के लिए भारी निवेश की ज़रूरत