Budget 2019: निर्मला सीतारमण के बजट की पूरी कहानी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया. पढ़िए पल पल का अपडेट

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के नए सिक्के

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के नए सिक्के आएंगे.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, एक लाख पांच हज़ार करोड़ रुपये का विनिवेश

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में एक लाख पांच हज़ार करोड़ रुपये का विनिवेश किया जाएगा.

  3. आरबीआई की निगरानी में होंगी हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियां

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियां आरबीआई की निगरानी में होंगी.

  4. बैंको का एनपीए एक लाख करोड़ रुपये कम हुआ

    वित्त मंत्री ने बताया है कि बैंको का एनपीए एक लाख करोड़ रुपये कम हुआ और चार साल में चार लाख करोड़ रुपये की वसूली की गई.

  5. बैंकों को 70 हज़ार करोड़ रुपए

    क्रेडिट को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 70 हज़ार करोड़ और उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव.

  6. पूरा बजट भाषण देखें लाइव

    लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा भाषण यहां देंखें.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, एनआरआई को भी मिलेगा आधार कार्ड

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि एनआरआई भारतीयों को भी आधार कार्ड मिलेगा और इस साल विदेश में चार नए दूतावास खोले जाएंगे.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, जनधन खाते में महिलाओं को पांच हज़ार का ओवरड्राफ़्ट

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि जनधन बैंक खाते में महिलाओं को पांच हज़ार रुपये का ओवरड्राफ़्ट मिलेगा.

  9. budget2019
  10. स्वच्छ भारत अभियान पर वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ‘2 अक्तूबर 2019 को भारत हो जाएगा खुले में शौच से मुक्त’

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसा सपना देखा था वैसा ही 2 अक्तूबर 2019 को भारत खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा.

  12. राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र की होगी स्थापना

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2 अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा.

  13. स्वच्छ भारत अभियान का अगला चरण कचरा प्रबंधन

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण भारत में कचरे के निपटारे के लिए काम किया जाएगा.

  14. जल शक्ति मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर करेगा काम

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2024 तक ग्रामीण भारत के हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर काम करेगा.

    निर्मला सीतारमण
  15. भारत की अंतरिक्ष शक्ति पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. नेशनल रिसर्च फ़ाउंडेशन की होगी स्थापना

    2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए नेशनल रिसर्च फ़ाउंडेशन की स्थापना होगी जिसमें सभी मंत्रालय फ़ंड देंगे.

  17. शेयर बाज़ार में गिरावट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजटीय भाषण के दौरान शेयर बाज़ार के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 140 अंकों की गिरावट आ गई.

    बजट 2019, budget, sensex, share market, शेयर मार्केट, शेयर बाज़ार, सेंसेक्स
    इमेज कैप्शन, शेयर बाज़ार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स
  18. ‘गांव, ग़रीब और किसान हमारी योजनाओं के केंद्र में होते हैं’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. ‘95 फ़ीसदी शहर खुले में शौच से मुक्त’

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के 95 फ़ीसदी शहर खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं और एक करोड़ लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान मोबाइल ऐप डाउनलोड किया है.

  20. देश की परिवहन सेवाओं पर वित्त मंत्री ने क्या कहा