लाइव, अमित शाह का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया और कहा कि भारत ने अपने यहां हुई कुछ गिरफ़्तारियों को पाकिस्तान से जोड़ने की कोशिश की है.

सारांश

वीडियो छोड़ें और जारी रखें
  • लखीसराय में भगदड़ से सात लोगों की मौत
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम के होटल में आग से 7 लोगों की मौत
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • जेसीबी में बैठकर उफनते नाले को पार करती महिलाएं
  • अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली ज़िले में अचानक आई बाढ़
  • देश में शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर बोले रामदेव
  • जवाहरलाल नेहरू का पहला टीवी इंटरव्यू

लाइव कवरेज

रौनक भैड़ा

  1. अमेरिका और ईरान की बातचीत कहां तक पहुंची, डोनाल्ड ट्रंप के दामाद ने बताया

    जेरेड कुशनर

    इमेज स्रोत, Ludovic MARIN / POOL / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जेरेड कुशनर (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जेरेड कुशनर ने सोमवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत गंभीर स्तर पर जारी है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अभी तक किसी समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है.

    कुशनर ने फ़ॉक्स न्यूज़ से बातचीत में कहा, "अमेरिका और ईरान की विभिन्न सरकारी संस्थाओं के बीच बातचीत सम्भवतः अब तक के सबसे मज़बूत दौर में है. हालांकि, यह अभी किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंची है."

    इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि वह ईरान के साथ अंतरिम समझौते को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, यह समझौता प्रभावी रूप से विफल हो गया है, क्योंकि इसके ज़रिए होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने का रास्ता साफ़ नहीं हो सका.

    ट्रंप ने अपने ताज़ा बयान में यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान उस समझौते को स्वीकार करने के लिए तैयार होगा, जिसे अमेरिका ज़रूरी मानता है.

  2. अमित शाह का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Anshuman Poyrekar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया (फ़ाइल फ़ोटो)

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया और कहा कि भारत ने अपने यहां हुई कुछ गिरफ़्तारियों को पाकिस्तान से जोड़ने की कोशिश की है.

    पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने ये प्रचार अपनी घरेलू सुरक्षा चुनौतियों से ध्यान हटाने और राजनीतिक फ़ायदे के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराने के लिए किया है.

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने सोमवार को कहा, "ऐसा प्रचार पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के ग़लत अभियान का एक और उदाहरण है. भारत अपने आंतरिक सुरक्षा संकट से ध्यान भटकाने और घरेलू राजनीतिक हितों के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहा है."

    उन्होंने कहा, "भारत ऐसा देश है जो अपने अल्पसंख्यकों पर बुरी तरह अत्याचार करता है और विरोध की आवाज़ों को दबाता है. भारत देश के बाहर आतंक फैला रहा है और आतंकवादियों की मदद कर रहा है."

    "पाकिस्तान ने बार-बार भारत के आतंकवाद और अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों में शामिल होने के सबूत साझा किए हैं. भारतीय नौसेना के दोषी ठहराए गए और सज़ा काट रहे पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान में भारत के सीधे दख़ल और आतंकवाद में शामिल होने का साफ़ सबूत हैं."

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करता है कि वह भारत के बिना आधार वाले आरोपों को ख़ारिज करे और क्षेत्र में भारत की ओर से प्रायोजित आतंकवाद के लिए उसे ज़िम्मेदार ठहराए."

    गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 राज्यों में अभियान चलाकर पाकिस्तान स्थित 'आईएसआई -समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया है और 200 से अधिक ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है.

  3. झारखंड: परीक्षा रद्द होने के बाद भी आंदोलन क्यों जारी, स्टूडेंट लीडर ने ये बताया

    रविंद्र पासवान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन अब भी जारी है

    झारखंड में चल रहे स्टूडेंट आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेपीएससी-14, जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षाओं को रद्द करने का एलान किया है. हालांकि, छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन अब भी जारी है.

    छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा, "मंत्री दीपिका पांडे और इरफ़ान अंसारी अभी आए थे उन्होंने हमसे अपील की कि ये आंदोलन और अनशन को ख़त्म करें. लेकिन जो हमारी मांगें सीबीआई जांच से संबंधित हैं, उस पर सरकार की अभी तक सहमति नहीं बन पाई है."

    उन्होंने कहा, "सरकार की तरफ़ से जो भी नोटिफ़िकेशन आएगा उसका भी हम अध्ययन करेंगे उसके बाद हम अपने आंदोलन की रणनीति के बारे में बताएंगे. हमारी मांग है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए."

    गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार ने टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं की जांच कराने की बात कही थी. अब मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं, परिणामों और चयन तक को रद्द करने की बात स्पष्ट रूप से कही है.

  4. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.