'घमंडी' अमरीका पर रुख़ नहीं बदलेगा: ईरान

khamenei, IRAN
प्रकाशित

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमेनेई ने कहा है कि देश के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते के बावजूद 'घमंडी' अमरीका के प्रति ईरान का रवैया नहीं बदलेगा.

रमज़ान ख़त्म होने पर दिए भाषण पर खमेनेई ने कहा कि अब भी मध्य पूर्व को लेकर अमरीका से ईरान के गंभीर मतभेद हैं.

उन्होंने कहा कि ईरान सीरिया, इराक़, फलस्तीनियों के अलावा यमन और बहरीन में "दबे-कुचले लोगों" का समर्थन करता रहेगा.

barack_obama

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर इस हफ़्ते की शुरुआत में ही कई सालों की बातचीत के बाद समझौता हुआ है.

इस समझौते के तहत ईरान प्रतिबंधों में ढील के बदले अपनी परमाणु गतिविधियों को सीमित कर देगा.

'अमरीका से बात नहीं'

तेहरान की मोसाला मस्जिद में खमेनेई ने कहा, "अमरीकी कहते हैं कि उन्होंने हमें परमाणु बम हासिल करने से रोका है, वो जानते हैं कि ये सच नहीं है. हमने एक फ़तवा देकर एलान कर दिया था कि इस्लामिक क़ानून के तहत परमाणु हथियार हराम हैं. इसका परमाणु वार्ता से कोई लेना देना नहीं था.''

उन्होंने कहा, "हम बार-बार कहते रहे हैं कि हम क्षेत्रीय या अंतरराष्ट्रीय मसलों पर अमरीका से बात नहीं करेंगे; द्विपक्षीय मसलों पर भी नहीं. हमने परमाणु कार्यक्रम पर अपने हितों के लिए अमरीकियों से बात की."

संवाददाताओं का कहना है कि राष्ट्रपति हसन रूहानी ने परमाणु करार की तारीफ़ की थी और खमेनेई के विचार इसके विपरीत हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>