परमाणु हथियारों पर बैठक रही बेनतीजा

प्रकाशित

परमाणु हथियारों और तकनीक के प्रसार को रोकने के लिए बुलाया गया संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन बेनतीजा रहा.

इस सम्मेलन में परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा करने के लिए 150 से ज़्यादा देशों ने भाग लिया था.

इन देशों को अगले पांच सालों के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर आगे की रणनीति बनानी थी लेकिन वे किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने असफल रहे.

उधर अमरीका ने मिस्र और अन्य अरब देशों पर इस सहमति में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

इन देशों ने मध्यपूर्व में व्यापक विनाश के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक बैठक की मांग की थी हालांकि इस योजना का इसराइल ने विरोध किया था.

इस बैठक में इसराइल ने पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा लिया.

इसराइल पर परमाणु हथियार होने के आरोप लगते रहे है हालांकि न उसने कभी इन आरोपों का खंडन किया है न ही पुष्टि की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.</bold>