उड़ान से पहले 'धुत्त' पायलट गिरफ़्तार

फ़्लाईबी का शराबी पायलट गिरफ़्तार
प्रकाशित

उड़ान भरने से कुछ ही देर पहले एक ब्रितानी एयरलांइस फ़लाईबी के पायलट को अधिक शराब पीने के शक में गिरफ़्तार किया गया है.

ये पायलट बुधवार को दक्षिणी इंग्लैंड में कॉर्नवाल शहर के न्यूके हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला था कि उसके सांस का परीक्षण किया गया.

परीक्षण में उसके शरीर में तय सीमा से अधिक एल्कोहल पाई गई और उसे विमान उड़ाने से रोक दिया गया.

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार किसी पायलट के लिए 100 मिलीलीटर ख़ून में 20 मिलीग्राम से ज़्यादा एल्कोहल नहीं होनी चाहिए, जबकि इस मामले में अल्कोहल की मात्रा 80 मिलीग्राम पाई गई.

फ़्लाईबी का शराबी पायलट गिरफ़्तार

पुलिस सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि चालक दल के एक सदस्य की ओर से इस बारे में चिंता जाहिर करने के बाद अधिकारी सतर्क हुए.

पुलिस प्रवक्ता ने 48 वर्षीय व्यक्ति की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.

इसके बाद फ़्लाइट को रद्द कर दिया गया और उसके यात्रियों को 5 घंटे इंतज़ार करना पड़ा.

एक यात्री ने बीबीसी को बताया, ''हम सब विमान में बैठ चुके थे तभी घोषणा की गई कि पायलट की तबीयत ठीक नहीं है.''

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>