इराक़ में 'पीछे हटा' इस्लामिक स्टेट

इराक़ी शिया लड़ाके
प्रकाशित

उत्तरी इराक़ में कुर्द लड़ाकों ने ज़ुमार शहर को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के क़ब्ज़े से मुक्त कराने का दावा किया है.

यह शहर मोसुल से 60 किलोमीटर उत्तर में है. मोसुल पर आईएस ने जून में क़ब्ज़ा कर लिया था.

इस बीच इराक़ी सुरक्षा बलों ने दक्षिण में आईएस को बग़दाद के समीप जर्फ़ अल सख़र से बाहर कर दिया है.

इसे शिया धार्मिक स्थल की तरफ़ जाने वाले रास्ते की सुरक्षा के लिहाज से काफ़ी अहम माना जा रहा है.

ज़ुमार पर नियंत्रण

अमरीकी सेना ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने आईएस के ख़िलाफ़ 22 हवाई हमले किए.

सिंजर, यज़ीदी
इमेज कैप्शन, सिंजर पर आईएस का क़ब्ज़ा होने के बाद यज़ीदी समुदाय के हज़ारों लोग विस्थापित हुए.

कुर्द क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी लेफ़्टिनेंट जनरल जब्बार यावर ने बीबीसी से कहा कि ज़ुमार पर फिर से नियंत्रण स्थापित करना काफ़ी अहम है और इससे सिंजर शहर को आज़ाद कराने की योजना बनाने में मदद मिलेगी.

आईएस ने गत अगस्त में सिंजर पर कब्ज़ा कर लिया था. इसके बाद अल्पसंख्यक यज़ीदी समुदाय के हज़ारों लोगों को यहां से विस्थापित होना पड़ा था.

आईएस ने जून से अब तक इराक़ और सीरिया के बड़े हिस्से पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>