दिल पर है राज तुम्हारा...

कार्ल लेगरफेल्ड
    • Author, फ़िओना मैक्डोनल्ड
    • पदनाम, बीबीसी कल्चर
  • प्रकाशित

कलाकारों के रंगीन और प्यार भरे किस्सों से तो अख़बार और पत्रिकाएं पटी ही रहती हैं.

लेकिन लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इन कलाकारों के दिलों में कौन बसता है. आइए डालते हैं एक नज़र

कार्ल लेगरफेल्ड

जर्मनी के मशहूर फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को सियामी बिल्ली चोपेट से प्यार है.

वह कहते हैं, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी इस तरह एक बिल्ली के प्यार में पड़ जाऊंगा."

यह बिल्ली उन्हें 2011 में मॉडल बापतिस्ते ने दी थी. ये ख़ास बिल्ली चोपेट भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है.

वो प्राइवेट जेट में सफर करती है, ट्विटर पर उसका अपना अकाउंट है और उसके हज़ारों फॉलोअर्स भी हैं.

पाब्लो पिकासो

पाब्लो पिकासो

स्पेन के मशहूर चित्रकार पाब्लो पिकासो को अपने छोटे से कुत्ते से बहुत प्यार था.

पिकासो का कुत्ता लंप उनके जीवन का इतना अहम हिस्सा बन गया था कि इस कुत्ते के पूर्व मालिक डेविड डगलस ने पिकासो और उनके कुत्ते के रिश्ते पर एक किताब 'पिकासो एंड लंप' लिख डाली.

द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक "पिकासो के पास कई कुत्ते थे, लेकिन सिर्फ़ लंप ही था जिसे वह अपनी बांहों में उठाते थे."

फ्रिदा काहलो

फ्रिदा काहलो

मैक्सिको की महिला चित्रकार फ्रिदा काहलो पक्षियों और जानवरों से घिरी रहती थीं.

उनके अपने चिड़ियाघर में मकाओ तोता, बंदर, मैक्सिको का बिना बालों वाला कुत्ता, हिरण और एक चील भी शामिल थी.

अर्नेस्ट हेमिंग्वे

अर्नेस्ट हेमिंग्वे

अमरीका के विख्यात लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे को बिल्लियों से बेहद प्रेम था.

उनकी भतीजी ने उनके इस बिल्ली प्रेम पर 'हेमिंग्वेज़ कैट' किताब भी लिखी. उन्हें पहली बिल्ली एक जहाज के कप्तान ने दी थी, जिसका नाम स्नोबॉल था.

एल्विस प्रेस्ली

एल्विस प्रिस्ली

'रॉक एंड रोल' किंग के नाम से मशहूर मिसिसिपी के एल्विस प्रेस्ली को भी जानवरों से बहुत प्रेम था.

उन्होंने अपने घर में ही कई जानवर पाल रखे थे जिसमें मुर्गियां, बत्तखें, कुत्ते और बिल्लियां भी शामिल थीं.

यहां तक कि उन्होंने एक गधे को अपने खाली स्वीमिंग पूल में रखा था, जब तक कि वहां की चारदीवारी बनकर तैयार नहीं हो गई.

सल्वाडोर डाली

सल्वाडोर डाली

स्पेन के चित्रकार सल्वाडोर डाली के साथ अक्सर एक बौना तेंदुआ रहता था.

फिर चाहे सल्वाडोर रेस्टोरेंट जा रहे हों या किसी भीड-भाड़ वाली जगह पर. इन जगहों पर अकसर अफ़रा-तफ़री की स्थिति हो जाती थी.

इस पर सल्वाडोर कहा करते, "डाली के ये उत्पात उनकी वैल्यू ही बढाएंगे." हुआ भी यही; डीलरों ने उनके रंगीन चित्रों के दाम बढ़ाकर दोगुने कर दिए.

ऑड्री हेपबर्न

ऑर्डी हेपबर्न

हॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा ऑड्री हेपबर्न भी फ्रिदा काहलो की राह पर चलीं.

हिरण के बच्चे के प्रति उनका प्रेम जगजाहिर था. इस हिरण को वे बेबी बोतल से दूध पिलाती थीं.

हिरण भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं था और हेपबर्न के साथ बेवर्ली हिल्स के सुपरमार्केट जाता था और ख़ास तरह से बनाए गए बाथटब में सोता था.

बिली होलीडे

बिली होलीडे

अमरीका की मशहूर जैज़ गायिका बिली होलीडे को भी जानवरों से बेहद लगाव था.

उनके पिता ने उन्हें नहीं अपनाया और उनकी मां यौनकर्मी थी.

बारह साल की उम्र में पड़ोसी ने उनके साथ बलात्कार किया और बाद में वह ड्रग्स और शराब की आदी हो गईं.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>