'भूतों ने हरवाया' लॉर्ड्स टेस्ट

प्रकाशित

भारत 28 साल बाद लॉर्ड्स के मैदान पर जीता है. इस जीत का जश्न फ़ेसबुक पर न मने, ऐसा कैसे हो सकता है. फेसबुक पर टॉप ट्रेंड है <link type="page"><caption> टेस्ट क्रिकेट.</caption><url href="https://www.facebook.com/topic/Test-Cricket/104090316293135?source=whfrt&position=1&trqid=6038829936523491804" platform="highweb"/></link>

तमाम ख़बरों के बीच बीच लंदन के अख़बार <link type="page"><caption> इंडिपेंडेंट की एक ख़बर</caption><url href="http://www.independent.co.uk/sport/cricket/england-vs-india-second-test-england-players-staying-in-haunted-hotel-claims-stuart-broad-but-does-that-explain-their-terrible-ninematch-winless-streak-9618184.html" platform="highweb"/></link> की भी चर्चा है.

इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस अख़बार को बताया कि लंदन में जिस फ़ाइव स्टार होटल में उन्हें ठहराया गया था वो भुतहा था.

ब्रॉड के मुताबिक़ उनके कमरे का नल आधी रात को अचानक चलने लगता था. उन्हें अपने साथ किसी और के होने का अहसास होता था. कुल मिलाकर खिलाड़ी सो नहीं पाए और मैच हार गए.

माफ़ी

दूसरा ट्रेंडिंग टॉपिक है ग़ज़ा. इसी ट्रेंड में <link type="page"><caption> सीएनएन रिपोर्टर डायना मैग्ने की एक ट्वीट पर मचा हंगामा</caption><url href="http://www.dailymail.co.uk/news/article-2696871/CNN-reporter-quickly-deletes-tweet-called-Israelis-cheering-missiles-striking-Gaza-scum.html" platform="highweb"/></link> है.

दरअसल डायना सेरात में इसराइल ग़ज़ा संघर्ष को कवर कर रही थीं. इसराइल में जिस जगह वो थीं उसी जगह कई इसराइली ग़ज़ा पर इसराइली सेना के हमले को देखने के लिए जमा थे.

बकौल डायना उन्हें वहां मौजूद लोगों ने धमकाया कि अगर वो एक शब्द भी ग़लत कहेंगी तो उनकी कार तोड़ दी जाएगी.

डायना को ग़ुस्सा आया और उन्होंने उसी ग़ुस्से में ये बात ट्वीट कर दी और साथ ही एक गाली भी लिख डाली. मामला इस क़दर बढ़ा कि डायना को इसराइल से बाहर निकालना पड़ा और सीएनएन को माफ़ी मांगनी पड़ी.

इसके अलावा सोनम कपूर की आने वाली फ़िल्म ख़ूबसूरत भी ट्रेंड कर रही है. ये रेखा और राकेश रोशन की बरसों पहले बनी फ़िल्म का रीमेक है.

आलिया का मज़ाक

ट्विटर की बात करें यहाँ ग़ज़ा तो ट्रेंड कर ही रहा है, साथ ही ट्रेंड कर रहा है <link type="page"><caption> वॉट्स ऐप</caption><url href="https://twitter.com/search?q=%23whatsapp&src=typd" platform="highweb"/></link>. कहीं वॉट्स ऐप के पूरी दुनिया में तेज़ी से चलने की बात है तो कहीं ये कि किस तरह से एक <link type="page"><caption> वॉट्स ऐप ग्रुप बना है इसरायल में</caption><url href="http://www.haaretz.com/news/national/.premium-1.604420" platform="highweb"/></link> उनके लिए जो रॉकेट हमले की चेतावनी देने वाले सायरन सुन नहीं सकते.

दूसरा ट्रेंड है <link type="page"><caption> #IWantToAskAlia</caption><url href="https://twitter.com/hashtag/IWantToAskAlia?src=tren" platform="highweb"/></link> यानी मैं आलिया से पूछना चाहता हूँ. यहाँ ज़्यादातर ट्वीट्स में उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है.

नीरज हारटीट्यूड कहते हैं, "मैं आलिया से पूछना चाहता हूँ कि मेसी या रोनाल्डो में से उनका चहेता रग्बी खिलाड़ी कौन है? अलिया: आप मुझे मूर्ख समझते हैं ये दोनो हॉकी खेलते हैं."

इसी तरह से चीनी कंपनी शाओमी का मोबाइल भी ट्रेंड कर रहा है.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/07/www.facebook.com%5Cbbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/07/www.twitter.com%5Cbbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>