#Christchurch: हमलावर ने पांच बंदूकों का इस्तेमाल किया

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न
इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने दो मस्जिदों पर हुए हमले को आतंकवादी हमला कहा है.
प्रकाशित

न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हमला करके कम से कम 49 लोगों की जान लेने वाले हमलावर को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस ने अभी हमलावर युवक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. इस 28 वर्षीय युवक पर क़त्ल के आरोप तय किए गए हैं.

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के मुताबिक़ हमलावर युवक ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है.

प्रधानमंत्री ने कहा है कि शुक्रवार को हुए हमले के बाद देश के बंदूक रखने संबंधी क़ानून में बदलाव किया जाएगा.

उन्होंने ये भी कहा है कि हमला बेहद सुनियोजित ढंग से किया गया था और हमलावर के पास बंदूक रखने का लाइसेंस था. हमले के दौरान पांच बंदूकों का इस्तेमाल किया गया.

पुलिस जांच के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल तीन लोग गिरफ़्तार किए गए हैं जिनमें से दो लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इन दोनों का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है.

इसी बीच मौके से गिरफ़्तार किए गए एक अन्य हथियारबंद व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है. पुलिस जांच में पता चला है कि ये व्यक्ति पुलिस की मदद करने की कोशिश कर रहा था.

'हमले ने शहर को बदल दिया है'

न्यूज़ीलैंड की मस्जिद पर हमला
इमेज कैप्शन, जहां हमला हुआ वहां लोग फूल रखकर जा रहे हैं

क्राइस्टचर्च की मेयर लिएन डालज़ील ने कहा है कि दो मस्जिदों पर हुए हमले ने शहर को हमेशा के लिए बदल दिया है.

उन्होंने कहा कि शहर में शनिवार को झंडे आधे झुकाए जाएंगे और साथ ही शहर में होने वाले कई खेल और मनोरंजन कार्यक्रमों को रद्द किया गया है.

मेयर ने बताया कि स्थानीय प्रशासन मुस्लिम समुदाय के साथ मिलकर मारे गए लोगों को दफ़नाने के लिए जगह के इंतज़ाम में जुटा है.

मेयर के मुताबिक़ जिस अस्पताल में पीड़ितों का इलाज चल रहा है उसके नज़दीक बॉटेनिकल गार्डन की दीवार को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए समर्पित किया जा रहा है.

दुनियाभर में शोक

लंदन में शोक सभा
इमेज कैप्शन, लंदन के हाइड पार्क में न्यूज़ीलैंड वार मेमोरियल पर क्रास्टचर्च हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा की गई
कुरान की प्रति
इमेज कैप्शन, जोर्डन की राजधानी अम्मान में न्यूज़ीलैंड के दूतावास के पास धरना देने पहुंचे एक व्यक्ति कुरान की प्रति दिखा रहे हैं. ये इस्लामिक एक्शन फ्रंट पार्टी के समर्थक हैं.
झंडा
इमेज कैप्शन, लंदन की ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी के क्राइस्टचर्च कॉलेज का झंडा आधा झुका हुआ है
सिडनी की मस्जिद में शनिवार सुबह की नमाज़ के दौरान क्राइस्टचर्च हमले में मारे गए लोगों को याद किया गया
इमेज कैप्शन, सिडनी की मस्जिद में शनिवार सुबह की नमाज़ के दौरान क्राइस्टचर्च हमले में मारे गए लोगों को याद किया गया
न्यू यॉर्क इस्लामिक सेंटर
इमेज कैप्शन, न्यू यॉर्क के इस्लामिक सेंटर की मस्जिद से शुक्रवार की नमाज़ अदा करके बाहर निकलते लोग
नीली रोशनी
इमेज कैप्शन, क्राइस्टचर्च में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए हेल्सिंकी के फिनलैंडिया हॉल में नीली रोशनी की गई
मौन रखते खिलाड़ी
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एनबीएल ग्रांड फाइनल सिरीज़ के मुकाबले से पहले एक मिनट का मौन रखते मेलबर्न यूनाइटेड के खिलाड़ी
बर्मिंघम सेंट्रल मस्जिद
इमेज कैप्शन, बर्मिंघम की मुख्य मस्जिद के बाहर खड़े होकर मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते स्थानीय लोग
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद में क्राइस्टचर्च हमले में मारे गए लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखते दुनिया भर से आए प्रतिनिधि
पूर्वी लंदन की मस्जिद
इमेज कैप्शन, पूर्वी लंदन की मस्जिद में न्यूज़ीलैंड में मारे गए लोगों की याद में रखी गई शोक सभा में बोलते लंदन के मेयर साद़िक ख़ान
नमाज़ पढ़कर निकल रहे लोग
इमेज कैप्शन, बर्मिंघम की मस्जिद से नमाज़ पढ़कर निकल रहे लोगों को फूल देते स्थानीय ईसाई
लीड्स की मक्का मस्जिद
इमेज कैप्शन, लीड्स की मक्का मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान क्राइस्टचर्च में मारे गए लोगों को याद किया गया
पेरिस की मुख्य मस्जिद
इमेज कैप्शन, पेरिस की मुख्य मस्जिद के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए
इस्तांबुल
इमेज कैप्शन, इस्तांबुल में वैश्विक आतंकवाद के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए गए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)