लहरों पर थिरकती रंगों की जादुई दुनिया

प्रकाशित

कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो में चकाचौंध वाले चमचमाते नीले रंग के प्रकाशीय ज्वार को देखने लोग कैमरे ले समुद्र तट की ओर खिंचे चले आए.

बिजली जैसे ये पानी के रंग प्रस्फुटित हो रही शैवाल के ज्वार से पैदा हो रहे हैं. दिन में ये प्लवक पानी को लाल कर देते हैं, लेकिन रात होने पर जब शैवाल लहरों के किनारे से टकराने से हिलती है तो इन्हीं से नीली रोशनी निकलने लगती है.

दुनियाभर में इस तरह के बायोल्यूमिनिसेंट लाइट शो (प्राकृतिक लाइट शो) असामान्य नहीं हैं. लेकिन सैन डिएगो में पिछला लाल ज्वार 2013 में आया था और हर बार ये इतना आकर्षक भी नहीं होता जितना इस बार है.

सैन डिएगो के तट पर आया लोहित ज्वार रात के समय में आकर्षक रोशनी पैदा कर रहा है
इमेज कैप्शन, सैन डिएगो के तट पर आया लोहित ज्वार रात के समय में आकर्षक रोशनी पैदा कर रहा है
बायोल्यूमिनिसेंस
इमेज कैप्शन, फ़ोटोग्राफ़र जैक फुस्को कहते हैं, "व्यक्तिगत रूप से बायोल्यूमिनिसेंस को देखना अविश्वसनीय सा लगता है, लेकिन इसे बहुत आसानी से मिस भी किया जा सकता है." रोशनी देख रहे इस व्यक्ति की ये तस्वीर फुस्को ने ही ली है
दूर शहर की बत्तियां लहरों के साथ चल रही शैवाल से निकल रही रोशनी से होड़ लेती नज़र आ रही हैं
इमेज कैप्शन, दूर शहर की बत्तियां लहरों के साथ चल रही शैवाल से निकल रही रोशनी से होड़ लेती नज़र आ रही हैं
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नियमित तौर पर समुद्री जीवन की तस्वीरें पोस्ट करने वाले सैन डिएगो के पीएचडी स्कॉलर एंटोनेला विल्बी ने भुतहा लग रही लहरों की ये तस्वीर ली है
इमेज कैप्शन, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नियमित तौर पर समुद्री जीवन की तस्वीरें पोस्ट करने वाले सैन डिएगो के पीएचडी स्कॉलर एंटोनेला विल्बी ने भुतहा लग रही लहरों की ये तस्वीर ली है
तटीय रेखा पर जैक फुस्को ने पानी के रंगों की ये साफ़ तस्वीर ली है. वो कहते हैं, "आपकी आंखें जब दृश्य के हिसाब से जम जाती हैं तब आपको नीले रंग की अलग-अलग छवियां नज़र आती हैं
इमेज कैप्शन, तटीय रेखा पर जैक फुस्को ने पानी के रंगों की ये साफ़ तस्वीर ली है. वो कहते हैं, "आपकी आंखें जब दृश्य के हिसाब से जम जाती हैं तब आपको नीले रंग की अलग-अलग छवियां नज़र आती हैं
एंटोनेला विल्बी ने भुतहा सी नज़र आ रही इन लहरों की तस्वीर भी ली है
इमेज कैप्शन, एंटोनेला विल्बी ने भुतहा सी नज़र आ रही इन लहरों की तस्वीर भी ली है
सैन डियगो में सिर्फ़ बायोल्यूमिनिसेंट शैवाल ही सुर्ख़ियां नहीं बटोर रही है. बीती रात जैक फुस्को ने इस रंगबिरंगी शैवाल को देखने जुट रहे लोगों की ये तस्वीर ली. वो कहते हैं, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैं ये तस्वीरें ले पाया और लोगों के साथ साझा कर पाया"
इमेज कैप्शन, सैन डियगो में सिर्फ़ बायोल्यूमिनिसेंट शैवाल ही सुर्ख़ियां नहीं बटोर रही है. बीती रात जैक फुस्को ने इस रंगबिरंगी शैवाल को देखने जुट रहे लोगों की ये तस्वीर ली. वो कहते हैं, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैं ये तस्वीरें ले पाया और लोगों के साथ साझा कर पाया"

By UGC & Social news