ईरान के शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारी
प्रकाशित

गुरुवार को ईरान के एक शहर से शुरू हुआ सरकार विरोधी प्रदर्शन शुक्रवार को देश के कई प्रमुख शहरों में फैल गया.

प्रदर्शन की शुरुआत बढ़ती कीमतों के विरोध में हुई थी लेकिन मौलवियों के शासन के ख़िलाफ़ विरोध के आम स्वर जल्द ही इसमें शामिल हो गए.

राजधानी तेहरान में विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

ईरान में विरोध प्रदर्शन

संवाददाताओं का कहना है कि साल 2009 में विवादित चुनावों के विरोध में प्रदर्शनों के बाद ये पहला मौका है जब लोगों ने इतनी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जताया है.

गुरुवार को हुए प्रदर्शनों के दौरान पूर्वोत्तर शहर मशहद में 52 लोगों को हिरासत में लिया गया था.

ईरान में विरोध प्रदर्शन

सरकार की तरफ़ से अवैध रूप से एकजुट होने के ख़िलाफ़ चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के लिए जमा होने की अपीलें की जा रही हैं.

सोशल मीडिया में जारी एक वीडियो में ये दिखाया गया है कि करमनशाह शहर में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुई हैं.

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी देश में आर्थिक दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं.
इमेज कैप्शन, ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी देश में आर्थिक दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं.

बीबीसी फ़ारसी सेवा के कसरा नाज़ी के मुताबिक, इन विरोध प्रदर्शनों से अधिकारी हतप्रभ हैं. इसकी वजह ये है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन आमतौर पर होते नहीं हैं.

वीडियो कैप्शन, ईरान में विरोध-प्रदर्शन

इसके लिए विदेशी एजेंट्स को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)