लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख़्तार आईएसआई के नए मुखिया

लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख़्तार
प्रकाशित

लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख़्तार को पाकिस्तान की ख़ुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख बनाया गया है.

इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर जारी बयान में कहा गया है कि वे लेफ्टिनेंट जनरल रिज़वान की जगह लेंगे जिन्हें अब नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का प्रेसिडेंट बनाया गया है.

लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख़्तार इससे पहले कराची के कोर कमांडर थे.

जनरल क़मर जावेद बाजवा

पाकिस्तान की फौज में कुछ अन्य अहम पदों पर भी बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव जनरल क़मर जावेद बाजवा के नए सेना प्रमुख बनने के दो हफ्ते बाद हुए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)