हुर्रियत से भी बात की जाए: महबूबा मुफ़्ती

महबूबा मुफ़्ती
प्रकाशित

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के आने से पहले जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस समेत सभी पक्षों को बातचीत में शामिल करने का आह्वान किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुरक्षाबलों के साथ झड़प में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार से मिलने पहुंची महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''देश के राजनीतिक नेतृत्व को बिना और देर किए समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना चाहिए जिनमें हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता भी शामिल हैं.''

पृथकतावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''संवाद इस तरह किया जाए जिससे मसले का समाधान हो और जम्मू कश्मीर में अमन एक हकीकत बन सके.''

बुरहान वानी

भारत प्रशासित कश्मीर में इस साल जुलाई में हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षाबलों के हाथ मौत के बाद व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे.

कश्मीरी युवा

प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में लगभग 70 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे.

श्रीनगर

अधिकतर लोग पैलेट गन की वजह से घायल हुए थे. तभी से मांग की जा रही है कि सुरक्षाबलों को पैलेट गन के अलावा कोई और विकल्प दिया जाए ताकि कम से कम लोग घायल हों.

राजनाथ सिंह

रविवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो बार जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके हैं. राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी दिल्ली आकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा कर चुकी हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)