'बिहार में बीजेपी को हराने के लिए वोट दें'

प्रकाशित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बिहार चुनाव में बीजेपी की हार होनी चाहिए.

ट्विटर पर केजरीवाल ने कहा, ''बिहार में बीजेपी की हार अहम है ताकि उन्हें पता चल सके की नफ़रत की राजनीति देश में नहीं चल सकती.''

अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है ''लोग शांति और प्यार चाहते हैं, न कि नफ़रत.''

केजरीवाल ने लोगों से ये भी अपील की है वो बिहार में रहने वाले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फ़ोन करें और नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दें.

बिहार में पांचवें और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को मतदान होगा और आठ नवंबर को मतों की गिनती होगी.

अरविंद केजरीवाल का ये बयान एक ऐसे समय में आया है जब देश भर में कथित तौर पर बढ़ती असहिष्णुता के ख़िलाफ़ बहस हो रही है.

कई साहित्यकार पुरस्कार लौटा कर अपने ग़ुस्से का इज़हार कर रहे हैं.

बुधवार को देश में कथित बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने मार्च भी निकाला था और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को ज्ञापन सौंपा था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>