कश्मीर: ग्रेनेड हमले में एक जवान घायल

फ़ाइल फोटो
    • Author, रियाज़ मसरूर
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर
  • प्रकाशित

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में संदिग्ध चरमपंथियों ने अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया.

हमले में अर्धसैनिक बल का एक जवान घायल हो गया है. विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में पुलवामा में भी मंगलवार को वोट डाले जाने हैं.

कड़ी सुरक्षा

यह हमला उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार की चुनावी रैली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और श्रीनगर को किले में तब्दील कर दिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि चरमपंथियों ने एक ग्रेनेड श्रीनगर से 40 किलोमीटर दूर नूरपुरा गांव में सीआईएसएफ़ की टुकड़ी पर फेंका.

कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा.
इमेज कैप्शन, कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा.

अधिकारी ने बताया, "हमले में सीआईएसएफ़ के जवान आर के रजाक को मामूली चोटें आई हैं."

कश्मीर में मोदी की पहली चुनावी रैली के मद्देनज़र कड़ी सुरक्षा की गई है. रैली स्थल शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम और आसपास की जगहों पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जा रही है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>