न्यूज़ अलर्ट: जयललिता को मिलेगी ज़मानत?

हांगकांग में प्रदर्शन
प्रकाशित

आज चीन का राष्ट्रीय दिवस है और हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में जारी विरोध प्रदर्शन और तेज़ हो सकते हैं.

बीती रात हुई भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे रहे. कार्यकर्ताओं को आज लाखों लोगों के प्रदर्शनों में शामिल होने की उम्मीद है.

इसी बीच चीन पर हांगकांग में प्रदर्शनों को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ रहा है.

इसी मुद्दे पर आज अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी चीनी विदेश मंत्री वांग यी से वाशिंगटन में मुलाक़ात करेंगे और ब्रितानी उप प्रधानमंत्री निक क्लेग लंदन में चीनी राजदूत से बातचीत कर नाराज़गी ज़ाहिर कर सकते हैं.

रेल हादसा
इमेज कैप्शन, रेल हादसे की एक फ़ाइल तस्वीर.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुए रेल हादसे में मरने वाले की संख्या 12 हो गई है और 45 लोग घायल हैं जिनमें से 13 की हालत गंभीर है. इस हादसे से जुड़ा हर अपडेट भी हम आपको देते रहेंगे.

जयललिता

कर्नाटक हाईकोर्ट आज भ्रष्टाचार के मामले में जेल गई तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की ज़मानत याचिका पर सुनवाई करेगा. क्या जयललिता जेल से बाहर आ पाएंगी? हम आपको अदालत के फैसले और तमिलनाडु के राजनीतिक हालात से अपडेट कराते रहेंगे.

मुक्केबाज़ मैरी कॉम

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मेरी कॉम एशियाड में फ्लाइ लाइटवेट मुक़ाबले में कज़ाख़्स्तान की ज़ैना शेकरवेकोवा से गोल्ड के लिए भिड़ेंगी. मेरी कॉम के मुक़ाबले पर भी हमारी नज़रे बनी रहेंगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>