जब अंग्रेज़ी छोड़कर उर्दू में बात करने लगे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए भारत के दौरे पर हैं.
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि ग़ालिब की मजार से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर बैठकर अंग्रेजी में बात करना उन्हें अजीब लग रहा है और इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन उर्दू में दिया.
जब पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि "पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के ख़िलाफ़" कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह एक बहुपक्षीय मंच पर आए हैं और चाहते हैं कि इस मंच पर होने वाली बातचीत अच्छे और व्यवस्थित तरीक़े से आगे बढ़े.
समाचार एजेंसियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "जब भी आतंकवाद पर बात होगी, तो उसमें पारदर्शिता लानी होगी. दोनों तरफ़ से सबूत सामने रखने होंगे."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



