समंदर में उतरकर उसे बदलते हुए देखने वाली महिलाएं

वीडियो कैप्शन,
समंदर में उतरकर उसे बदलते हुए देखने वाली महिलाएं
प्रकाशित

समंदर पीढ़ियों से इनके लिए काम की जगह और आजीविका का ज़रिया रहा है. लेकिन समंदर के बढ़ते तापमान और यहां के हालात में हो रहे बदलाव, उस पानी का रूप भी बदल रहे हैं जिसे ये महिलाएं बहुत करीब से जानती हैं.

हमारी मुलाकात ऐसी महिलाओं से हुई जो समुद्री शैवाल यानी सीवीड इकट्ठा करती हैं. इन महिलाओं ने समंदर में आए बदलावों को अपनी आंखों से देखा है. पानी के नीचे उगने वाली चीज़ों में आए बदलावों से लेकर अपनी आजीविका पर पड़ने वाले असर तक.

कैसे जलवायु परिवर्तन, समंदर पर निर्भर महिलाओं के जीवन और उनकी आजीविका पर असर डाल रहा है. देखिए यह ख़ास रिपोर्ट.

रिपोर्टरः सुमेधा पाल

शूट-एडिटः दानिश आलम

कॉन्ट्रीब्यूटरः प्रभु आनंद राव

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)