शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन की मीटिंग के क्या हैं मायने और क्यों इस पर थी भारत की निगाहें?- द लेंस

वीडियो कैप्शन, Shenzhen में Xi, Trump और Putin की मीटिंग के क्या हैं मायने और क्यों इस पर थी भारत की निगाहें?
शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन की मीटिंग के क्या हैं मायने और क्यों इस पर थी भारत की निगाहें?- द लेंस
प्रकाशित

दुनिया की कूटनीति में इस हफ़्ते कई अहम घटनाक्रम देखने को मिले. एक तरफ़ क्वॉड देशों यानी भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं की बैठक हुई, तो दूसरी तरफ़ अमेरिका, रूस और चीन के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत ने वैश्विक राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा छेड़ दी.

कई विश्लेषक इस त्रिपक्षीय मुलाक़ात को 1945 की याल्टा बैठक से जोड़कर देख रहे हैं.

ऐसे में सवाल है कि क्या दुनिया एक नए वैश्विक शक्ति-संतुलन की ओर बढ़ रही है? इस बदलते समीकरण में भारत की भूमिका क्या होगी? और क्या क्वॉड भारत को एक स्वतंत्र रणनीतिक ताक़त के तौर पर अपनी स्थिति मज़बूत करने का अवसर देता है?

'द लेंस' के इस एपिसोड में फ़ोर्स पत्रिका की संपादक ग़ज़ाला वहाब और पूर्व राजनयिक गुरजीत सिंह के साथ समझिए क्वॉड की अहमियत, चीन के साथ भारत के रिश्ते और बदलती वैश्विक कूटनीति के बीच भारत के सामने मौजूद चुनौतियां.

प्रोड्यूसर: सईदुज़्ज़मां ख़ान और मुकुंद झा

वीडियो एडिटर: जमशैद अली ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.