BBC News, हिंदी - होम पेज
प्रमुख समाचार
नेपाल बाढ़: लगातार बढ़ता मौतों का आंकड़ा, 500 से अधिक पर्यटक लापता
नेपाल के उत्तरी हिस्से के रसुवा ज़िले में आई बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हुई है. तिब्बत में भी बाढ़ की पुष्टि हुई है लेकिन वहां जान-माल का कितना नुक़सान हुआ है ये अभी तक साफ़ नहीं है.
वीडियो, वीडियो- नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से तबाह हुए कई इलाके़, अवधि 3,21
नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने 500 से अधिक लोगों के लापता होने की बात कही है जिसमें 100 से ज़्यादा भारतीय भी हैं. कुल लापता हुए लोगों में 28 देशों के नागरिक शामिल हैं.
लाइव, नेपाल के पीएमओ ने संवेदना जताने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का किया शुक्रिया
पीएमओ नेपाल ने एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''बहुत-बहुत धन्यवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके फ़ोन करने और गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए.''
तिब्बत में आई आपदा और कैलाश मानसरोवर के श्रद्धालुओं के बारे में क्या पता है?
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है और प्राकृतिक आपदा से तिब्बत में भी भारी नुक़सान होने की पुष्टि हुई है. अब तक तिब्बत के हालात के बारे में क्या-क्या पता है?
तस्वीरों में: नेपाल में आई बाढ़ से मची तबाही के मंज़र
नेपाल के उत्तरी हिस्से में आई बाढ़ से देश के अलग-अलग ज़िलों में तबाही हुई है. इस आपदा में कई लोगों की मौत हुई है.
आईआईटी दिल्ली में क्यों हो रहा है प्रदर्शन, स्टूडेंट किस तरह की मांग कर रहे हैं
देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल आईआईटी दिल्ली में एक स्टूडेंट की मौत के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके बाद वहां पर लगातार कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है.
मार्क कार्नी की तरह भारत ट्रंप को जवाब क्यों नहीं दे पा रहा है?
कनाडा के पीएम कार्नी सात महीने पहले दावोस में किए गए अपने आकलन पर अमल करते दिख रहे हैं. उन्होंने तब कहा था कि नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था कमज़ोर पड़ रही है.
'मुझे मेरा बच्चा दो, वरना यहां से नहीं उठूंगी': पाकिस्तान के अस्पताल में 14 नवजात बच्चों की मौत
राजधानी इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर में आग लगने से 14 नवजात बच्चों की मौत हुई है.
एआई डॉक्टर यूट्यूब पर कैसे बुज़ुर्गों को कर रहे हैं टारगेट, जानलेवा साबित हो रहा है उनका इलाज
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फर्जी डॉक्टरों की सलाह का गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और इससे "बुजुर्गों को जानलेवा नुकसान हो सकता है".
सारी ज़रूरी ख़बरें- एक ही ऐप में
बीबीसी विशेष
ऑपरेशन सिंदूर के 15 महीने बाद तत्कालीन सीडीएस जनरल चौहान ने 'सफ़ाई' क्यों दी?
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान थे. तब भारत के एयर मार्शल भारती ने पाकिस्तान के किराना हिल्स को लेकर जो कहा था उससे जनरल चौहान का बयान बिल्कुल अलग है. इसके पीछे की रणनीति क्या है?
कृति सेनन के राखी विज्ञापन को विवाद के बाद हटाया गया
हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन जारी हुआ जिसमें अभिनेत्री कृति सेनन हैं. उनके इस विज्ञापन पर काफ़ी लोगों ने सवाल उठाया था. कंपनी ने इस विवाद पर अब बयान जारी किया है.
इसराइल क्या तुर्की के ख़िलाफ़ युद्ध जीतने की क्षमता रखता है?
अमेरिका ईरान के साथ लंबे संघर्ष में उलझने से बचता दिख रहा है लेकिन इसराइल के भीतर कहा जा रहा है कि ईरान भले कमज़ोर पड़ गया है पर उसकी जगह तुर्की ले सकता है.
होर्मुज़ स्ट्रेटः समंदर में कैसे बिछाई जाती हैं बारूदी सुरंगे, ये कितनी ख़तरनाक होती हैं?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरान की समुद्री बारूदी सुरंगों को हटा दिया गया है. आख़िर ये समुद्री बारूदी सुरंगें क्या हैं और कैसे काम करती हैं.
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब मंत्री और महिला ने क्या कहा?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें एक महिला कार से बाहर निकलती दिख रही थी. दावा किया गया कि वह मंत्री कीर्तना हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
यूपी के स्कूलों की 'बदहाली' दिखाने वालों पर एफ़आईआर और गिरफ़्तारियां
दिल्ली के जंतर-मंतर से अलग जेन अल्फ़ा ने देश की सबसे अधिक आबादी वाले सूबे यूपी में बेहतर स्कूल और सड़क के लिए प्रदर्शन किए थे. ऐसा पाया गया है स्कूलों की 'बदहाली' दिखाने की कोशिश करने वाले कई लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.
ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का किया विरोध
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वेयर में 29 अगस्त को क़रीब पाँच हज़ार लोगों को संबोधित करने वाले हैं. न्यूयॉर्क में कई लोगों ने ज़ोहरान ममदानी से मेयर होने के नाते इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है.
लाइव टीवी देखने के लिए क्लिक करें
बीबीसी हिन्दी पर देखें देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें और विश्लेषण
बीबीसी हिंदी अब व्हाट्सऐप चैनल पर
चर्चित रिपोर्टें
कांदा एक्सप्रेस: नासिक से विशेष ट्रेन क्यों चलाई गई, जानिए कहां मिलेगा सस्ता प्याज़
देश में चीनी के बाद अब प्याज़ के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एक विशेष ट्रेन चलाने का फ़ैसला किया है.
आरक्षण हटाओ आंदोलन: क्या रिज़र्वेशन व्यवस्था पर फिर शुरू हो गई है बहस?
आंदोलन से जुड़े लोगों ने पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा, जाति के बजाय आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने और मेरिट आधारित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.
परेशान होना कब एक गंभीर बीमारी बन जाता है?
डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी और तनाव से जूझ रहे किसी व्यक्ति को कब डॉक्टर की मदद की ज़रूरत पड़ती है और मेंटल हेल्थ ठीक रखने के लिए क्या ज़रूरी है. विशेषज्ञ से जानिए इन सवालों के जवाब.
'काश मैं अपने माता-पिता का चेहरा देख पाती': पैलेट गन से आँखों की रोशनी खोने वाली इंशा की कहानी
जम्मू कश्मीर के शोपियां की इंशा मुश्ताक़ की ज़िंदगी दस साल पहले पूरी तरह बदल गई जब पैलेट गन फ़ायरिंग में उनकी आँखों की रोशनी चली गई. बीबीसी ने उनसे मिलकर उनकी बदली ज़िंदगी और संघर्ष के बारे में जाना.
अमेरिका ने ईरान पर लगाए 'अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध', भारत पर ये असर
अमेरिका के लगाए नए प्रतिबंधों का असर सिर्फ़ ईरान ही नहीं दूसरे देशों पर भी पड़ेगा. ईरान के आर्थिक हालात बेहद ख़राब हो चुके हैं. जानिए ये नई पाबंदियां पुराने प्रतिबंधों से कैसे अलग हैं.
दोबारा सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, दिल्ली में मार्च निकालने की घोषणा
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज हुईं एफ़आईआर को वापस न लेने के मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने सड़क पर उतरने का फ़ैसला किया है.
मोहसिन ख़ान: कोई यकीन नहीं करेगा, लेकिन मैंने रीना रॉय से शादी उनकी ख़ूबसूरती देखकर नहीं की थी
क्रिकेटर से एक्टर बने पाकिस्तान के मोहसिन ख़ान का फ़िल्म बंटवारा में काम करने का अनुभव काफ़ी दिलचस्प रहा था. इस फ़िल्म की कास्ट में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और शम्मी कपूर जैसे बड़े नाम शामिल थे.
मल्टीमीडिया
वीडियो, प्याज़ के बढ़ते दामों पर कंट्रोल के लिए दिल्ली आएगी 'कांदा एक्सप्रेस', अवधि 3,22
हालांकि किसानों को इस फ़ैसले पर आपत्ति है. उनका क्या कहना है? प्रशासन इस मामले में क्या कहता है? देखिए बीबीसी संवाददाता आशय येडगे की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
वीडियो, दिया मिर्ज़ा इंटरव्यू: 'रहना है तेरे दिल में' और बॉलीवुड में 25 सालों के सफ़र पर दिया ने क्या बताया, अवधि 14,12
बीबीसी हिंदी के लिए स्तुति घोष के साथ ख़ास बातचीत में दिया मिर्ज़ा ने फि़ल्मी जगत में 25 साल के करियर से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने के अनुभव और फ़िल्मों में महिला किरदारों में आए बदलाव और सामाजिक-पर्यावरण मुद्दों पर खुलकर बात की.
वीडियो, राजस्थान में सीजेपी के प्रदर्शन के बाद सरकार ने स्कूलों को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए?, अवधि 3,53
जानिए बीते कुछ दिनों में राजस्थान में सरकारी स्कूलों के मामले में क्या-क्या हुआ है.
वीडियो, डॉक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना होता है? - करियर कनेक्ट, अवधि 15,07
डॉक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना होता है, इस फ़ील्ड में सैलरी कितनी होती है. डॉक्टर बनकर विदेश में या फिर सरकारी अस्पताल में नौकरी कैसे हासिल की जा सकती है.
वीडियो, 'आप किसी के अधीन नहीं हैं' राहुल गांधी ने महिलाओं से कहा, मनुस्मृति पर भी बोले, अवधि 6,18
राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मनुस्मृति का ज़िक्र किया.
वीडियो, भारत में बढ़ते चीनी के दामों को ई-20 नीति से क्यों जोड़ा जा रहा, अवधि 6,20
भारत सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अगस्त को खुदरा बाज़ार में चीनी की क़ीमत 55.7 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वहीं एक महीने पहले चीनी 48.18 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही थी.
वीडियो, नक्सली, माओवादी, लेफ़्टिस्ट और कम्युनिस्ट में क्या फर्क़ है ?, अवधि 10,40
नक्सल, वामपंथी, कम्युनिस्ट, माओवादी शब्दों का कई बार एक दूसरे की जगह कर इस्तेमाल कर लिया जाता है, लेकिन इनमें फ़र्क़ है.
वीडियो, महाराष्ट्र: एक स्कूल में फैली भूत की अफ़वाह, बच्चों को घर ले गए परिजन, अवधि 5,05
यहां के सभी 608 स्टूडेंट्स अपने घर लौट गए हैं. लेकिन यह अफ़वाह शुरू कहां से हुई?
वीडियो, जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एआई सर्विलांस पर उठते सवालों की पड़ताल, अवधि 9,23
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में एआई सर्विलांस और चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक के इस्तेमाल ने कई सवाल खड़े किए.
वीडियो, केन बेतवा आंदोलन: लोग बोले, 'हमें नदी के बदले नदी, जंगल के बदले जंगल चाहिए', अवधि 7,00
मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ विरोध प्रदर्शन सिर्फ़ अपनी मांगों की वजह से नहीं, बल्कि विरोध के अनोखे तरीकों की वजह से भी चर्चा में रहा.
वीडियो, महाराष्ट्र: सड़क के गड्ढे देख इन तीन लड़कियों ने बनाया वीडियो, प्रशासन ने क्या किया?, अवधि 5,00
महाराष्ट्र की तीन स्कूली छात्राओं ने सड़क के गड्ढों को लेकर एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो, ज्योति का घर छोटा है, लेकिन सपने बहुत बड़े हैं, अवधि 22,30
ज्योति छोटा सा ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, बड़े सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान से लगी हुई हैं.
बीबीसी दुनिया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
देखिए सोमवार से शुक्रवार हर रात 10 बजे से BBC News Hindi के होम पेज पर.
पॉडकास्ट
ब्लड गोल्ड क्या है, इसकी तस्करी को क्या रोका जा सकता है? - दुनिया जहान
दुनिया भर में अनिश्चितता के कारण हाल के वक्त में सोने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है.
पाकिस्तान-सऊदी अरब के बढ़ते सुरक्षा संबंधों का भारत पर क्या असर पड़ेगा?
अगर भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा संघर्ष होता है, तो क्या सऊदी अरब किसका साथ देगा?
दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर
देश दुनिया की बड़ी ख़बरें
दिन भर: आवाज़ वही, अंदाज़ नया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे बीबीसी हिंदी के YouTube चैनल पर











































































