जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड वैक्सीन गंभीर बीमारी में कारगर: रिसर्च

दक्षिण अफ्रीका के शोधकर्ताओं का कहना है कि जॉनसन एंड जॉनसन की इकलौती खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ गंभीर बीमारी की रोकथाम में ख़ासी कारगर साबित हुई है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and विभुराज

  1. जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड वैक्सीन गंभीर बीमारी में कारगर: रिसर्च

    जॉनसन एंड जॉनसन

    दक्षिण अफ्रीका के शोधकर्ताओं का कहना है कि जॉनसन एंड जॉनसन की इकलौती खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ गंभीर बीमारी की रोकथाम में ख़ासी कारगर साबित हुई है.

    शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने ये पाया कि दूसरी डोज़ लेने वाले 69 हज़ार स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अस्पताल में दाखिल होने की ज़रूरत 85 फ़ीसदी तक कम हो गई.

    शोधकर्ताओं में से एक लिंडा बेकर ने कहा कि नतीजे एक बार फिर आश्वस्त कराते हैं कि वैक्सीन जिस मकसद से बनाई गईं हैं वो वही काम कर रही हैं. वो लोगों को बीमारी और मौत से बचा रही हैं.

  2. थिएटर को ओटोटी नहीं कोरोना लॉकडाउन से लगता है डर

    स्पाइडर मैन

    सन 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुल लगभग 400 भारतीय फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज हुई हैं.

    इनमें हिन्दी के अलावा मराठी, पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बांग्ला, कन्नड और भोजपुरी सहित कुछ अन्य भाषाओं के ओरिजनल्स भी शामिल हैं.

    ओटीटी पर इतनी बड़ी संख्या में फ़िल्मों-वेब सीरीज़ का रिलीज़ होना, दर्शाता है कि भारत में ओटीटी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है.

    ओटीटी पर हिन्दी फ़िल्मों की लगातार डिजिटल रिलीज़ के बाद तो यह तक कहा जाने लगा है कि डिजिटल रिलीज़, थिएटर रिलीज़ के लिए बड़ा ख़तरा बन गयी हैं, जो सिनेमा के फलते - फूलते कारोबार को तबाह कर देंगी.

    लेकिन हम 2021 में थिएटर पर रिलीज कुछेक फ़िल्मों के आकड़ों का अध्ययन और विश्लेषण करें तो एक बड़ी बात निकलकर सामने आती है.

  3. योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को सुननी चाहिए इनकी बात

    वीडियो कैप्शन, योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को सुननी चाहिए इन युवाओं की बात

    कुछ महीनों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हमने लखनऊ के छात्रों से पूछा कि वो सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने नेताओं को क्या कहना चाहेंगे.

    क्या हैं छात्रों के सरोकार और कितना समझ पाए हैं नेता उनकी ज़रूरतों को?

  4. जर्मन दूल्हे और रूसी दुल्हन की शादी में गुजरात के लोग बने बाराती

    वीडियो कैप्शन, जर्मन दूल्हे और रूसी दुल्हन की शादी में गुजरात के लोग बने बाराती

    जर्मन दूल्हे और रूसी दुल्हन की भारत के एक गांव में हुई शादी. जी हां, ये अनोखी शादी गुजरात के साबरकांठा ज़िले की हिम्मतनगर तालुका में पड़ने वाले सकरोडिया गांव में हुई.

    जर्मन दूल्हे और रूसी दुल्हन ने हिंदू रीति रिवाज़ों से एक दूसरे के साथ शादी की. शादी में दूल्हा-दुल्हन भले ही विदेशी थे लेकिन बाराती सभी गुजराती थे.

    शादी की पूरी तैयारी स्थानीय लोगों ने ही. शादी के दौरान हिंदू रीति रिवाजों का पालन किया गया. गांववालों ने क्रिश मूलर और जूलिया की शादी में हल्दी की रस्म अदा की. इस दौरान शादी से जुड़े लोकगीत गाए गए.

    दूल्हे बने क्रिश ने गुजराती पारंपरिक परिधान पहने और वो घोड़ी पर बैठकर बारात लेककर दुल्हन के पास पहुंचे. उनकी बारात पूरे गांव में घूमते हुए शादी वाली जगह तक गई.

  5. सूडान में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोल छोड़े गए

    सूडान

    सूडान की राजधानी खार्तूम में सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ते प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोल छोड़े हैं.

    सूडान में अक्टूबर में तख़्तापलट हुआ था और उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने के लिए हज़ारों लोग लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकले.

    लोग इकट्ठा न हो सकें, इसके लिए फोन और इंटरनेट लाइनें बंद कर दी गई हैं.

    लोगों की निगरानी के लिए अहम रास्तों पर कैमरे लगाए गए हैं.

  6. आईआईटी, खड़गपुर के कैलेंडर पर क्यों बढ़ रहा है विवाद?

    कैलेंडर

    पश्चिम बंगाल में खड़गपुर स्थित देश का सबसे पुराना भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी) साल के आखिरी महीने में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.

    पहले पखवाड़े के दौरान जहां उसने अपने 70 साल के इतिहास में सबसे बंपर प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाने के लिए सुर्खियाँ बटोरीं, वहीं उसके बाद संस्थान की ओर से तैयार एक कैलेंडर पर विवाद शुरू हो गया है.

    वैसे, इससे पहले कोलकाता के हावड़ा स्थित केंद्रीय संस्थान इंस्टीट्यूट आफ इंजीनयरिंग साइंस एंड टेक्नोलाजी के वर्चुअल वर्कशॉप में गीतापाठ को लेकर भी विवाद पैदा हुआ था. लेकिन अब कैलेंडर विवाद ने आईआईटी के रिकॉर्ड प्लेसमेंट की संस्थान की उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया है.

    हालाँकि संस्थान और इस कैलेंडर को तैयार करने वाले 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम' का दावा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह आर्यों के हमले को लेकर गढ़े गए मिथक को तोड़ने का प्रयास है.

  7. छोटी गायों की ख़ास नस्ल, जो बड़े काम की हैं

    वीडियो कैप्शन, छोटी गायों की ख़ास नस्ल, जो बड़े काम की हैं

    आंध्र प्रदेश में चित्तूर ज़िले में एग जगह है पुंगानुरू, जहां की गाय बेहद ख़ास है.

    इन गायों का कद बेहद कम होता है लेकिन अच्छा दूध देने के मामले में ये दूसरी गायों से आगे होती हैं.

    देखिए ये ख़ास रिपोर्ट.

  8. योगी राज में कोई बाहुबली नहीं दिखता है, केवल बजरंगबली दिखाई देते हैं: अमित शाह

    अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अलीगढ़ की चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ की सरकार की तारीफ़ करते हुए बजरंगबली का जिक्र किया.

    अमित शाह ने कहा, "समाजवादी पार्टी तीन पी के आधार पर चलती थी. परिवारवाद, पक्षपात, और पलायन. भाजपा तीन वी के आधार पर चलती है. विकास, व्यापार और सांस्कृतिक विरासत. पहले ज़मीन कब्ज़ा कर ली जाती थी लेकिन योगी जी के राज में कोई बाहुबली नहीं दिखता है केवल बजरंगबली दिखाई देते हैं."

    इसके बाद अमित शाह ने उन्नाव की रैली में समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "इत्र के व्यापारी के यहां से 250 करोड़ रुपये के थैले निकल रहे हैं, इससे अखिलेश जी बहुत मचलन में आ गए हैं. अखिलेश अगर आपके नहीं हैं तो आपको क्या तकलीफ है? जितना रोना है, उतना रो लो टैक्स चोरी अब नहीं चलने वाली."

    योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी और बसपा उत्तर प्रदेश को एक बार फिर से जंगलराज की ओर ले जाएंगे. उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है."

  9. कोरोना लॉकडाउन ने कैसे लोगों की सेक्स लाइफ़ बदल दी?

    वीडियो कैप्शन, कोरोना लॉकडाउन ने कैसे लोगों की सेक्स लाइफ़ बदल दी?

    यूके में एक स्टडी की गई है जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में लोगों के सेक्सुअल व्यवहार में किस तरह का बदलाव आया.

    नेशनल सर्वे ऑफ़ सेक्सुअल एटिट्यूड्स एंड लाइफ़स्टाइल स्टडी ने 18-59 आयुवर्ग के लोगों से लॉकडाउन के शुरुआती 4 महीनों के दौरान उनके सेक्सुअल व्यवहार के बारे में पूछा.

    युवा लोगों में अधिकतर ने बताया कि वो लॉकडाउन के दौरान सेक्स को लेकर असंतुष्ट रहे और इसे पूरा करने के लिए उन्होंने अलग-अलग तरीके अपनाए.

  10. कार्टून: जो ना गोली से मरे ना गाली से

    कार्टून

    महात्मा गाँधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज की गिरफ़्तारी पर आज का कार्टून.

  11. गधों और अपराधियों के पेच में फंसी राजस्थान पुलिस

    सांकेतिक तस्वीर

    राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में लगातार हो रही गधों की चोरी ने पुलिस को सभी काम छोड़ कर गधों के चोरों को पकड़ने में लगा दिया है.

    चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई हैं और लोगों को अपने गधों को घर में ही रखने की हिदायत दी जा रही है.

    हनुमानगढ़ ज़िले के नोहर तहसील के खुईयाँ थाना क्षेत्र के कई गांवों में दस दिसंबर से ही गधे चोरी होने की शिकायतें लगातार थाने पहुंच रही हैं.

    कुछ दिन तक सुनवाई नहीं हुई तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ चरवाहों ने 28 दिसंबर को गधों की तलाश की मांग करते हुए खुईयाँ थाने पर धरना दे दिया.

    पुलिस के 15 दिन में गधों की तलाश करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ.

  12. केंद्र सरकार से राज्यों ने मांगा, जीएसटी का मुआवजा और पांच सालों तक बढ़ाया जाए

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
    इमेज कैप्शन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जीएसटी कॉम्पन्सेशन सेस और पांच सालों के लिए बढ़ाने की मांग की.

    केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी घाटे की भरपाई की मियाद अगले साल जून में ख़त्म में होने वाली है.

    दिल्ली में बजट से पहले राज्यों के साथ सलाह-मशविरे के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतामण की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान गुरुवार को राज्य सरकारों के नेतृत्व ने ये मांग उठाई.

    राज्य सरकारों ने केंद्र से ये भी कहा कि कोरोना महामारी के कारण उनकी अर्थव्यवस्था पहले से ही बुरी तरह से प्रभावित है, ऐसे में सरकार उनका बकाया पैसा जारी कर दे.

    भूपेश बघेल और मनीष सिसोदिया
    इमेज कैप्शन, भूपेश बघेल और मनीष सिसोदिया

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था अपनाने से उनके राज्य को राजस्व का नुक़सान हुआ है.

    उन्होंने कहा, "आने वाले साल में राज्य को हुए लगभग 5000 करोड़ रुपये के राजस्व नुक़सान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है. इसलिए जीएसटी मुआवजे की व्यवस्था जून, 2022 के बाद भी अगले पांच सालों तक जारी रखी जानी चाहिए."

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जीएसटी मुआवजा राज्यों के लिए एक बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा, "अगर जीएसटी मुआवजा राज्यों के लिए नहीं बढ़ाया गया तो दिल्ली जैसे राज्यों के लिए बजट बनाना तक मुश्किल हो जाएगा."

  13. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 30 दिसंबर 2021, सुनिए वात्सल्य राय से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई और तेज़ी, 3671 नए मामले आए सामने

    भारत कोरोना

    मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3671 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस तरह यहाँ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,360 हो गई है. बीएमसी से मुताबिक़ मुंबई के कुल मामलों में से 20 धारावी से आए हैं. जो 18 मई के बाद सबसे अधिक है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2128 नए मामले दर्ज हुए हैं. इसी दौरान राज्य में 12 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 8776 हो गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. अर्नाल्ड श्वार्जनेगर और मारिया श्रीवर के तलाक को अदालत से मिली मंज़ूरी

    अर्नोल्ड श्वाजनेगर और मारिया श्रीवर की फाइल फोटो
    इमेज कैप्शन, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और मारिया श्रीवर की फाइल फोटो

    अमेरिका के लॉस एंजेलेस की एक अदालत ने हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर और मारिया श्रीवर के तलाक को मंज़ूरी दे दी है.

    दस साल पहले अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की बेवफ़ाई के जाहिर होने के बाद से मारिया श्रीवर उनसे अलग रह रही थीं.

    अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार, इस जोड़े के तलाक के मुक़दमे का निपटारा होने में इतना लंबा वक़्त लगने की वजह फ़ाइनान्शियल असेट्स पर बातचीत में हुई देरी थी.

    पेशे से पत्रकार मारिया श्रीवर का ताल्लुक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के परिवार से है. उन्होंने जुलाई, 2011 में पहली बार तलाक़ का मुक़दमा दायर किया था.

    इस केस के बाद टर्मिनेटर स्टार ने ये माना था कि उनका अपनी घरेलू स्टाफ़ के साथ अफ़ेयर था और इस रिश्ते से साल 1997 में उन्हें एक बेटा भी हुआ था.

    साल 2003 से साल 2011 के बीच कैलिफोर्निया के गवर्नर रहे अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने मारिया श्रीवर के साथ अलगाव होने पर लॉस एंजेलेस टाइम्स को दिए बयान में कहा था, "गवर्नर का ऑफ़िस छोड़ने के बाद मैंने अपनी पत्नी को दशक भर पुरानी इस घटना के बारे में बताया था."

    मारिया ने अपने तलाक़ के केस में कहा था कि सुलह-समझौते की सारी गुंजाइश ख़त्म हो गई है. उन दोनों की मुलाकात साल 1977 में हुई थी और 1986 में दोनों ने शादी कर ली. श्वार्जनेगर और मारिया श्रीवर के चार बच्चे हैं.

  16. चीन ने अपने फ़ुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जारी किया ये फ़रमान

    चीन के कुछ राष्ट्रीय फुटबॉल सितारों जिनमें झांग लिनपेंग भी शामिल हैं, को इससे पहले अपने टैटू ढंकने के लिए कहा जा चुका है
    इमेज कैप्शन, चीन के कुछ राष्ट्रीय फुटबॉल सितारों जिनमें झांग लिनपेंग भी शामिल हैं, को इससे पहले अपने टैटू ढंकने के लिए कहा जा चुका है

    चीन की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी अब अपने शरीर पर टैटू नहीं बनवा सकेंगे.

    नए सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी के शरीर पर टैटू है भी तो उन्हें इसे 'हटवाने की सलाह' दी गई है. चीन के खेल प्राधिकरण ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम और युवा टीमों में टैटू रखने वाले खिलाड़ियों की 'भर्ती पर सख्त मनाही' होगी.

    खेल प्रशासन का जिम्मा देखने वाले महकमे ने कहा है कि इससे 'समाज में अच्छा उदाहरण' जाएगा.

    चीन के कुछ राष्ट्रीय फुटबॉल सितारों जिनमें झांग लिनपेंग भी शामिल हैं, को इससे पहले अपने टैटू ढंकने के लिए कहा जा चुका है. चीन साल 2018 से ही ऐसे नियम बना रहा है जो टैटू को किसी स्क्रीन पर दिखाए जाने से रोक लगाता है.

    कुछ पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी तभी से अपने टैटू को छुपाने के लिए पूरी बांह ढंकने वाले कपड़े पहनने लगे हैं.

    एक बयान में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ स्पोर्ट ने कहा कि टैटू रखने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 'उन्हें हटाने की सलाह दी गई' है. "विशेष परिस्थितियों में ट्रेनिंग ऑर कॉम्पीटिशन के दौरान बाक़ी टीम की सहमति से टैटू को ढंक लिया जाएगा."

    चीनी संस्कृति में टैटू को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं. अतीत में ये माना जाता था कि अपराधी गिरोह के लोग टैटू रखते हैं और पूर्वी एशिया में कहा जाता है कि टैटू से क्रिमिनल गैंग की पहचान होती है. एक तबका इसे असभ्यता के प्रतीक के तौर पर भी देखता है.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की अंडर-19 टीम एशिया कप के फ़ाइनल में, पाकिस्तान सेमी फ़ाइनल में हारा

    भारत की अंडर19 टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में पहुँच गई है. फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा. शारजाह में हुए सेमी फ़ाइनल में भारत ने बांग्लादेश की अंडर-19 टीम को 103 रनों से हरा दिया. पहले

    बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 243 रन बनाए. भारत की ओर से शेख़ रशीद ने सबसे ज़्यादा 90 रन बनाए. कप्तान यश ने 26 और राज बाजवा ने 23 रन बनाए. आख़िर में विकी ओस्टवाल ने 18 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम का स्कोर 243 पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई. जवाब में बांग्लादेश की टीम 140 रन बनाकर आउट हो गई. दूसरे सेमी फ़ाइनल में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान की अंडर19 टीम को 22 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने 147 रन ही बनाए थे. लेकिन उसने पाकिस्तान को 125 रन पर ही आउट कर दिया.

  18. पुतिन ने किया बाइडन को फ़ोन, जानिए क्या बात हुई

    रूस -अमेरिका

    रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर बात हुई.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने जो बाइडन से कहा कि उन्हें 'पूरा भरोसा है' कि रूस और अमेरिका के बीच 'असरदार' बातचीत संभव है.

    इस महीने दूसरी बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडन के बीच बातचीत हुई है.

    क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बातचीत की पहल राष्ट्रपति पुतिन ने की थी.

    इससे पहले व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा और यूरोप की स्थिति पर चर्चा होनी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रूस ने यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर लाखों सैनिकों की तैनाती की है. अमेरिकी खुफ़िया एजेंसी सीआईए का कहना है कि रूस आने वाले साल की शुरुआत में यूक्रेन पर हमला कर सकता है. हालांकि रूस इस हमले की बात से इनकार करता रहा है.

    रूस का कहना है कि उनके सैनिक सीमा पर एक अभ्यास के लिए हैं और वह अपनी सीमा के भीतर सैनिकों की तैनाती करने के लिए आज़ाद है.

    व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका ने इस मुद्दे पर एक आम प्रतिक्रिया के लिए यूरोपीय नेताओं से फोन कॉल पर सलाह ली है.

    यूक्रेन के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि 100,000 से अधिक रूसी सैनिकों को उनकी साझा सीमा के करीब तैनात किया गया है. वहीं अमेरिका ने साफ़ कहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तोरूस पर ऐसे प्रतिबंध लगाए जाएंगे "जैसा पुतिन ने कभी नहीं देखा" नहीं होगा.

    माना जा रहा है कि बाइडन, पुतिन ये यह कह सकते हैं कि अगर रूस "यूक्रेन पर आक्रमण" करता है तो अमेरिका जवाब देने के लिए तैयार है.

  19. मक्का की मस्जिद में सऊदी अरब ने फिर लागू किया कोविड प्रोटोकॉल

    सऊदी अरब

    हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज होने के बाद सऊदी अरब ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का की ग्रैंड मॉस्क में सोशल डिस्टैंसिंग जैसे कोविड प्रोटोकॉल फिर लागू कर दिए हैं.

    मस्जिद में फर्श पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए घेरे बनाए जा रहे हैं. ये फ्लोर मार्किंग 17 अक्तूबर को हटा दी गई थी.

    सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा है कि वे यहां इबादत के लिए आने वाले लोगों के लिए सोशल डिस्टैंसिंग की व्यवस्था फिर से लागू कर रहे हैं.

    हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि मक्का आने वाले लोगों की संख्या में क्या किसी तरह की कटौती पर की जाएगी या नहीं.

    इससे पहले सऊदी अरब ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया था. ये नियम इनडोर और आउटडोर दोनों जगह मान्य होंगे.

    सऊदी सरकार के एक मंत्री जानकारी दी थी कि नए नियम गुरुवार से लागू होंगे. सऊदी अरब में भी हालिया दिनों में सक्रमण के मामले बढ़े हैं.

  20. भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित 961 में से 320 लोग ठीक हुए: केंद्र सरकार

    कोरोना

    केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से 961 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 320 लोगों संक्रमण के बाद ठीक हो गए हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "भारत में पिछले हफ़्ते तक रोज़ाना औसतन 8000 कोरोना संक्रमण के मामले रिपोर्ट हो रहे थे. पॉजिटिविटी रेट कुल मिलाकर 0.92 फीसदी थी. 26 दिसंबर के बाद कोरोना संक्रमण के लगभग 10 हज़ार मामले हर रोज़ रिपोर्ट हो रहे हैं."

    उन्होंने बताया कि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट देश के आठ ज़िलों में 10 फीसदी से ज़्यादा है. इनमें मिज़ोरम के छह ज़िले हैं. एक ज़िला अरुणाचल प्रदेश का है. इसमें पश्चिम बंगाल का कोलकाता शहर भी शामिल है.

    लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 14 ज़िलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 फीसदी के बीच है.

    उन्होंने ये भी बताया कि देश की वयस्क आबादी का 90 फीसदी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुका है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त