अफ़गानिस्तान पर हमारी बात नहीं सुनी तो ख़राब हालात के लिए तैयार रहे दुनिया: पाकिस्तान

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि अगर अफ़ग़ानिस्तान के मसले पर पाकिस्तान की बात नहीं सुनी गई तो दुनिया को एक बड़ी समस्या झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश, विभुराज, मोहम्मद शाहिद and अपूर्व कृष्ण

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, काबुल एयरपोर्ट की ओर दागे गए 5 रॉकेट, किसी नुक़सान की कोई ख़बर नहीं

    काबुल
    इमेज कैप्शन, अमेरिका ने रविवार को काबुल में एक आईएस आत्मघाती हमलावर को मारने का दावा किया था

    काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को निशाना बनाकर सोमवार को रॉकेट दागे गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इन्हें अमेरिकी एंटी मिसाइल सिस्टम ने नाकाम कर दिया है. हालांकि, अभी तक किसी जान-माल की हानि की कोई ख़बर नहीं है.

    काबुल में इसी एयरपोर्ट से अमेरिका लोगों को बाहर निकाल रहा है और उसे मंगलवार 31 दिसबंर को देश छोड़ देना है.

    सुबह आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एयरपोर्ट को निशाना बनाकर पांच रॉकेट दागे गए थे. ये रॉकेट किसने दागे यह अभी तक नहीं पता चल पाया है.

    ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका के एंटी-मिसाइल सिस्टम ने इन रॉकेटों को नाकाम कर दिया है.

    काबुल एयरपोर्ट

    वहीं रविवार को अमेरिका ने शहर में एक ड्रोन हमला किया था. इस पर अमेरिकी अधिकारियों का कहना था कि उसने इस्लामिक स्टेट समूह के एयरपोर्ट पर हमला करने आ रहे एक आत्मघाती हमलावर को मार दिया है.

    यह अमेरिका का दूसरा ड्रोन हमला था. इससे पहले उसने गुरुवार को आईएस के साज़िशकर्ता को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया था. काबुल एयरपोर्ट के बाहर आईएस के आत्मघाती हमले में 170 लोग मारे गए थे जिनमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, टोक्यो पैरालंपिक्स: जैवलिन थ्रो स्पर्धा में देवेंद्र झांझरिया ने रजत और सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता

    देवेंद्र झांझरिया ने रजत पदक जीता है
    इमेज कैप्शन, देवेंद्र झांझरिया ने रजत पदक जीता है

    टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो (एफ़-46) स्पर्धा में भारत के देवेंद्र झांझरिया ने रजत और सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीत लिया है.

    झांझरिया ने अपना व्यक्तिगत सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए जैवलिन को 64.35 मीटर तक फेंका जबकि श्रीलंका के दिनेश मुदियांसेलागे ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 67.79 मीटर दूर जैवलिन फेंका.

    कांस्य पदक जीतने वाले सुंदर सिंह ने जैवलिन को 64.01 मीटर की दूरी तक फेंका था.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, टोक्यो पैरालंपिक्स: योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक

    योगेश कथूनिया

    टोक्यो पैरालंपिक्स में डिस्कस थ्रो की पुरुषों की एफ़-56 स्पर्धा में भारत को योगेश कथूनिया ने रजत पदक दिलाया है.

    24 वर्षीय कथूनिया ने छठे और आख़िरी प्रयास में डिस्क को 44.38 मीटर फेंककर रजत पदक अपने नाम किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कथूनिया को जीत की बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “योगेश कथूनिया ने शानदार प्रदर्शन किया. ख़ुशी है कि वो रजत पदक घर लाए हैं. उनकी यह सफलता भविष्य के एथलीट को प्रेरित करेगी. उनको बधाई. उन्हें भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, अवनि लेखारा ने निशानेबाज़ी में जीता स्वर्ण पदक, रचा इतिहास

    अवनि लेखारा

    टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की अवनि लेखारा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ़ल स्टैंडिंग एस1 स्पर्धा में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है.

    उनकी इस जीत पर पैरालंपिक कमिटी ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष दीपा मलिक ने उन्हें बधाई दी है.

    उन्होंने कहा है कि वो अवनि लेखारा को भारत को पहला पैरा शूटिंग मेडल दिलाने के लिए उन्हें बधाई देती हैं.

    उन्होंने बताया कि इस युवा निशानेबाज़ ने संयम बरक़रार रखते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए यह मेडल जीता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अवनि ने स्वर्ण पदक पैरालंपिक्स के रिकॉर्ड स्कोर 249.6 की बराबरी करते हुए जीता है. चीन की शिपिंग झांग ने 248.9 के स्कोर के साथ रजत और यूक्रेन की इरियान शेतनिक ने 227.5 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है.

    कैसे बदली ज़िंदगी

    राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली अवनि की ज़िंदगी साल 2012 में महज़ 12 साल की उम्र में तब बदल गई थी जब एक दुर्घटना में उन्हें लकवा मार गया था.

    इसके बाद वो व्हीलचेयर के सहारे ही चल पाती थीं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और शूटिंग में अपनी किस्मत आज़माई जहां उन्होंने लगातार सफलताएं हासिल कीं.

    उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने लिखा, “कड़ी मेहनत से स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई. यह आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ है. यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है. भविष्य के लिए आपको बहुत शुभकामनाएं.”

  5. अमेरिका: आइडा तूफ़ान तट से टकराया, 7 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल

    तूफ़ान

    अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में चक्रवाती तूफ़ान आइडा ने दस्तक दे दी है जिसके बाद से न्यू ऑर्लींस शहर में बिजली जा चुकी है.

    चक्रवाती तूफ़ान जब ज़मीन से टकराया तब 240 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही थीं और जो लोग अब तक भागकर सुरक्षित जगहों पर नहीं गए हैं तो उनसे सुरक्षित जगहें तलाशने के लिए कहा गया है.

    आइडा तूफ़ान को एक प्रकार से शहर की बाढ़ से रक्षा की एक परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है. दरअसल, साल 2005 में कैटरीना चक्रवाती तूफ़ान के बाद 1,800 लोग मारे गए थे जिसके बाद शहर की बाढ़ से सुरक्षा के लिए कई अहम क़दम उठाए गए थे.

    7.5 लाख घरों की बिजली ग़ायब

    तूफ़ान

    राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि आइडा से ‘ज़िंदगी को ख़तरा होगा’, इसके अलावा समुद्र तट के अलावा भी भारी तबाही हो सकती है.

    लुइसियाना में 7,50,000 से अधिक घरों की बिजली जा चुकी है और राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि बिजली की सप्लाई वापस बहाल करने में हफ़्तों लग सकते हैं.

    बीते दो दिनों में मेक्सिको की खाड़ी के गर्म पानी के कारण आइडा तूफ़ान और मज़बूत हुआ था.

    रविवार को न्यू ऑर्लींस के दक्षिण में यह समुद्र तट से टकराया. यह चौथी श्रेणी के चक्रवाती तूफ़ान के तहत आता है जिसका अर्थ है कि यह इमारतों, घरों और बिजली की लाइनों को गंभीर तरीके से नुक़सान पहुंचाएगा.

  6. अफ़ग़ानिस्तान से 31 अगस्त के बाद बाहर निकल पाएंगे लोग?

    अफ़ग़ान लोग

    ब्रिटेन समेत दुनिया के सौ के क़रीब अन्य देशों ने कहा है कि तालिबान ने उन्हें यक़ीन दिलाया है कि विदेशी नागरिकों और अफ़ग़ान नागरिकों को 31 अगस्त के बाद भी अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने की इजाज़त दी जाएगी.

    इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि मंगलवार के बाद भी यह वादा क़ायम रहेगा क्योंकि इस दिन अमेरिका की पूरी फ़ौज अफ़ग़ानिस्तान से निकल जाएगी.

    वहीं समाचार एजेंसी पीए न्यूज़ के मुताबिक़ ब्रिटेन के विदेश मंत्री जी-7 देशों और नेटो, क़तर और तुर्की के अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं.

    महिला

    जी-7 सम्मेलन में वो ब्रिटेन की स्थिति पेश करेंगे और इस बात पर ज़ोर देगें कि तालिबान को मानवाधिकार से संबंधित अपने वादों पर बने रहना होगा.

    राजनयिक सूत्रों ने पीए न्यूज़ को बताया है कि इस सम्मेलन में ब्रितानी विदेश मंत्री डोमिनिक राब इस हवाले से बात करेंगे कि तालिबान पर वैश्विक स्थिति कैसे व्यावहारिक और तालिबान की कार्रवाइयों पर निर्भर होनी चाहिए.

    यह भी ग़ौर करने वाली बात है कि इसके साथ ब्रिटेन सरकार यह भी साफ़ कर चुकी है कि अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान से कैसे पेश आना चाहिए, इस चीज़ को लेकर फ़ैसला अंतरराष्ट्रीय भागीदारों की आपसी सहमति के बाद लिया जाएगा.

  7. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    हम यहाँ आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. रविवार, 29अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.