कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. ऐतिहासिक राहत पैकेज पर ट्रंप का हस्ताक्षर

    राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमरीकी इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक राहत पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिया है. 1.7 ट्रिलियन डॉलर का यह पैकेज कोरोना वायरस से जूझ रही अमरीकी अर्थव्यवस्था को संभालने की एक कोशिश है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. अगर आपको संक्रमित होने का शक़ है तो ये करें

    अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको कुछ दिनों के लिए ख़ुद को दूसरों से दूर रहने की सलाह दी जा सकती है.

    कोरोना संक्रमण
  3. कोरोना से ऐसे करें बचाव

    कोरोना वायरस 'कोविड 19' से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं.

    कोरोना संक्रमण
  4. ट्रंप को आया ग़ुस्सा, ट्वीट कर भड़के

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने नए वेंटिलेटर न बनाने के लिए जनरल मोटर्स कंपनी पर सार्वजनिक तौर पर ग़ुस्सा ज़ाहिर किया है.

    उन्होंने एक ट्वीट में जनरल मोटर्स को टैग करते हुए लिखा, “कंपनी को अपने खाली पड़े ओहियो प्लांट या फिर किसी और प्लांट को तुरंत खोलना चाहिए. जनरल मोटर्स को वेंटिलेंटर बनाना शुरू करना चाहिए. अभी तुरंत!!!”

    ट्रंप ने अपने ट्वीट में वाहन निर्माता कंपनी फ़ोर्ड को भी जल्दी-जल्दी वेंटिलेटर बनाने का काम जारी रखने को कहा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. अमरीका: 1.7 ट्र्लियिन डॉलर का आर्थिक पैकेज

    अमरीकी संसद ने कोरोना वायरस पैंडेमिक के बीच अब तक का सबसे बड़े आर्थिक पैकेज (1.7 ट्रिलियन डॉलर) का ऐलान किया है. आर्थिक पैकेज को मंज़ूरी देने वाले यह बिल दो दिन पहले अमरीकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव्स में पारित हो गया था. राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि वो इस पर हस्ताक्षर करेंगे. अमरीका इस वक़्त कोरोना संक्रमण के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट और बेरोज़गारी से भी जूझ रहा है.

    नैंसी पलोसी
  6. ओडिशा: विधानसभा के सभी कर्मचारी क्वरंटीन में

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुब्रत कुमार पति के अनुसार ओडिशा में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के संपर्क में आए विधानसभा के सभी कर्मचारियों को क्वरंटीन में रखा गया है. इसके अलावा, एहतियात बरतते हुए विधानसभा को अस्थायी रूप से सचिवालय में शिफ़्ट कर दिया गया है.

    ओडिशा विधानसभा
    इमेज कैप्शन, ओडिशा विधानसभा (फ़ाइल फ़ोटो)
  7. डोनल्ड ट्रंप और बोरिस जॉनसन की बातचीत

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फ़ोन पर बात की है. बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. वाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने नज़दीकी दोस्ती के लिए जॉनसन का शुक्रिया अदा किया और उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई. दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस पैन्डेमिक को हराने के लिए जी7, जी20 देशों और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

    डोनल्ड ट्रंप और बोरिस जॉनसन
    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो
  8. कोरोना: भारत का ताज़ा हाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 724 हो चुकी है. पिछले कुछ घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए अपडेट कुछ इस तरह हैं:

    -चंडीगढ़ के 22 वर्षीय युवक के कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि. प्रशासन के मुताबिक़ चंडीगढ़ में ये कोरोना का आठवां पॉज़िटिव मामला है. युवक दुबई से होकर लौटा था. (ANI)

    -विशाखापत्तनम और गुंटूर में दो अन्य व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव पाए गए. इसी के साथ आंध्र प्रदेश में संक्रमण के कुल 13 मामले हो गए हैं. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों व्यक्ति अलग-अलग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे. (ANI)

    -कर्नाटक में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए. कुल मामले 64 हुए. (PTI)

    -उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 50 हो गए हैं. (PTI)

    - गुजरात में भी कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वहां अब कुल संक्रमित मामले 47 हो गए हैं. (PTI)

    भारत में कोरोना संक्रमण
    इमेज कैप्शन, भारत में कोरोना संक्रमण (सांकेतिक तस्वीर)
  9. MP में कोरोना संक्रमण के मामले 29 हुए

    मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 29 हो गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह ख़बर अधिकारियों के हवाले से दी है.

  10. नवी मुंबई में नवजात शिशु कोरोना पॉजिटिव

    नवी मुंबई में एक नवजात शिशु के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. इसी के साथ मुंबई में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 19 हो गई है: पीटीआई

  11. बिहार: 9 में से 6 मरीजों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं

    बिहार: कोविड-19 से संक्रमित नौ लोगों में से छह की कोई ‘ट्रैवेल हिस्ट्री’ नहीं है. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह ख़बर बिहार के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से दी है.

  12. ब्रिटेन के चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर भी संक्रमित

    ब्रिटेन के चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर क्रिस विटी ने ट्वीट करके बताया है कि उन्हें पिछली रात से कोविड-19 के लक्षण महसूस हो रहे हैं. उन्होंने लिखा है, “दिशानिर्देशों के मुताबिक़ मैं अगले सात दिनों के लिए ख़ुद को आइसोलेट कर रहा हूं. मैं कोरोना वायरस से जुड़े कामों के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार की मदद करता रहूंगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. इटली: 24 घंटे में 969 मौतें

    पिछले 24 घंटों में इटली में कोरोना वायरस की वजह से 969 मौतें हुईं. इसी के साथ इटली में मौतों का आंकड़ा 9, 314 पर पहुंच गया. इसके अलावा 4,401 नए मामलों की पुष्टि हुई है और कुल मामलों की संख्या 66,414 हो गई है.

    ऐसा माना जा रहा है कि इटली में कोरोना वायरस पैन्डेमिक की वजह से होने वाली मौतों की संख्या में यह वृद्धि, किसी भी अन्य देश से कहीं ज़्यादा है.

  14. कोरोना संक्रमण- भारत का ताज़ा अपडेट

    भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 724 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 17 मरीजों की मौत हो गई है. जबकि 66 मरीज़ इस बीमारी से रिकवरी करने में कामयाब रहे हैं.

    कोरोना वायरस संकट के समय में लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट को स्थगित कर दिया है.

    महाराष्ट्र में नए मामले सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है. शुक्रवार को राज्य में 28 नए मामले सामने आए हैं जबकि वासी में एक मामला. महाराष्ट्र में अब तक 153 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में एक कोरोना संक्रमित मरीज़ की मौत भी हुई है.

    लेकिन अब केरल कोरोना संक्रमण में भारत का नंबर एक राज्य बन गया है. केरल में कोरोना वायरस से संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में मरीज़ों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है.

    राजस्थान में कोरोना वायरस के सात नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजस्थान में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 50 हो चुके हैं.

    वहीं दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव के मामले 40 हो चुके हैं, इसमें एक मरीज़ की मौत हो चुकी है और पांच मरीज़ स्वस्थ्य हो कर अपने घरों में लौट चुके हैं. दिल्ली के मुख्यमंज्ञी अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर राज्य में एक दिन में एक हज़ार मामले भी सामने आते हैं तो उसके लिए तैयारी कर ली गई है.

    छत्तीसगढ़ में कोरना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं. इसमें 60 साल की एक महिला बीते 12 फरवरी को विदेश से लौटी थीं, जबकि एक पुरुष को बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के इससे संक्रमित पाया गया है.

    उधर भारत के केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने सभी स्कूल परिसरों में अस्थायी ठहराव और इंतज़ाम के लिए देने की घोषणा की है.

    वहीं जापान एयरलाइंस का विमान दिल्ली से 170 जापानी नागरिकों को लेकर जापान ले जा रहा है.

    तमिलनाडु में अब तक कोरोना वायरस के 35 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

    उत्तर प्रदेश के समाजवादी बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. Corona Virus की लड़ाई में India किस देश से क्या-क्या सीख सकता है?

  17. महारानी एलिज़ाबेथ स्वस्थ्य हैं

    ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ पूरी तरह ठीक हैं. वे बीते दो सप्ताह में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से नहीं मिलीं थीं. प्रवक्ता ने मीडिया को बताया है कि महारानी आख़िरी बार बोरिस जॉनसन से 11 मार्च, 2020 को मिलीं थीं.

    शुक्रवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना संक्रमित होने की ख़बर आई है. हालांकि उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि वे इस दौरान भी देश भर में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व करते रहेंगे.

    इससे पहले प्रिंस चार्ल्स के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की ख़बर आई थी. वे आइसोलेशन में हैं.

    बोरिस जॉनसन- महारानी एलिज़ाबेथ
  18. कोरोना वायरस: कमाने आए थे, जान बचाने का संकट आ गया

  19. पीएम मोदी ने बोरिस को फ़ाइटर बताया

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोरिस जॉनसन के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है.

    उन्होंने बोरिस जॉनसन को फ़ाइटर बताते हुए उम्मीद जताई है कि वे इस चुनौती से भी उबर जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. कनिका कपूर तीसरे टेस्ट में पॉजिटिव

    बॉलीवुड की सिंगर कनिका कपूर तीसरे टेस्ट के बाद भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, लखनऊ में उनका तीसरा टेस्ट किया गया है.

    गायिका कनिका कपूर शुक्रवार को वह तब सुर्खियों में आईं जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला और जांच में उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई. इससे पहले कनिका लखनऊ और कानपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी थीं.

    लखनऊ में ऐसी ही एक पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसे तमाम हाई प्रोफ़ाइल मेहमान भी शामिल थे.