ग़ज़ा: मदद पहुंचाने वालों पर इसराइल का जानलेवा हमला, देखिए तस्वीरें

ग़ज़ा में खाने-पीने के ज़रिए लोगों की मदद करने वाली संस्था 'वर्ल्ड सेंट्रल किचन' के सात कर्मचारी इसराइली हमले में मारे गए हैं.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and विकास त्रिवेदी

  1. अरुण गोविल के ख़िलाफ़ सपा ने बदला अपना उम्मीदवार

    अखिलेश यादव
    इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

    समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार रात अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की. लिस्ट के मुताबिक़ मेरठ लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है.

    पार्टी ने मेरठ सीट पर अतुल प्रधान को उम्मीदवार बनाया है जबकि आगरा सीट पर सुरेश चंद कदम को उतारा गया है. मेरठ से पहले पार्टी के उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह थे.

    उनकी जगह पर अतुल प्रधान को टिकट दिया गया है. अतुल प्रधान मेरठ की सरधना सीट से विधायक हैं.

    समाजवादी पार्टी

    पिछले एक हफ्ते से समाजवादी पार्टी में मेरठ लोकसभा सीट से सुप्रीम कोर्ट के वकील भानु प्रताप का टिकट काटे जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी.

    इसके बाद टिकट को लेकर पार्टी में ज़ोर-आजमाइश का दौर शुरू हो गया है.

    लेकिन आखिरकार सोमवार को अतुल प्रधान को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया.

    अरुण गोविल

    मेरठ में टीवी धारावाहिक रामायण से चर्चित हुए अभिनेता अरुण गोविल बीजेपी के उम्मीदवार हैं. वहीं बीएसपी ने यहां देवव्रत त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

  2. आईपीएल: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार, राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट से हराया

    क्रिकेट

    आईपीएल में सोमवार को खेले गए मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया.

    राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज कर अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है.

    मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें रैंक पर है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

    मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन का स्कोर खड़ा किया और राजस्थान को 126 रन का लक्ष्य दिया, जिसे संजू सैमसन की की टीम ने छह विकेटों के रहते हासिल कर लिया.

    राजस्थान ने 14 ओवर का खेल पूरा होने के बाद चार विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे. उस समय क्रीज पर रियान पराग 30 रन और शुभम दुबे सात रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे और टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी. जिसे दोनों ने मिलकर पूरा कर लिया.

  3. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    1 अप्रैल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.