कलकत्ता हाई कोर्ट का सवाल: संदेशखाली मामले के मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख अब तक पद पर कैसे?

इस मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. धर्मशाला टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल को टेस्ट डेब्यू के लिए मिला मौक़ा

    देवदत्त पडिक्कल

    देवदत्त पडिक्कल इंग्लैंड के ख़िलाफ़ धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच में टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं.

    इससे पहले रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने टेस्ट डेब्यू किया था और अब देवदत्त पडिक्कल को भी डेब्यू का मौक़ा मिला है.

    पडिक्कल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पांच मैचों की इस टेस्ट सिरीज़ में भारत ने पहले ही 3-1 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है.

    सिरीज़ के पहले मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी. इसके बाद बाकी तीनों मैचों में भारत ने लगातार जीत हासिल की. अब आखिरी मैच के लिए दोनों टीमें धर्मशाला के मैदान में उतरेंगी.

  2. अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर जा रहे हैं पीएम मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

    पीएम मोदी, कश्मीर

    अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार कश्मीर जा रहे हैं.

    प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. अर्धसैनिक बलों की टीम झेलम नदी से लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में पट्रोलिंग कर रही है.

    पीएम मोदी श्रीनगर के एक स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे.

    देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और जम्मू-कश्मीर में भी इस साल विधानसभा चुनाव कराने की उम्मीद की जा रही है.

    जम्मू-कश्मीर में साल 2018 में पीडीपी और बीजेपी का गठबंधन टूटा उस वक्त के राज्य की सरकार गिर गई. पाँच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख- में बाँट कर इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया.

    बीते साल अनुच्छेद 370 की संवैधानिक वैधता को बरक़रार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सितंबर 2024 तक राज्य में विधानसभा चुनाव कराने की कोशिश करनी चाहिए.

  3. कानपुर: नाबालिग बेटी से रेप और पेड़ पर लटके मिले शव के बाद अब पिता का पेड़ से लटका शव मिला

      • Author, अनंत झणाणें
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
    कानपुर

    फ़रवरी में उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो नाबालिग़ लड़कियों के साथ कथित बलात्कार और पेड़ से लटके उनके शव मिलने की घटना के बाद बुधवार को उनमें से एक लड़की के पिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है.

    पुलिस के मुताबिक़ फ़िलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिवार की तरफ़ से कोई शिकायत भी नहीं मिली है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि पिता ने 'आत्महत्या' की है.

    लड़कियों के परिवार वाले ईंट के भट्टे पर काम करते थे और उनका आरोप है कि भट्टे के ठेकेदार और उनके लोगों ने बीते महीने 14 साल और 16 साल की दो लड़कियों का गैंग रेप किया.

    लड़कियों का परिवार हमीरपुर का रहने वाला था और घटना के बाद वापस अपने गांव चला गया था.

    बीबीसी से बात करते हुए हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया,“एक लड़की के पिता जिनकी उम्र 50 साल थी उनका शव घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला. यह घटना हमीरपुर के सिसोलर थाने की है.”

    कानपुर पुलिस ने लड़कियों के साथ हुए कथित बलात्कार और आत्महत्या के मामले में ईंट भट्टे के ठेकेदार और उनके बेटे और भतीजे को गिरफ़्तार किया है.

    इन लड़कियों के परिवारवालों का आरोप है कि बलात्कार के बाद लड़कियों का वीडियो बनाया गया था जिससे दोनों लड़कियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो गईं.

    (यदि आपको आत्महत्या के विचार आ रहे हैं या आपकी जानकारी में किसी और के साथ ऐसा होता है, तो आप भारत मेंआसरा वेबसाइटया वैश्विक स्तर परबीफ्रेंडर्स वर्ल्डवाइडके ज़रिए सहयोग ले सकते हैं.)

  4. बीजेपी और नवीन पटनायक के साथ आने की चर्चा के बीच बीजेडी ने क्या कहा

    मोदी और नवीन पटनायक

    दिल्ली और ओडिशा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो सकता है.

    15 साल बाद इन दोनों पार्टियां के एक साथ आने को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीजेडी के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि ‘ओडिशा की जनता के लिए जो उचित होगा किया जाएगा.’

    मिश्रा ने कहा, “सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी के 18-20 वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी लेकसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इस बैठक में चुनाव के सभी पहलुओं और रणनीतियों पर चर्चा की गई और यह फ़ैसला किया गया कि जो कुछ भी ओडिशा और ओडिशा के लोगों के विकास के लिए अनुकूल होगा...वह हमारा प्रमुख एजेंडा है...इस उद्देश्य के साथ बीजेडी आगे का क़दम तय करेगी.”

    ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि दोनों पार्टियो के बीच गठबंधन की चर्चा आखिरी पड़ाव पर है और सीटों की शेयरिंग पर भी सहमति बन गई है.जल्द ही दोनों दल इसे लेकर आधिकारिक एलान कर सकते है.

    बीजेडी संसद में कई विधयेकों पर बीजेपी का समर्थन करती रही है. बीजेडी अटल बिहारी वाजपेयी के समय में एनडीए का हिस्सा रही है. 1997 में पहली बार सांसद बनने के बाद नवीन पटनायक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय इस्पात और खादान मंत्री रहे.

    साल 2000 में बीजेडी ने एनडीए के साथ मिलकर ओडिशा विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें जीत हासिल करके नवीन पटनायक पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. निकी हेली राष्ट्रपति चुनाव से हुईं बाहर लेकिन उनके वोटर्स क्या करेंगे

    निकी हेली

    निकी हेली ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी की रेस से अपना नाम वापस ले लिया है.

    लेकिन इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक चेतावनी देते हुए कहा, “अब यह डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भर है कि वो हमारी पार्टी और उससे बाहर उन लोगों के वोट कैसे हासिल करेंगे जो उनका समर्थन नहीं करते.”

    “मुझे आशा है वो ऐसा कर लें.”

    हेली का बाहर जाना प्रभावी रूप से 2024 के राष्ट्रपति चुनाव का आग़ाज़ माना जा रहा है. ये लगभग तय है कि अब राष्ट्रपति की फ़ाइनल रेस में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप और डेमोक्रेट की ओर से जो बाइडन के बीच मुकाबला होगा.

    लेकिन इस सबके बीच एक नया सवाल है कि- हेली के वोटर्स उनके बाद अब किसे वोट देंगे?

    दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर का हेली का समर्थन करने वाले ट्रंप-विरोधी रिपब्लिकन और निर्दलीय लोगों का समूह इतना काफ़ी नहीं था कि वो ट्रंप को नॉमिनेशन से बाहर कर पाता.

    लेकिन निकी हेली के समर्थन में यही लोग और इनके साथ, कॉलेज एजुकेटर्स, सब-अर्बन वोटर अगर मिल जाएं, जिन्होंने हेली को दो प्राइमरी जिताए तो ये संख्या महत्वपूर्ण हो सकती है. ऐतिहासिक रूप से इस इन समूहों को चुनाव में एक बड़ा फोर्स माना जाता है जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं.

    जानकार मानते हैं कि अपने जिन वोटर्स को निकी छोड़ चुकी हैं, अब वो राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे.

    रिपब्लिकन रणनीतिकार केविन मैडेन ने कहा है, ''वो वोटर्स ही हैं जो इस चुनाव का फैसला करेंगे.''

  6. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    4 मार्च की ख़बरें देखने के लिए यहां क्लिक करें