नेतन्याहू ने बताया जंग ख़त्म होने के बाद क्या है उनका ग़ज़ा के लिए प्लान

इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ जारी जंग ख़त्म होने बाद ग़ज़ा के प्रशासन की योजना पेश की है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. किसान आंदोलन में मारे गए युवक के परिवार को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देगी पंजाब सरकार

    भगवंत मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मारे गए युवक के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद देने और उनकी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

    सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा- “खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी. दोषियों के ख़िलाफ़ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी...हम फर्ज निभा रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    21 फरवरी को एक युवा किसान शुभकरन सिंह की खनौरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हो रहे टकराव के दौरान मौत हो गई थी.

    किसान नेताओं का दावा है कि शुभकरन की मौत गोली लगने से हुई है, हालांकि अभी मौत की वजह की जांच जारी है.

    इस मौत के बाद किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि 23 फरवरी को वो ‘ब्लैक फ्राइडे’ मनाएंगे और 26 फरवरी को सभी राजमार्गों पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी.

  2. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी का निधन

    मनोहर जोशी

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया.

    शुक्रवार की सुबह क़रीब 3 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनकी मौत हुई.

    दो दिन पहले, 21 फरवरी को मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था.

    मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके माटुंगा पश्चिम स्थित आवास पर रखा गया है.

    राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    गडकरी ने लिखा, ''वरिष्ठ नेता, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. सर के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का सुसंस्कृत चेहरा हमने खो दिया है''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. हरियाणा की अंबाला पुलिस ने किसान नेताओं पर एनएसए लगाने का फ़ैसला वापस लिया

    किसान

    हरियाणा के अंबाला ज़िले की पुलिस ने किसान नेताओं और पदाधिकारियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कार्रवाई करने के फ़ैसले को वापस ले लिया है.

    अंबाला पुलिस का कहना है कि उसने एनएसए लगाने के अपने फैसले पर दोबारा विचार किया और तय किया कि इस कानून की धाराएं किसान नेताओं पर नहीं लगायी जाएंगी.

    अंबाला रेंज के पुलिस आईजी सिबाश कबिराज ने कहा है, “अंबाला में किसान नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कार्रवाई करने के मामले पर हमने दोबारा विचार किया और तय किया गया है कि इस क़ानून की धाराओं के तहत उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी.”

    “हरियाणा पुलिस किसानों से और किसान नेताओं से अपील करती है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.”

    इससे पहले अंबाला पुलिस ने कहा था कि किसान संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है.

    अंबाला पुलिस का कहना था कि किसान नेताओं और पदाधिकारियों को एनएसए 1980 की धारा 2 (3) के तहत नज़रबंद करने की कार्रवाई की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. हरियाणा: अंबाला पुलिस ने कहा- किसान नेताओं पर कर रहे एनएसए के तहत कार्रवाई

    किसान प्रदर्शन

    हरियाणा के अंबाला ज़िले की पुलिस ने कहा है कि किसान संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है.

    अंबाला पुलिस का कहना है कि किसान नेताओं और पदाधिकारियों को एनएसए 1980 की धारा 2 (3) के तहत नज़रबंद करने की कार्रवाई की जा रही है.

    अंबाला पुलिस ने अपने बयान में कहा, “इस आंदोलन में कई किसान नेता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और क़ानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं. फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के ज़रिए उकसाने वाले भाषण दिए जा रहे हैं. आपराधिक गतिविधियों को रोकने और क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 2 (3) राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत किसान संगठनों के पदाधिकारियों को नज़रबंद करने की कार्रवाई कर रही है. ”

    इससे पहले अंबाला पुलिस ने कहा था कि वह किसान आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारियों की संपत्तियों की कुर्की और उनके बैंक अकाउंट को सीज़ करके करेगी.

    बुधवार को एक 21 साल के प्रदर्शनकारी युवक की मौत हो गई थी. मौत की वजह की जांच जारी है.

    इसके बाद दो दिन के लिए मार्च को रोक दिया गया.

    किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चाने कतहा है कि 13 फरवरी को वो ‘ब्लैक फ्राइडे’ मनाएंगे और 26 फरवरी को सभी राजमार्गों पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी.

  5. ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में टीवी प्रज़ेंटर और उनके बॉयफ़्रेंड की हत्या, पुलिस ने क्या बताया?

    ल्यूक डेविस और जेसी बेयर्ड
    इमेज कैप्शन, ल्यूक डेविस और जेसी बेयर्ड

    आस्ट्रेलियाई टीवी प्रज़ेंटर जेसी बेयर्ड और उनके बॉयफ़्रेंड ल्यूक डेविस की हत्या करने का आरोप 28 साल के एक व्यक्ति पर लगाया गया है.

    बुधवार को लापता कपल का खून से लथपथ सामान सिडनी के एक कूड़ेदान में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की थी.

    पुलिस ने बताया कि बेयर्ड के घर से काफ़ी अधिक मात्रा में खून देखा गया.

    बेयर्ड के पूर्व प्रेमी और पुलिस अधिकारी ब्यू लैमरे ने शुक्रवार को पूछताछ के दौरान ही खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

    जासूसों का का कहना है कि अब तक उन्हें कपल का शरीर नहीं मिला है और ना ही मौत की वजह पता चली है.

    वहीं पुलिस का कहना है कि कपल को सोमवार को बेयर्ड के इनर सिडनी स्थिर घर में ही मारा गया. उसके बाद उनके शरीर को सफ़ेद वैन में ले जाया गया.

    सीसीटीवी फुटेज में जो वैन दिख रही थी वो शुक्रवार को सिडनी के दक्षिणी हिस्से में पायी गयी.

    बेयर्ड नेटवर्क 10 के मॉर्निंग शो स्टूडियो 10 में प्रज़ेंटर और रेड कार्पेट रिपोर्टर थे, वहीं डेविस क्वांटास एयरलाइ में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करते थे.

  6. बीआरएस की विधायक जी लस्या नंदिता की सड़क दुर्घटना में मौत

      • Author, बाला सतीश
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    जी लस्या नंदिता

    भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक जी लस्या नंदिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है.

    हादसा हैदराबाद के पथानचेरू के पास आउटर रिंग रोड पर हुआ. जिस कार से वह यात्रा कर रही थीं, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

    कार के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं.

    34 साल की लस्या नंदिता सिकंदराबाद छावनी से विधायक थीं.

    उनके पिता जी सयन्ना लंबे वक्त तक सिकंदराबाद छावनी से विधायक थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. वाइस मीडिया सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकालेगी, वेबसाइट पर ख़बरें छापना रोका गया

    वाइस मीडिया

    वाइस मीडिया सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकालने वाली है और इसने अपनी वेबसाइट वाइस डॉट कॉम पर ख़बरें छापना रोक दिया है.

    कंपनी के मुख्य कार्यकारी ब्रूस डिक्सन ने एक मैमो के ज़रिए ये जानकारी दी है.

    बीते साल मई में कंपनी ने अमेरिका में बैंकरप्सी यानी दिवालिया होने के लिए आवेदन किया था और इसे फोर्ट्रेस इंवेस्टमेंट ग्रुप ने खरीदा था.

    डिक्सन का कहना है कि वाइस की योजना है कि वह ‘बड़ी कंपनियों के साथ अपने कंटेंट का 'डिस्ट्रीब्यूशन’ करेगा.

    इस साल चैनल 4, लॉस एंजलिस टाइम्स और बिज़नेस इंसाइडर ने भी लोगों को नौकरी से निकाला है.

    बीबीसी ने इस मैमो को देखा है. इस मैमो में डिक्सन ने कहा है, “अब हमारे लिए अपने डिजिटल कंटेंट को पहले की तरह डिस्ट्रीब्यूट करना लागत के लिहाज़ से मुश्किल हो गया है. जिसका मतलब है कि हमें अपना वर्कफ़ोर्स घटाना होगा और सैकड़ों पदों को बंद करना होगा.”

    डिक्सन का कहना है कि कंपनी अपना बिजनेस बेचेगी जिसे लेकर आने वाले हफ़्तों में जानकारी दी जाएगी.

  8. हरियाणा: अंबाला पुलिस ने कहा- प्रदर्शन में हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारियों की संपत्ति कुर्क करके होगी

    किसान आंदोलन

    हरियाणा के अंबाला ज़िले की पुलिस ने कहा है कि वह किसान आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारियों की संपत्तियों की कुर्की और उनके बैंक अकाउंट को सीज़ करके करेगी.

    गुरुवार देर रात को अंबाला पुलिस ने बयान जारी कर बताया, “शंभू बॉर्डर पर किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर बैरिकेड तोड़ने के हर प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस पर पत्थरबाज़ी और हुड़दंगबाज़ी करके क़ानून व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.”

    “आंदोलनकारियों द्वारा सरकारी और निजी संपत्तियों को किए गए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रशासन ने पहले ही सतर्क किया था कि आंदोलन के दौरान सरकारी, निजी संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलन करने वालों की संपत्ति और बैंक अकाउंट को सीज़ करके की जाएगी."

    पुलिस का कहना है कि सर्वोच्च न्यायल के आदेशानुसार संशोधित लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत आंदोलन का अह्वान करने वाले और संगठन के पदाधिकारियों को नुकसान के लिए ज़िम्मेदार माना जाता है. साथ ही हरियाणा लोक व्यवस्था में विघ्न के दौरान संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम 2021 के अनुसार नुकसान करने वालों की संपत्ति कुर्क कर और बैंक अकाउंट को सीज़ कर नुकसान की भरपाई करने का प्रावधान है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    किसान 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की तरफ आने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर उन्हें रोका गया है.

    बुधवार को एक 21 साल के प्रदर्शनकारी युवक की मौत हो गई थी. मौत की वजह की जांच जारी है.

    इसके बाद दो दिन के लिए मार्च को रोक दिया गया.

    किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार को युवक की मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग की है.

    किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को क़ानूनी गारंटी बनाए जाने सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

  9. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का दावा- 'इंडिया गठबंधन छोड़ने का दबाव वरना केजरीवाल होंगे गिरफ़्तार'

    आतिशी

    आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी मिली है कि 'तीन-चार दिन में अगर आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ा तो उनको सीबीआई और ईडी गिरफ़्तार कर लेंगी.'

    गुरुवार को आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा करती हैं, “ हमें ये मैसेज आया है कि अगर अगले दो दिन में आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ा तो अरविंद केजरीवाल को सीबीआई, ईडी का नोटिस आएगा. शनिवार को नोटिस आएगा या सोमवार को नोटिस आएगा. सीआरपीसी की धारा 41ए में नोटिस आएगा और उनको दोनों, सीबीआई और ईडी द्वारा गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.”

    आतिशी के दावे के बाद ख़बर लिखे जाने तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    आतिशी दावा करते हुए कहती हैं, “आम आदमी पार्टी को ये धमकी मिल रही है कि अगर दिल्ली में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा, आप-कांग्रेस मिल कर चुनाव लड़ेंगे और सीट शेयरिंग करेंगे तो आने वाले तीन से चार दिन में अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया जाएगा. मैं मीडिया के माध्यम से बीजेपी को ये बताना चाहती हूं कि ये लोकतंत्र है. लोकतंत्र में किसी भी दो पार्टी को गठबंधन करने का अधिकार होता है, अगर आपको लगता है कि गिरफ़्तारी की धमकी देकर आप आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को डरा सकते हैं तो आप बहुत बड़ी ग़लती कर रहे हैं. ”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुरुवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने सातवीं बार समन भेजा.

    अब तक केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.

    गुरुवार को आतिशी ने ये भी कहा, “चंडीगढ़ के मेयर पद के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो नतीजा आया है बीजेपी उसका बदला लेना चाहती है. हमें ख़बर आने लगी थी कि ईडी का समन आने वाला है.”

  10. नमस्कार,

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है. ये लाइव ब्लॉग 24 घंटे चलेगा.

    22 फरवरी के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.