केरल के गवर्नर ने प्रदर्शन कर रहे एसएफ़आई छात्रों को कहा 'बंदर'

केरल में विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेन्ट्स फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफ़आई) के क़रीब 200 छात्रों को पुलिस के ज़रिए यूनिवर्सिटी परिसर से निकालने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान यूनिवर्सिटी पहुंचे.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. इसराइली सेना बोली- ग़ज़ा में ग़लती से इसराइल के तीन बंधक मारे गए

    बाएं से दाएं: एलोन शमरिज़, योतम हैम और समीर तलाल्का.
    इमेज कैप्शन, बाएं से दाएं: एलोन शमरिज़, योतम हैम और समीर तलाल्का.

    इसराइल ने बताया है कि ग़ज़ा में जारी अभियान के दौरान बंधक बनाए गए अपने ही तीन नागरिकों को सेना ने ग़लती से मार दिया है.

    सेना के अनुसार, हमास द्वारा बंधक बनाए गए 28 साल के योतम हैम, 22 साल के समीर तलाल्का और 26 साल के एलोन शमरिज़ को ग़लती से 'ख़तरे' के रूप में पहचाने जाने के बाद मार दिया गया.

    इसराइल की सेना ने इस घटना पर अपना अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा है कि इन तीनों को ग़ज़ा के उत्तर में स्थित शेजैया में सैनिकों ने गोली मार दी.

    इन तीनों शवों को इसराइल लाया गया है, जहां उनकी पहचान की गई है.

    इसराइली सेना (आईडीएफ) ने कहा है कि शुक्रवार को घटी इस घटना की जांच की जा रही है.

    सेना ने इस दुखद घटना पर गहरा अफ़सोस जताते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

    इसराइल की सेना ने हालांकि कहा है, "हमारा नेशनल मिशन लापता लोगों का पता लगाना और सभी बंधकों को वापस लेकर आना है."

    इसराइल पर 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमलों में बंधक बनाए जाने के बाद से 100 से अधिक बंधक अभी भी ग़ज़ा में क़ैद हैं.

  2. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    15 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें.