मणिपुर यौन हिंसा पर बोले ओवैसी- मोदी सरकार अपनी छवि को लेकर...
मणिपुर यौन हिंसा पर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि महिलाओं के साथ यौन हिंसा की फिक्र करने के बजाय उसे अपनी छवि की चिंता अधिक है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and अनंत प्रकाश
साइक्लोन 'अर्नब' की गंभीरता बढ़ी, इन राज्यों में बहुत तेज़ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
दिल्ली में जनसुनवाई कार्यक्रम के बीच राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना

इमेज स्रोत, https://x.com/INCIndia
इमेज कैप्शन, राहुल ने कहा कि जबतक ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देंगे तब तक विपक्ष नहीं रुकेगा. दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मंगलवार को राहुल गांधी जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए.
उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के साथ सीपीआई (एमएल) के नेता भी मौजूद रहे.
इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लोगों का वोट छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार फ़र्जी तरीके से वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटकर 'वोट चोरी' को अंजाम दे रहे हैं और ये देशद्रोह है.
चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 4 बूथों में 416 मतदाताओं के नाम अवैध तरीके से काट दिए गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो जवाब नहीं देते.
राहुल ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देंगे तब तक विपक्ष नहीं रुकेगा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों से उनका अधिकार और वोट छीनने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहा है और अब देश के लोगों को भी 'वोट चोरी' के मामले की गंभीरता समझ में आने लगी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि यह समस्या शीर्ष स्तर से जुड़ी हुई है और गरीबों के अधिकारों पर इसका असर पड़ रहा है.
सोनिया गांधी ने कहा, 'मेरी किताब आएगी तो तमाशा तो होगा ही'

इमेज स्रोत, Jacques Langevin/Sygma/Sygma via Getty Images
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आगामी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग – ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया.
इस वीडियो में उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के बिल्कुल खिलाफ थीं और कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें.
इस वीडियो में उन्होंने अगले महीने 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही अपनी किताब और अपने जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पलों पर खुलकर बात की है. सोनिया गांधी ने अपने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जब यह किताब आएगी, तो कुछ तमाशा होना तो तय है."
"आखिरकार, दूसरों ने दशकों तक मेरी कहानी सुनाई है, अब मेरी बारी है." आगे वो कहती हैं,''मुझे नहीं पता कि मुझे पूरी कहानी बतानी चाहिए या नहीं, लेकिन मुझे लगा कि मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और उसमें से काफी कुछ सही नहीं था."
आगे वो कहती हैं, ''बहुत-सी बातें या तो मनगढ़ंत थीं या फिर उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था. इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे खुद अपनी कहानी लिखनी चाहिए और तथ्यों व घटनाओं को ठीक वैसे ही बताना चाहिए, जैसे वे असलियत में घटी थीं.''
खड़गे के बयान पर विवाद: नेता विवादित बयान क्यों देते हैं, क्या उन्हें क़ानून का डर नहीं?
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की की ईरानी नेताओं के साथ मुलाक़ात क्यों रही ख़ास
पाकिस्तान पर ईरान भरोसा क्यों करता है?
सोने की तलाश में इस नदी की ख़ाक छान रहे हैं लोग, कितनी होती है कमाई
ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो पाकिस्तान बनने के कई साल बाद भी ख़ुद को भारतीय साबित करने की कोशिश क्यों कर रहे थे?
एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: 'फ़ैसले ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिए'
गुजरात के इस गांव में कैसे रहते हैं लोग जहां रोज़ घूमते हैं शेर?
राहुल गांधी के काफ़िले की गाड़ियों का एक्सीडेंट
झारखंड: साड़ी में नंगे पांव दौड़ने वाली कविता देवी का ख़्वाब रह गया अधूरा
'सऊदी अरब से लौटकर' अंतिम संस्कार में शामिल हुआ भाई ही हत्या का अभियुक्त निकला
स्वामी चिन्मयानंद के निधन के 33 साल बाद मोदी की होलोग्राफिक वार्ता को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल
'तुम सिफ़ारिश के कारण टीम में हो'...जब 21 साल के इंज़माम को 'सीनियर' ने दी गालियां
1977 में रिलायंस ने कैसे बदली थी भारतीय शेयर बाज़ार की तस्वीर?
अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग
पटना में कांग्रेस की सभा में हंगामा, खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने माफ़ी की मांग की
राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली: बीजेपी ने कांग्रेस को सिख विरोधी दंगों पर क्यों घेरा
