आज़म ख़ान की विधानसभा सदस्यता रद्द, हेट स्पीच मामले में मिली थी तीन साल की सजा

उर्दू में तीख़े तंज़ करके अपने राजनीतिक विरोधियों को मुश्किल में डालने वाले आज़म ख़ान अब ख़ुद क़ानूनी शिकंजे में फंसे नज़र आ रहे हैं

लाइव कवरेज

  1. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को क्यों बताया देशभक्त?

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी
    इमेज कैप्शन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में पीएम मोदी को देशभक्त बताते हुए उनकी स्वतंत्र विदेश नीति की तारीफ़ की है.

    पुतिन ने कहा, “हम भारत के साथ दशकों पुराने मजबूत संबंधों के आधार पर ख़ास रिश्ते को बनाए हुए हैं. हमें भारत के साथ कभी भी किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई. हमने हमेशा एक दूसरे का समर्थन ही किया है. अभी भी हमारे आपसी संबंध ऐसे ही हैं और भविष्य में भी ऐसे ही रहेंगे.”

    साल 1947 में आज़ादी के बाद भारत की प्रगति की तारीफ़ करते हुए पुतिन ने कहा, “भारत ने एक ब्रितानी उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक, अपने विकास में गज़ब की प्रगति करके दिखाई है. क़रीब 1.5 अरब लोगों की आबादी और विकास के स्पष्ट नतीजों की वजह से सभी लोग भारत का सम्मान करते हैं और उसे पसंद करते हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते कुछ साल में काफ़ी कुछ किया गया है. ज़ाहिर है, वो एक देशभक्त नेता हैं. 'मेक इन इंडिया' का उनका विचार आर्थिक और नीतिशास्त्र, दोनों नज़रिए से महत्वपूर्ण है. भारत ने विकास की राह में काफी प्रगति की है. भविष्य भारत का है और वो इस बात पर गर्व कर सकता है कि वो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मोदी सरकार की विदेश नीति की तारीफ़ करते पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जो अपने देश के हित में स्वतंत्र और निष्पक्ष विदेश नीति बना सकते हैं और उस पर चल सकते हैं, भले ही उसे सीमित करने की कितनी ही कोशिशें क्यों ना हों. वो भारतीय लोगों के लिए सही और ज़रूरी दिशा में बढ़ रहे हैं. और मुझे विश्वास है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और वैश्विक मुद्दों में उसका दखल भी बढ़ता रहेगा.”

  2. अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने की मांग

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
    इमेज कैप्शन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्विटर पर वो पत्र साझा किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से भारतीय करेंसी नोटों में हिंदू देवी-देवताओं गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की अपील की है.

    केजरीवाल ने इस पत्र में लिखा है, “देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गाँधी जी की और दूसरी तरफ श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए. आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है. आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है. हमारे देश में आज भी इतने लोग गरीब हैं. क्यों?

    एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों. सही नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा.”

    अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये मुद्दा उठाया था.

    अपनी मांग को वजन देते हुए उन्होंने ये भी कहा था कि जब दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया अपने यहां नोटों में गणेश जी की तस्वीर लगा सकता है, तो भारत क्यों नहीं.

    इंडोनेशिया अपने यहां नोटों में हिंदू धर्म के प्रतीकों का इस्तेमाल क्यों करता है, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. हार के बाद ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति से ये क्या बोले पाक पीएम शहबाज़ शरीफ़

    पाकिस्तानी मिस्टर बीन

    पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच गुरुवार को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

    लेकिन सोशल मीडिया पर इस मैच में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से ज़्यादा चर्चा मिस्टर बीन की हो रही है.

    इस चर्चा में दोनों देशों के आम सोशल मीडिया यूज़र्स ही नहीं राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हो गए हैं.

    ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमरसन डेमबुडज़ो मेंगाग्वा ने अपनी टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान से कहा कि अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने जवाब देते हुए लिखा है, “हमारे पास असली मिस्टर बीन भले ही न हों लेकिन हमारी खेल भावना असली है. और हम पाकिस्तानियों में वापसी करने की दिलचस्प आदत है. राष्ट्रपति जी, आपको बधाई हो...आपकी टीम ने आज बेहतरीन खेल दिखाया.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ये मामला पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के फ़ैंस के बीच एक पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है जब पाकिस्तान से एक कलाकार कथित रूप से असली 'मिस्टर बीन' बनकर जिम्बाब्वे गया था.

    मिस्टर बीन ब्रितानी अभिनेता रोवान एटकिंसन के कॉमेडी शो का मुख्य किरदार है जो दुनिया भर में लोकप्रिय है.

    पाकिस्तानी कॉमेडियन आसिफ़ मोहम्मद इसी किरदार की तरह मेकअप करके एक्टिंग करते हैं.

    सोशल मीडिया पर जारी चर्चाओं पर यकीन किया जाए तो जिम्बाब्वे में उन्होंने असली मिस्टर बीन के रूप में खुद को पेश किया था.

    इसे लेकर दोनों देशों के फैंस के बीच तकरार चल रही थी.

    मैच से पहले एक फ़ैन ने पीसीबी के ट्वीट पर लिखा था कि “ज़िम्बाव्वे आपको कभी माफ़ नहीं करेगा, आपने एक बार हमारे यहां रोवान एटकिंसन की जगह फ्रॉड पाकिस्तानी मिस्टर बीन भेजा था, हम कल इसका बदला लेंगे, प्रार्थना करिए कि बारिश आपको बचा ले.”

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. एलन मस्क का एलान, ‘आज़ाद हुई चिड़िया’

    ट्विटर के दफ़्तर में एलन मस्क
    इमेज कैप्शन, ट्विटर के दफ़्तर में एलन मस्क

    ट्विटर के टेकओवर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एलन मस्क ने अपने ही अंदाज़ में ट्विटर पर इसका एलान किया है.

    एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा है – ‘आज़ाद हुई चिड़िया.’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कई महीनों से चली कोशिशों के बाद एलन मस्क ने अब ट्विटर को टेकओवर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

    इसके साथ ही ख़बरें हैं कि उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को नौकरी से हटा दिया है.

    भारतीय मूल के पराग अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे से पढ़े हैं और वे नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ बने थे.

    लेकिन ट्विटर के सह-संस्थापक बिज़ स्टोनने एक ट्विट में सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफ़ओ नेड सीगल और लीगल हेड विजया गडे का धन्यवाद किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गुरुवार को एक ट्वीट कर एलन मस्क ने कहा था कि उन्होंने ट्विटर इसलिए ख़रीदा है क्योंकि वो मानवता की मदद करना चाहते हैं और ऐसा प्लेटफॉर्म मानव सभ्यता के भविष्य के लिए ज़रूरी है जहां विभिन्न मतों को स्वस्थ तरीके से बिना हिंसा के उठाया जा सके.

  5. पत्नी पर कार चढ़ाने के आरोप में फ़िल्म प्रोड्यूसर गिरफ़्तार

    कमल किशोर मिश्रा
    इमेज कैप्शन, कमल किशोर मिश्रा

    महाराष्ट्र की अंबोली पुलिस ने कथित रूप से पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने वाले फ़िल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को गिरफ़्तार कर लिया है.

    पुलिस ने बीते गुरुवार कमल किशोर मिश्रा को गुरुवार को हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ शुरू की थी.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कमल किशोर मिश्रा कथित रूप से अपनी पत्नी पर गाड़ी चढ़ाते हुए दिख रहे हैं.

    मिश्रा की पत्नी ने दावा किया है कि इस हमले में उनके सिर पर चोटें आई हैं.

    इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद कमल किशोर मिश्रा के ख़िलाफ़ आईपीसी की धाराओं 279 और 338 के तहत केस दर्ज किया गया था.

    हालांकि, अब तक कमल किशोर मिश्रा की ओर से इस मामले में किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है.

    मिश्रा के आईएमडीबी पेज़ के मुताबिक़, उन्होंने अब तक पांच फ़िल्मों को प्रोड्यूस किया है जो शर्माजी की लग गयी, भूतियापा, फ़्लैट न. 420, देहाती डिस्को और खली-बली हैं.

    इसके साथ ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों रनबीर कपूर, संजय दत्त से लेकर धर्मेंद्र आदि के साथ अपनी तस्वीरों को साझा किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. पुतिन की चेतावनी, दुनिया के लिए ये द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे ख़तरनाक दशक

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया इस समय द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संभवत: सबसे ख़तरनाक दशक से गुज़र रही है.

    पुतिन ने अपने इस भाषण में एक बार फिर यूक्रेन पर रूसी आक्रमण वाले फ़ैसले को सही ठहराने की कोशिश की जिसके चलते रूस दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है.

    पुतिन ने पश्चिमी देशों पर रूस को अलग-थलग करने के लिए परमाणु हथियारों से ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया.

    वहीं, पश्चिमी देशों ने दबे-छिपे अंदाज़ में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की रूसी धमकियों की निंदा की है.

    इसके साथ ही यूरोपीय देशों के सैन्य गठबंधन नेटो ने इस हफ़्ते की शुरुआत में रूस के उन आधारहीन दावों की भी निंदा की है जिनमें रूस ने कहा है कि यूक्रेन डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है.

    डर्टी बम से आशय रेडियोएक्टिव पदार्थों से लैस पारंपरिक विस्फोटक से है.

    नेटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि नेटो सदस्य इस “आरोप को ख़ारिज” करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि “रूस को इसे आधार बनाकर संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहिए.”

    पुतिन ने 'वलडाई फोरम' नामक वार्षिक कार्यक्रम में ये भाषण एक ऐसे समय पर दिया है जब यूक्रेन में सात महीनों से जारी युद्ध में होते नुकसानों और हाल ही में तीन लाख लोगों को युद्ध में भेजने के एलान से लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है.

    इस भाषण से ठीक एक दिन पहले उन्होंने एक रूटीन न्यूक्लियर एक्सरसाइज़ को देखा जिसमें दुश्मन की ओर से भारी परमाणु हमले के बाद परमाणु हमले से पलटवार करने की एक्सरसाइज़ शामिल थी.

    पुतिन ने अपने ऊपर लगाए जा रहे परमाणु हमले की धमकियों के आरोप पर कहा है, “हमने कभी भी आगे बढ़कर रूस की ओर से परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल पर कुछ नहीं कहा है. हमने सिर्फ पश्चिमी देशों के नेताओं के बयानों पर संकेतों में जवाब दिया है.”

  7. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है, अभिवादन स्वीकार करें पवन और अनंत का.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 27अक्तूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की बड़ी ख़बरें

    • पीएम मोदी अलग-अलग राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे
    • आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान बनाम आयरलैंड का मैच सुबह 9:30 बजे और इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा
    • बीजेपी ने पीएम मोदी की हिमाचल प्रदेश में रैलियों का कार्यक्रम जारी किया, 5 से 9 नवंबर के बीच शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में होंगी रैलियां