ओला और उबर ने विलय की ख़बरों का किया खंडन

दुनिया भर में ऐप के ज़रिए टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला और उबर ने अपने विलय से जुड़ी ख़बरों का खंडन किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, अभय कुमार सिंह and अनंत प्रकाश

  1. बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू, पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने किया भारत का नेतृत्व

    पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह

    ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ हो चुका है. गुरुवार को ब्रिटेन के युवराज प्रिंस चार्ल्स ने बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में खेलों की शुरुआत की.

    उद्घाटन समारोह में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने तिरंगा लेकर स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    8 अगस्त तक चलने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों और क्षेत्रों से पांच हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. 19 खेलों में इस बार कुल 280 मेडल हैं.

    ब्रिटेन में इससे पहले 2014 में ग्लासगो और 2002 में मैनचेस्टर में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था.

    इस समारोह में नोबेल शांति पुरस्कार विजेतामलाला यूसुफजईने भी हिस्सा लिया. उन्होंने अपने भाषण में शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्रिकेट की वापसी

    इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की वापसी हुई है. हालांकि सिर्फ महिला क्रिकेट को ही जगह मिल पाई है.

    यह पहला मौका है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट खेला जाएगा.

    पहला मैच 29 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    भारत ने 2010 में 19वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी की थी. भारत ने इसमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज़ समेत पहली बार मेडल का शतक बनाते हुए रिकॉर्ड 101 मेडल अपने नाम किए थे.

    1934 से लेकर 2018 तक भारत ने कुल 503 मेडल जीते हैं. इनमें 181 गोल्ड, 173 सिल्वर और 149 ब्रॉन्ज़ शामिल है

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 28 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.