IPL 2022: MIvsRR: मुंबई इंडियंस का खुला खाता, राजस्थान को हराकर हासिल की पहली जीत

आखिरकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली. मुंबई ने आखिरी ओवरों में टिम डेविड की तेज़ बल्लेबाज़ी की बदौलत राजस्थान को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपना खाता खोला.

लाइव कवरेज

  1. सऊदी क्राउन प्रिंस से पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ की मुलाकात

    पाकिस्तान

    अपनी पहली विदेश यात्रा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ सऊदी अरब पहुंचे हुए हैं.

    आज सऊदी अरब में उनके दौरे का तीसरा दिन है.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने आज सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की. वह क्राउन प्रिंस के न्योते पर ही अपने कई कैबिनेट सदस्यों के साथ सऊदी अरब दौरे पर पहुंचे हैं.

    दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने और दो इस्लामी देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने के अलावा कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.

    इस मौके पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.

    बैठक में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़, वित्त मंत्री मुफ्ता इस्माइल और सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने भी हिस्सा लिया.

    पीएम के प्रतिनिधिमंडल में प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, मुफ्ता इस्माइल, नोबजादा शाह जैन बुगती, मरियम औरंगजेब, ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, चौधरी सालिक हुसैन, डॉ खालिद मकबूल सिद्दीकी, मोहसिन डावर और मौलाना ताहिर अशरफी भी मौजूद हैं.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 28 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.