सऊदी अरब जाएंगे तुर्की के राष्ट्रपति, ख़ाशोज्जी हत्याकांड के बाद पहली यात्रा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप्प अर्दोआन गुरुवार को सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे. 2018 में सऊदी अरब के आलोचक जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के बाद अर्दोआन की यह पहली रियाद यात्रा होगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दीपक मंडल

  1. अमेरिका ने 25 साल के अनुभव वाली महिला डिप्लोमैट को बनाया यूक्रेन का राजदूत

    ब्रिजेट ब्रिंक

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अनुभवी कूटनीतिज्ञ ब्रिजेट ब्रिंक को यूक्रेन में अमेरिका के नए राजदूत के तौर पर चुना है.

    इससे पहले व्हाइट हाउस ने एलान किया कि ब्रिंक एक "अहम पद संभालेंगी" जो बीते तीन सालों से खाली पड़ा है.

    अमेरिका ने कहा है कि ब्रिंक की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब उनका देश रूस के हमले का सामना करने के लिए यूक्रेन को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहा है.

    ब्रिंक फिलहाल स्लोवाकिया में अमेरिका की राजदूत के तौर पर काम कर रही हैं और वो बीते 25 सालों से डिप्लोमैट हैं.

    व्हाइट हाउस ने कहा कि ब्रिंक के दशकों का अनुभव उन्हें यूक्रेन के इतिहास में अहम समय में पद के लिए योग्य बनाता है.

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 25 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.