बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को परोल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को परोल मिली है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and अभय कुमार सिंह

  1. पदोन्नति में एससी-एसटी के आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मानदंड बनाने से किया इनकार

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पदोन्नति में आरक्षण देने के मामले में कोई मानदंड निर्धारित करने से इनकार कर दिया.

    कोर्ट ने कहा कि वो एससी/एटी के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को लेकर कोई मानदंड नहीं बना सकता और ये राज्य सरकार का काम है.

    न्यायाधीश नागेशवर राव की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की बेंच ने कहा कि राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर आँकड़े एकत्र करे.

    केंद्र सरकार ने इससे पहले कोर्ट से कहा था कि यह सच्चाई है कि आज़ादी के करीब 75 साल बाद भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को अगड़ी जातियों के समान योग्यता स्तर पर नहीं लाया गया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर अपना फ़ैसला 26 अक्तूबर, 2021 को सुरक्षित रख लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. रेलवे भर्ती में खामियों को लेकर छात्रों का बिहार बंद

    Live: रेलवे भर्ती में खामियों को लेकर छात्रों का बिहार बंद. ज़्यादा जानकारी के साथ पटना से बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाश.

  3. योगी आदित्यनाथ ने कहा- वे जिन्ना के उपासक, हम पटेल के पुजारी

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश चुनाव में जिन्ना और पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- वे 'जिन्ना' के उपासक है, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं. उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के कई शीर्ष नेताओं ने बार-बार जिन्ना का ज़िक्र किया है. अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी हिंदु-मुसलमान करना चाहती है. जबकि योगी आदित्यनाथ का कहना है कि समाजवादी पार्टी 'तुष्टिकरण की राजनीति' करती है. हालाँकि पिछले दिनों आदित्यनाथ ने कहा था कि ये चुनाव 80 बनाम 20 का होगा. 80 फ़ीसदी समर्थन एक तरफ़ होगा, 20 फ़ीसदी दूसरी तरफ होगा.

  4. महाराष्ट्र में 12 बीजेपी विधायकों के निलंबन को सुप्रीम कोर्ट ने कहा असंवैधानिक और मनमाना

    देवेंद्र फडणवीस

    सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा से 12 बीजेपी विधायकों का एक साल के लिए निलंबन रद्द कर दिया है. अदालत ने इसे असंवैधानिक और मनमना कहा है. पीठासीन अधिकारी के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधायकों को एक साल के लिए निलंबित किया गया था.

    पिछले साल पाँच जुलाई को इन विधायकों पर आरोप लगा था कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ दुर्व्यवहार किया था. बीजेपी के 12 विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव राज्य के विधायी मामलों के मंत्री अनिल परब ने रखा था, जिसे ध्वनि मत से पारित हुआ था. सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया- सत्यमेव जयते

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    फडणवीस ने लिखा है कि बीजेपी के 12 विधायक विधानसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे.

  5. RRB-NTPC की परीक्षा को लेकर छात्रों का आज बिहार बंद

    बिहार बंद

    बिहार में आरआरबी-एनटीपीसी की परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. आज छात्र संगठनों ने बिहार में बंद की कॉल दी है.

    बिहार के महागठबंधन दलों ने इस बंद का समर्थन किया है. वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन सहित कई और छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं.

    सुबह से ही विरोध प्रदर्शनकारियों सड़कों पर उतर आए हैं और कई रास्तों को ब्लॉक कर दिया है.

    राजधानी पटना में पुलिस तैनात की गई है और सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं.

    हाल ही में 14 जनवरी को जब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) परीक्षा के नतीजे घोषित किए तो छात्रों का ग़ुस्सा भड़क गया.

    छात्रों का आरोप है कि इन नतीजों में गड़बड़ी है और इनसे ऐसे छात्र बाहर हो जाएंगे जिनके पास मेरिट है.

    छात्रों में नाराज़गी इस बात को लेकर भी है कि भर्तियां सही समय पर नहीं निकल रही हैं और निकल भी रही हैं तो उनमें देरी की जा रही है.

    इससे पहले विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बिहार में दो जगहों पर रेल जला दी और पुलिस व छात्रों के बीच झड़प भी हुई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. भारत में कोरोना संक्रमण के दो लाख 51 हज़ार मामले, 627 की मौत

    कोरोना टेस्ट

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,51,209 मामले सामने आए हैं और 627 लोगों की मौत हुई है.

    देश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल चार करोड़ चार लाख से ज़्यादा मामले आ चुके हैं और 49 हज़ार से ज़्यादा की मौत हो गई है.

    वहीं, कोरोना संक्रमण से एक दिन में तीन लाख 47 हज़ार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं.

    कोरोना संक्रमण की पॉज़िटिविटी दर में कुछ कमी आई है और ये 15.88 प्रतिशत है.

    वैक्सीनेशन की बात करें को एक दिन में 57 लाख 35 हज़ार के करीब वैक्सीन लगाई गई है. अब तक कुल 164 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है.

  7. उत्तर प्रदेश चुनाव: मुद्दों पर हावी पाकिस्तान, जिन्ना, तालिबान, क्या करेंगे मुसलमान

    उत्तर प्रदेश में चुनाव

    पाकिस्तान, जिन्ना, तालिबान ये शब्द उत्तर प्रदेश की चुनावी बहसों और भाषणों में ख़ूब सुनाई दे रहे हैं.

    आबादी के लिहाज से भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहीं देश की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक मुसलमान आबादी रहती है.

    चुनाव में एक बार फिर से धार्मिक ध्रुवीकरण वाले मुद्दों को उछाला जा रहा है. अगर ये मुद्दे हावी हुए तो क्या एक बार फिर से यूपी चुनाव का एजेंडा बदल जाएगा?

  8. रूस-यूक्रेन तनाव: यूक्रेन के नागरिक किस हाल में हैं

  9. एप्पल की बिक्री में आई बढ़ोतरी, अनुमान साबित हुए गलत

    एप्पल

    माइक्रोचिप्स की वैश्विक स्तर पर कमी के बावजूद क्रिसमस के दौरान एप्पल की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है.

    सारे अनुमानों को गलत बताते हुए अक्टूबर से दिसंबर के बीच एप्पल की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 123.9 अरब डॉलर हो गई.

    बाज़ार बंद होने के बाद के कारोबार में कंपनी के शेयर में चार प्रतिशत का उछाल आया है क्योंकि रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को मिली ये बढ़ोतरी जारी रहेगी.

    कोरोना महामारी के दौरान लोगों के ज़्यादा समय ऑनलाइन रहने के कारण एप्पल की बिक्री बढ़ी है.

    विशेषज्ञों ने पिछले साल आगाह किया था कि वैश्विक स्तर पर माइक्रोचिप्स की कमी के कारण एप्पल की बिक्री प्रभावित हो सकती है.

    लेकिन, गुरुवार को कंपनी ने अपने निवेशकों को त्रैमासिक आंकड़ों की जानकारी दी जिनसे पता चलता है कि कंपनी इस संकट से बच निकली है.

    एप्पल के उत्पाद ‘मैक’ की बिक्री में 12 प्रतिशत और ‘आईफ़ोन’ की बिक्री में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

    विशेषज्ञों ने आईपैड की बिक्री सबसे ज़्यादा प्रभावित होने का अनुमान लगाया था और केवल इसी उत्पाद की बिक्री में 14 प्रतिशत की कमी आई है.

  10. अखिलेश यादव की यह रणनीति क्या योगी के हिन्दुत्व पर पड़ेगी भारी?

    अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी रणनीति में एक मज़बूत जातीय गठबंधन अहम भूमिका अदा कर सकता है.

    कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के हिन्दुत्व पर अखिलेश यादव का यह समीकरण भारी पड़ सकता है. पढ़ें, क्या है ये गठबंधन और क्या होगा इसका असर.

  11. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दशकों बाद आई सबसे ज़्यादा तेज़ी

    अमेरिका

    अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने दशकों के बाद पिछले साल सबसे ज़्यादा तेज़ी से विस्तार किया है. कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से आई सुस्ती के बाद अर्थव्यवस्था ने फिर से रफ़्तार पकड़ी है.

    अमेरिकी वाणिज्य विभाग के आधिकारिक आंकड़े दिखाते हैं कि अर्थव्यवस्था में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो 1984 के बाद सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.

    लेकिन, विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल आर्थिक वृद्धि की रफ़्तार धीमी हो सकती है क्योंकि सरकार ने प्रोत्साहन पैकेज पर होने वाले ख़र्च को कम किया है और अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है.

    इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर महंगाई और ओमिक्रॉन जैसे नए कोरोना वायरस वेरिएंट का ख़तरा भी मंडरा रहा है.

    विश्व बैंक के अनुमान के मुताबिक़ इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था 3.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी.

    कैपिटल इकोनॉमिक्स में वरिष्ठ अमेरिकी अर्थशास्त्री एंड्रयू हंटर कहते हैं, ‘‘अमेरिका में ओमिक्रॉन की लहर का मतलब है कि 2022 की शुरुआत में अर्थव्यवस्था कमज़ोर रहेगी और पूरे साल भी आर्थिक वृद्धि कुछ निराश कर सकती है.’’

    साल 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट आई थी. अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद 3.4 प्रतिशत पर आ गया था.

    लेकिन, सरकार से मिले प्रोत्साहन पैकेज के बाद 2021 में अर्थव्यवस्था ने बेहतरीन वापसी की थी.

  12. यूक्रेन: अमेरिका की रूसी तेल पाइपलाइन को रोकने की धमकी

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस
    इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस

    अमेरिका ने धमकी दी है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो वो पश्चिमी यूरोप तक गैस पहुंचाने वाली रूस की अहम पाइपलाइन की ओपनिंग रोक देगा.

    नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के रूस से जर्मनी जाने की योजना है. जर्मनी में अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि रूस के हमले की स्थिति में इस परियोजना पर प्रतिबंध लग सकता है.

    पश्चिमी सहयोगी देशों ने कहा है कि हमला करने पर वो रूस की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाएंगे.

    उनके मौजूदा बयान दिखाते हैं कि पश्चिमी देशों ने तेल पाइपलाइन को लेकर सख़्त रुख़ अपना लिया है.

    रूस यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार करता रहा है. लेकिन, यूक्रेन की सीमा पर लाखों रूसी सैनिकों की तैनाती से तनाव और हमले का डर बढ़ गया है.

    टैंक

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एनपीआर से कहा, ‘‘मैं साफ़ करना चाहता हूं. अगर रूस यूक्रेन पर किसी भी तरह से हमला करता है तो नॉर्ड स्ट्रीम 2 आगे नहीं बढ़ पाएगी.’’

    लेकिन, उन्होंने कहा कि पाइपलाइन कैसे रोकी जाएगी वो ‘‘इसकी बारीकियों में नहीं जाना चाहते.’’

    इससे ये सवाल बना रह गया कि क्या अमेरिका के पास वाक़ई इस परियोजना को रद्द करने की ताक़त है.

    नेड प्राइस ने कहा, ‘‘हम जर्मनी के साथ मिलकर देखेंगे कि ये आगे ना बढ़ पाए.’’

    लेकिन, यहां अमेरिका और जर्मनी के बयानों में ही अंतर देखने को मिला है. अमेरिका ने कहा है कि वो पाइपलाइन की ओपनिंग को ही रोक देगा जबकि जर्मनी ने कहा है कि इस परियोजना पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

  13. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिककरें.