कोरोना वायरस: केंद्र ने राज्यों को कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाने को कहा

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे अपने यहां कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें.

लाइव कवरेज

  1. राष्ट्रपति ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन महामारी के दौरान नहीं करेंगे चुनावी रैली

    Getty Images

    अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के लिए नामांकित जो बाइडन ने कहा है कि ‘वे कोरोना वायरस महामारी के दौर में कोई चुनावी रैली नहीं करेंगे.’

    जो बाइडन ने कहा, “मेरी राय में, यह आधुनिक इतिहास का सबसे असाधारण चुनाव कैंपेन है.”

    उनके प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जून में ओकलाहोमा के टुल्सा में एक चुनावी रैली की थी जिसमें उम्मीद से काफ़ी कम भीड़ जमा हुई थी जिसके बाद ट्रंप का चुनाव अभियान देखने वाली टीम ने कहा कि वे फ़िलहाल कोई नई रैली नहीं कर वाले.

    अमरीका में अब तक जो ओपिनियन पोल हुए हैं, उनके अनुसार जो बाइडन राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रंप से काफ़ी आगे दिख रहे हैं.

    प्रेस से बात करते हुए बाइडन ने कहा, “मैं डॉक्टरों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर निर्णय लूंगा, ना सिर्फ़ मेरे लिए, बल्कि देश के लिए भी, और इसका मतलब है कि मैं फ़िलहाल कोई चुनावी रैली नहीं करूंगा.”

  2. कोरोना महामारी: चीन के लिए कैसी रही साल 2020 की पहली छमाही

    Getty Images

    चीन के लिए साल 2020 की पहली छमाही किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रही. साल शुरू ही होने वाला था कि कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी. इससे पहले की लोग नए साल पर कसमें खाते, वादे करते और जश्न मनाते कोरोना वायरस ने उन्हें आइसोलेशन में बेज दिया.

    पहली छमाही को लेकर चीन में एक वोटिंग कराई गई और लोगों से पहली छमाही को एक शब्द में बताने के लिए कहा.

    ज्यादातर लोगों ने कहा कि इन छह महीनों में उन्होंने ख़ुद को अधमरा महसूस किया. कुछ ने दयनीय बताया और कुछ ने कहा कि ये थका देने वाला था.

    बहुत कम ही लोगों ने पहली छमाही के लिए सकारात्मक शब्द का इस्तेमाल किया.

    चीन में वैज्ञानिकों ने फ़्लू के एक ऐसे नए स्ट्रेन की पहचान की है जिसमें महामारी का स्वरूप लेने की क्षमता है.

    फ़िलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, ये स्ट्रेन सुअरों में होता है लेकिन ये इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है.

    शोधार्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये वायरस अपना स्वरूप बदल सकता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बेहद आसानी से फैल सकता है और एक महामारी का रूप ले सकता है.

    वे कहते हैं कि इस वायरस में वे सभी लक्षण हैं जो बताते हैं कि ये इंसानों को संक्रमित कर सकता है. इस वजह से इस वायरस पर नज़र रखना ज़रूरी है.

    चूंकि ये एक नया वायरस है, ऐसे में लोगों में इसके प्रति कम या बिलकुल रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं होगी.

    और अब दूसरी ओर चीन में वैज्ञानिकों ने फ़्लू के एक ऐसे नए स्ट्रेन की पहचान की है जिसमें महामारी का स्वरूप लेने की क्षमता है.

    फ़िलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, ये स्ट्रेन सुअरों में होता है लेकिन ये इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है.

    शोधार्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये वायरस अपना स्वरूप बदल सकता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बेहद आसानी से फैल सकता है और एक महामारी का रूप ले सकता है.

    वे कहते हैं कि इस वायरस में वे सभी लक्षण हैं जो बताते हैं कि ये इंसानों को संक्रमित कर सकता है. इस वजह से इस वायरस पर नज़र रखना ज़रूरी है.

    चूंकि ये एक नया वायरस है, ऐसे में लोगों में इसके प्रति कम या बिलकुल रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं होगी.

  3. 'अमरीका में रोज़ आ सकते हैं कोरोना संक्रमण के एक लाख मामले'

    डॉक्टर एंथनी फ़ाउची

    संक्रामक बीमारियों के विशेषज्ञ और टास्क फ़ोर्स के सदस्य डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा है कि अमरीका में अब भी कोरोना वायरस की महामारी को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया जा सका है.

    फ़ाउची ने कहा कहा कि अमरीका आने वाले समय में और अधिक मुसीबत में घिरने जा रहा है.

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना शुरू नहीं किया और मास्क पहनना शुरू नहीं किया तो अमरीका में हालात और ख़राब हो जाएंगे.

    मौजूदा समय में अमरीका में हर रोज़ संक्रमण के क़रीब 40 हज़ार मामले सामने आ रहे हैं.

    फ़ाउची ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एहतियात नहीं बरती गई तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि आने वाले समय में अमरीका में हर रोज़ एक लाख से अधिक मामले आएंगे.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, गड़बड़ी के बाद ठीक हुआ आरोग्य सेतु ऐप

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आरोग्य सेतु ऐप को ठीक कर लिया गया है. देर रात ऐप ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी सूचना आरोग्य सेतु ऐप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी दी गई.

    ट्विटर हैंडल से जारी सूचना में कहा गया कि कुछ यूज़र्स ने लॉग-इन में परेशानी आने की शिकायत की है. और तकनीकी टीम इस मामले को देख रही है.

    इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट किया गया जिसमें ऐप को दुरुस्त हो जाने की जानकारी दी गई.

  5. इस लाइव पेज में बीबीसी न्यूज़ हिंदी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है.

    हम यहाँ दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटे के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.