कोरोना वायरस: यूरोपीय संघ ने घोषित की सुरक्षित देशों की सूची

यूरोपीय संघ ने कोरोना महामारी के बीच सुरक्षित देशों की एक लिस्ट जारी की है.

लाइव कवरेज

  1. असम में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,800 के क़रीब

    असम

    असम में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 7,800 के क़रीब पहुँचने वाली है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि बीते 24 घटों में 302 नए मामले सामने आए हैं.

    असम जहां एक ओर कोरोना वायरस से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर इस राज्य पर बाढ़ की आपदा भी आ गई है.

    बाढ़ की वजह से असम में 25 ज़िले प्रभावित हैं और लाखों की संख्या में लोगों की ज़िंदगियाँ प्रभावित हो गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. कोरोना वायरस: अनलॉक 2.0 में क्या क्या खुल जाएगा

    मास्क लगाने की अपील करता हुआ बैनर

    केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के तहत लगे प्रतिबंधों में ढील देते हुए 30 जून से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएँ बढ़ाने और राज्य और केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे ट्रेनिंग संस्थानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

    हालाँकि, स्कूल और कॉलेज को आगामी 31 जुलाई तक बंद रखने का फ़ैसला किया गया है. इसके साथ मेट्रो सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा.

    भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल आदि को भी बंद रखा जाएगा.

    और सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजक, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े जलसों को भी आयोजित करने की इजाज़त नहीं है.

    ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कोरोना वायरस

    बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सभी का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.