कोरोना वायरस: एक लेख को लेकर चीन और फ़्रांस के बीच नहीं थम रहा विवाद

फ़्रेंच सीनेटरों ने पूछा है कि चीनी दूतावास की वेबसाइट पर अब भी वो आलेख क्यों है जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ है. इस आर्टिकल को लेकर फ़्रांस के विदेश मंत्रालय ने पेरिस स्थित चीनी दूतावास के राजदूत को समन किया था.

लाइव कवरेज

  1. बिल और मिलिंडा गेट्स ने WHO पर ट्रंप के फ़ैसले को 'ख़तरनाक' बताया

    माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का फंड रोकने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को 'ख़तरनाक' बताया है.

    उन्होंने कहा कि यह इतना ही ख़तरनाक है जितना यह सुनने में लग रहा है.

    उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "विश्व को विश्व स्वास्थ्य संगठन की अभी सबसे अधिक ज़रूरत है." उनकी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के सबसे बड़े डोनर्स में से एक है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. कोरोना वायरस- एशिया के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस की स्थिति

    कोरोना वायरस

    दक्षिण कोरिया

    कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में भी दक्षिण कोरिया में नेशनल असेंबली के चुनाव हो रहे हैं. लेकिन साफ़-सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. ताकि संक्रमण के ख़तरे को रोका जा सके.

    ताइवान

    बीते एक महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब ताइवान में 24 घंटे में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया. ये इस बात का स्प्ष्ट संकेत है कि शुरुआत में ही प्रतिबंध लगा देना काम किया है.

    सिंगापुर

    सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मंगलवार को सिंगापुर में संक्रमण के 334 नए मामले सामने आए. इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,252 हो गई है.

    चीन

    चीन ने अपने यहां प्रतिबंध लगाकर और शुरुआती समय में ही जांच करके कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की भरपूर कोशिश की है लेकिन अब भी चीन में हर रोज़ संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन इन नए मामलों में ज्यादातर मामले वो हैं जो बाहरी लोगों से आए हैं. बहुत से मामले चीन के उन नागरिकों में पाए गए हैं जो रूस से लौटे हैं.

  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक क्या-क्या और कब-कब किया?

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का फंड रोकने का आदेश दे दिया है. अपने दैनिक प्रेस ब्रीफ़ में ट्रंप ने कहा कि WHO की भूमिका की समीक्षा की गई. अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि WHO बुनियादी काम करने भी नाकाम रहा है इसलिए उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि WHO हाल के हफ़्तों में चीन को लेकर पक्षपाती रहा है. अमरीकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया को कोरोना वायरस को लेकर ग़लत सूचना दी गई है. ट्रंप ने कहा कि WHO की ग़लतियों के कारण ही दुनिया भर में ज़्यादा मौतें हुई हैं.

    जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को 31 दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस के बारे में पहली बार पता चला था. विश्व स्वास्थ्य संगठन की गतिविधियों पर एक नज़र...

    4 जनवरी- सोशल मीडिया पर पहली बार इसे लेकर बातें सामने आयीं. इसे निमोनिया के मामलों के तौर पर बताया गया.

    5 जनवरी- पहली बार इसके प्रकोप को लेकर ख़बर छपी. जिसमें लिखा गया कि इंसान से इंसान को होने वाली इस बीमारी के कोई पुख़्ता सुबूत नहीं हैं.

    10 जनवरी- पहली बार यात्रा को लेकर सलाह जारी की गई.

    20-21 जनवरी- WHO के क्षेत्रीय विशेषज्ञ "वुहान" के एक दौरे पर गए. चीन का वुहान शहर ही वो जगह है जहां पहली बार इस वायरस के बारे में पता चला था.

    22 जनवरी- फ़ील्ड विज़िट के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की गई कि यह संक्रमण मानव से मानव को हो रहा है.

    24 जनवरी- दूसरी ट्रेवल एडवाइज़री प्रकाशित

    27 जनवरी- तीसरी ट्रेवल एडवाइज़री प्रकाशित

    28 जनवरी- विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वरिष्ठ शिष्टमंडल ने बीजिंग में चीन के नेताओं के साथ मुलाक़ात की.

    30 जनवरी- सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा

    कोरोना वायरस
  4. कोरोना वायरस: लॉकडाउन के गाइडलाइन गृह मंत्रालय ने जारी किए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि भारत में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा और इस सिलसिले में भारत का गृहमंत्रालय गाइडलाइन जारी करेगा.

    गृहमंत्रालय ने बुधवार को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दिए हैं.

    गाइडलाइन के अनुसार सबसे अहम बात ये है कि आम लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल से कई मामलों में ढील दी जाएगी.

    खेती, मनरेगा, पशुपालन, बैंकिंग, ज़रूरी सामानों की आवाजाही, कूरियर सर्विस, होटल वग़ैरह से जुड़ी बहुत सारी चीज़ों में छूट दी जाएगी.

  5. आख़िर अफ्रीका में क्यों सफल नहीं रहा लॉकडाउन

    रवांडा, युगांडा, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और कीनिया. ये अफ्रीका के वो देश हैं जिन्होंने अब जाकर अपने यहां लॉकडाउन की घोषणा की है.

    कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुनिया के तमाम देश इसी का पालन कर रहे हैं. लेकिन इस महाद्वीप में कई ऐसे देश हैं जहां लॉकडाउन ने काम नहीं किया.

    दो विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य लॉकडाउन शायद काम नहीं किया. लेकिन एक ओर जहां तमाम देश अपने यहां ये दावा कर रहे हैं कि लॉकडाउन के बाद उनके यहां परिस्थितियों में सुधार आया है वहीं अफ्रीका के इन देशों में ऐसा क्यों हुआ?

    यहां ज़्यादातर लोग दैनिक आजीविका पर निर्भर हैं और ऐसे में लॉकडाउन ग़रीबी को भुखमरी में बदल सकता है. यदि लॉकडाउन को लागू करना है तो उसके लिए आपातकालीन सहायता उपायों की ज़रूरत है. तभी कहीं जाकर लॉकडाउन सफल हो सकता है.

    कोरोना वायरस
  6. लॉकडाउन के दौरान रेलवे टिकटों की बुकिंग क्यों जारी थी: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लॉकडाउन के दौरान ग़रीबों और मज़दूरों को होने वाली मुश्किलों के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    ट्वीट कर उन्होंने कहा कि ग़रीबों और मज़दूरों की स्थिति को ध्यान में रखकर फ़ैसले क्यों नहीं लिए जाते हैं.

    उन्होंने रेल मंत्रालय पर भी उंगली उठाते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान रेलवे टिकटों की बुकिंग क्यों जारी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रियंका गांधी
  7. भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11,000 के पार

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11439 हो गई है. मंत्रालय ने 15 अप्रैल की सुबह आठ बजे जो आंकड़े जारी किए हैं उनके अनुसार अब तक 377 लोगों की मौत हुई है.

    अगर राज्यों की बात की जाए तो सबसे ज़्यादा महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले 2687 सामने आए हैं और 178 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में संक्रमण के मामले अब तक 1561 हैं जबकि दिल्ली में 30 लोग इस वायरस के कारण मारे जा चुके हैं.

    कोरोना वायरस
  8. न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री 20 फ़ीसदी कम तनख़्वाह लेंगी

    न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने कहा है कि वो और उनके मंत्री अगले छह महीने तक 20 फ़ीसदी कम सैलेरी पर काम करेंगे.

    आर्डर्न ने कहा कि ये फ़ैसला उन लोगों के साथ समर्थन जताने के लिए किया गया है जिनकी नौकरी चली गई है, या जिनकी तनख़्वाह में कटौती हुई है.

    जेसिंडा आर्डर्न की सालाना बेसिक तनख़्वाह 2 लाख 85 हज़ार अमरीकी डॉलर है.

    उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर के बड़े अधिकारियों और दूसरे राजनेताओं की भी सैलेरी कम की जाएगी.

    न्यूज़ीलैंड में कोरोना वायरस के फैलने के शुरू में ही लॉकडाउन करने और उस पर क़ाबू पाने के लिए दुनिया भर में उनके नेतृत्व की सराहना की गई थी.

    जैसिंडा आर्डर्न
  9. कोरोना वायरस: ट्रंप ने दिया WHO का फंड रोकने का आदेश

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमरीका से मिलने वाले फंड को रोकने का निर्देश दिया है.

    ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर WHO की भूमिका की समीक्षा की गई. अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि WHO बुनियादी काम करने भी नाकाम रहा है इसलिए उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

    ट्रंप ने आरोप लगाया कि WHO हाल के हफ़्तों में चीन को लेकर पक्षपाती रहा है.

    अमरीकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया को कोरोना वायरस को लेकर ग़लत सूचना दी गई है. ट्रंप ने कहा कि WHO की ग़लतियों के कारण दुनिया भर में ज़्यादा मौतें हुई हैं.

    कोरोना वायरस
  10. कोरोना वायरस: दुनिया भर में संक्रमण से अब तक 126,539 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस

    बीते साल दिसंबर में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला चीन में सामने आया था और अब ये लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है.

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक़, कोरोना वायरस से दुनिया में 19 लाख 97 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित है. जबकि 126,539 लोगों की मौत हो चुकी है.

    संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमरीका में है. यहां संक्रमित लोगों की संख्या छह लाख से अधिक है. जबकि मरने वालों की संख्या 25 हज़ार के पार पहुंच चुकी है.

    एक नज़र दुनिया के अन्य देशों में संक्रमण और मरने वालों की संख्या पर-

    अमरीका-

    संक्रमित- 608,377

    मौत-25,981

    स्पेन-

    संक्रमित- 174,060

    मौत-18,255

    इटली-

    संक्रमित- 162,488

    मौत-21,067

    जर्मनी-

    संक्रमित- 132,210

    मौत-3,495

    फ़्रांस-

    संक्रमित- 131,361

    मौत-15,748

    ब्रिटेन-

    संक्रमित- 94,845

    मौत-12,129

  11. अमरीका शायद एक मई से पहले खुल जाएगा: ट्रंप

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी राज्यों के गवर्नरों के बीच लॉकडाउन की समाप्ति को लेकर मतभेद जारी हैं.

    मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ''गवर्नर ज़िम्मेदार हैं, उन्हें उसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी और बेहतरीन काम करें.''

    ट्रंप का कहना था कि मुल्क को दोबारा खोलने के हवाले से पूरी योजना अंतिम चरण में है और शायद एक मई से पहले हो जाए.

    उन्होंने कहा कि हर राज्य के गवर्नर को ये अधिकार होगा और वो जब तैयार हों ऐसा कर सकते हैं हालांकि संघ की सरकार उन पर नज़र रखेगी.

    ट्रंप ने कहा कि केंद्र की सरकार अगर किसी राज्य से ख़ुश नहीं होगी तो बाज़ाब्ता राज्य सरकार को इसकी जानकारी दी जाएगी.

  12. बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों को नमस्कार. हम यहां आपको कोरोना वायरस से जुड़े देश-दुनिया के हर ताज़ा और बड़े अपडेट्स देंगे.

    पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.