कोरोना वायरस: फ्रांस में 24 घंटों में 499 की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 52,128

वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण एशिया में ग़रीबी का दायरा बढ़ सकता है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 29 हुई

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1071 पहुंच चुकी है. वहीं, मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है.

  2. कोरोनाः स्वीडन का ये मॉडल कितना कारगर

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, मनरेगा के 27.5 लाख श्रमिकों के खातों में ₹611 करोड़ की रक़म डालेगी यूपी सरकार

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए मनरेगा के 27.5 लाख श्रमिकों के खातों में ₹611 करोड़ की धनराशि डाली जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली के एम्स में बनेगा कोविड-19 अस्पताल

    दिल्ली के एम्स अस्पताल ने अपने ट्रॉमा सेंटर की इमारत को कोविड 19 बीमारी के अस्पताल में परिवर्तित करने का फ़ैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन

    कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन बढ़ाने की ख़बरों को अफ़वाह बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. दुनिया भर के वो टॉप 10 देश जहां कोरोना से संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले

    • अमरीका- 142,106
    • इटली- 97,689
    • चीन- 82,122
    • स्पेन- 80,110
    • जर्मनी- 62,095
    • फ़्रांस- 40,723
    • ईरान- 38,309
    • यूके- 19,784
    • स्विटज़रलैंड- 14,829
    • नीदरलैंड्स- 10,930
    कोरोना
  7. ब्रेकिंग न्यूज़, जापान में संक्रमण के मामले बढ़े

    जापान में एक बार फिर से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं. रविवार को 68 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में संक्रमण बढ़ने का सबसे बड़ा आँकड़ा है.

    यूरोप की तुलना में अब भी संक्रमण के मामले कम हैं लेकिन जापान में इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. जापान में कोरोना से संक्रमण के अब तक 1,800 मामले सामने आ चुके हैं और 55 लोगों की मौत हो चुकी है.

    जापान
  8. दुनिया भर के वो दस देश जहां सबसे ज़्यादा मौतें हुईं

    • इटली- 10,779
    • स्पेन- 6,803
    • चीन- 3,308
    • ईरान- 2,640
    • फ़्रांस- 2,611
    • अमरीका- 2,493
    • ब्रिटेन- 1,231
    • नीदरलैंड्स- 772
    • जर्मनी- 541
    • बेल्जियम- 431
    कोरोना वायरस
  9. दक्षिण कोरिया में इमर्जेंसी कैश देने का फ़ैसला

    दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए परिवारों को इमर्जेंसी कैश देने का फ़ैसला किया है. सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 78 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि संक्रमण की दरों में कमी आई है. दक्षिण कोरिया सभी परिवारों को कैश देगा.

    दक्षिण कोरिया
  10. ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 209 मौतें

    ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,228 हो गई है. पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन में 209 लोगों की मौत हुई है. मेक्सिको ने भी अपने 13 करोड़ नागरिकों को घरों में रहने के लिए कहा है.नाइजीरिया के राष्ट्रपति महमादु बुहारी ने भी देश भर में लॉकडाउन लगा दिया है.

    ब्रिटेन
  11. जर्मनी के हेस्से राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शेफ़र ने ख़ुदकुशी

    जर्मनी के हेस्से राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शेफ़र ने ख़ुदकुशी कर ली है. पुलिस के मुताबिक़ 54 वर्षीय शेफ़र को शनिवार की सुबह फ़्रैंकफ़र्ट के पास एक रेलवे लाइन पर मृत पाया गया. पुलिस ने अपने एक बयान में कहा है, "जांचकर्ताओं का अनुमान है कि मंत्री की आत्महत्या के पीछे मौजूदा मुश्किल हालात हैं." जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार थॉमस शेफ़र ने इसी हफ़्ते कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया था.

    जर्मनी
  12. ईरान में कोरोना से बढ़ी मौतें

    ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कोरोना वायरस की महामारी को लेकर सरकार की हो रही आलोचना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रूहानी ने कहा कि कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना वायरस की महामारी से ईरान मज़बूती से लड़ रहा है.

    ईरान दुनिया के उन देशों में है जहां कोरोना वायरस का संक्रमण महामारी की तरह फैला हुआ है. ईरान पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 123 मौतें हुई हैं.

    इसके साथ ही यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 2,640 हो गई है और संक्रमण के कुल मामले 40 हज़ार के क़रीब पहुंच गए हैं. रूहानी ने कहा कि ईरान में कोरोना वायरस को लेकर सरकार की अंतर्राष्ट्रीय आलोचना सियासी जंग है.

    ईरान
  13. कोरोना वायरस से दुनिया भर में 33 हज़ार से ज़्यादा मौतें

    दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इससे संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अभी दुनिया भर में कुल संक्रमित लोग 716,101 हैं.

    कोरोना
  14. अमरीका में कोरोना वायरस एक से दो लाख लोगों की जान जाएगी?

    अमरीकी सरकार में संक्रामक बीमारी के विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फाउची ने चेताया है कि अमरीका में कोरोना वायरस एक से दो लाख लोगों की जान ले सकता है.

    ट्रंप