अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता संदीप राय को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर अहमद वाहिदी ने गुरुवार को देश के दक्षिण में एक शादी समारोह के दौरान मारे गए लोगों की मौत का बदला लेने की क़सम खाई.
दीपक मंडल, संदीप राय
अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता संदीप राय को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर अहमद वाहिदी ने गुरुवार को देश के दक्षिण में एक शादी समारोह के दौरान मारे गए लोगों की मौत का बदला लेने की क़सम खाई.
तेहरान ने इसके लिए अमेरिका को ज़िम्मेदार ठहराया था.
बीबीसी अरबी के अनुसार, वाहिदी ने सरकारी टेलीविज़न पर प्रसारित एक बयान में कहा, "न शहीदों का पवित्र रक्त व्यर्थ नहीं जाएगा, और हम निश्चित रूप से उनका बदला लेंगे."
यह हमला मंगलवार रात को दक्षिणी ईरान के तटीय शहर में हुआ, जो होर्मुज़ स्ट्रेट के किनारे स्थित है.
यह हमला तब हुआ जब अमेरिका ने घोषणा की कि उसने आईआरजीसी से संबंधित ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए हैं.
ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में एक बच्चे समेत कम से कम चार लोग मारे गए और शादी में शामिल 68 अन्य घायल हो गए. ईरानी अधिकारियों ने इस हमले को 'युद्ध अपराध' करार दिया.
ईरान ने गुरुवार को कुवैत पर हमले किए और दावा किया कि उसने 'अमेरिकी हितों' को निशाना बनाया है.
ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमलों के एक दौर के बाद हुए हैं, जिन्हें पिछले जुलाई के बाद से सबसे हिंसक बताया जा रहा है.

इमेज स्रोत, Getty Images
महिला टी-20 एशिया कप 2026 में हांगकांग के ख़िलाफ़ भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपना दूसरा टी-20 शतक जड़ दिया.
उन्होंने 64 गेंदों में कुल 124 रन बनाए, जिनमें सात छक्के और 14 चौके शामिल हैं.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुक़ाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मज़बूत शुरुआत की.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम के लिए मंधाना और प्रतिका रावल ने पारी की शुरुआत की.
शफ़ाली वर्मा 28 रन बनाकर आउट हुईं. हांगकांग की रुचिता वेंकटेश को एक विकेट मिला.
भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 193 रन बनाए हैं.
मंधाना का यह दूसरा टी-20 शतक है. उन्होंने इससे पहले जून 2025 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 112 रन की पारी खेलकर अपना पहला टी-20 शतक लगाया था.
भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुक़ाबले में थाईलैंड को 94 रन से हराया था.
भारत की टीम
स्मृति मंधाना, शफ़ाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
हांगकांग की टीम
नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, एलिसन सिउ, मैरिको हिल, इक़रा सहर, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी, रुचिता वेंकटेश, शांज़ीन शहज़ाद, कैरी चैन.

इमेज स्रोत, Getty Images
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान घायल एक व्यक्ति की बेटी की अपील पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.
राहुल गांधी ने लड़की का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है. मैं तुम्हारे साथ हूँ. साफ़ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो. अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है. दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है.”
उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा है कि कथित हमलावर पर कार्रवाई कब होगी?
राहुल गांधी ने निशु आज़ाद का एक वीडियो साझा किया है. उस वीडियो में वह कह रही हैं कि एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ‘वो खुद स्वीकार कर रहा है कि उसने मेरे पापा का सिर फोड़ा. उस पर 307 का मुकदमा होना चाहिए था.’
निशु आज़ाद का दावा है कि उन्होंने घटना के समय ही पुलिस में एफ़आईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक उसमें कोई प्रगति नहीं हुई है.
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने निशु आज़ाद का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “इस घटना के समय मैं खुद डीसीपी के पास गया और गुंडों को गिरफ़्तार करने के लिए कहा. लेकिन उनका जवाब था- हम ऐसे ही किसी को गिरफ़्तार नहीं कर सकते.”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “ये वीडियो आपको ज़रूर ज़रूर देखना चाहिए. आपका खून खौल उठेगा. क्या भगत सिंह जैसे वीरों ने इसलिए कुर्बानी दी थी कि एक दिन देश को ऐसा प्रधान मंत्री मिलेगा, जो सरेआम ऐसे गुंडों को बचाएगा?”
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बयान जारी कर किसी राजनीतिक दख़ल की बात को पूरी तरह ग़लत बताया है.
डीसीपी दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 23 जुलाई को सीजेपी प्रोटेस्ट की घटना में पार्लियामेंट थाने में एफ़आईआर दर्ज की गई थी और उसमें सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को घटनास्थल से हिरासत में लिया गया था और क़ानून के अनुसार उन्हें नोटिस जारी किया गया था. उनसे पूछताछ भी की गई थी.
पोस्ट में कहा गया है, "इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी. इस मामले में अनुचित प्रभाव डालने या दख़लंदाज़ी करने का कोई भी आरोप तथ्यात्मक रूप से ग़लत और बेबुनियाद है."

इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि दो रात पहले ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों में 'तीन ईरानी सैन्य पायलट' मारे गए.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की क़रीबी माने जाने वाली तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी कि पायलटों की मौत कहाँ और कैसे हुई.
तसनीम न्यूज़ के अनुसार, इन पायलटों के नाम नौसेना के मोजतबा बग़री, हामिद ओकाती और वायु सेना के हुसैन महदोवियन थे.
तसनीम ने एक अलग रिपोर्ट में ईरानी सशस्त्र बलों के छह अन्य सदस्यों के नाम भी प्रकाशित किए, जिसमें कहा गया कि वे देश के दक्षिणी हिस्सों में हुए हमलों में मारे गए.
गौरतलब है कि अमेरिका ने लंबे अंतराल के बाद 31 अगस्त और 1 सितंबर की रात को ईरान पर हमले किए. सेंटकॉम ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि उसने दक्षिणी ईरान के कई शहरों पर हमले किए हैं.
ईरान के अनुसार, सिरिक के कोहिस्ताक पर हमले के अलावा, खुज़ेस्तान प्रांत के अहवाज़ और अग़ाजारी क्षेत्रों में हुए हमलों में सात लोग मारे गए और आठ घायल हुए.
क्रांतिकारी गार्डों ने यह भी पुष्टि की कि करमानशाह प्रांत में आईआरजीसी के एयरोस्पेस फ़ोर्स के चार सदस्य मारे गए, जबकि लावान द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद बासिज फ़ोर्स के तीन जवान भी मारे गए.
उधर, ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रेज़ा आरिफ़ ने ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों को 'अपराध' करार दिया और कहा, "अब से हमारी प्रतिक्रिया असंतुलित होगी."
उन्होंने एक्स पर लिखा, "ईरानी के ख़िलाफ़ अमेरिका के नए अपराधों ने हमारे सुरक्षा समीकरणों और रक्षा सिद्धांतों को बदल दिया है. अब से हमारी प्रतिक्रिया असंतुलित, बहुस्तरीय होगी और हमलावर को संभलने का मौका नहीं देगी."
इस बीच ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने दावा किया है कि 'ईरान की सहमति के बिना होर्मुज़ स्ट्रेट नहीं खुलेगा.'

इमेज स्रोत, @4pmnews_network
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत पांच पत्रकार संगठनों ने दो महिला स्वतंत्र पत्रकारों से कथित मारपीट और बदसलूकी को लेकर निष्पक्ष जांच और ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प्स, दिल्ली यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स, प्रेस एसोसिएशन और केरल यूनियन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट ने एक संयुक्त बयान जारी किया है.
बयान में कहा गया है कि पत्रकार शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से नए विंग के उद्घाटन की रिपोर्टिंग कर रही थीं.
बयान के मुताबिक़, साकेत थाने के पुलिसकर्मियों ने दोनों पत्रकारों के साथ मौके पर कथित तौर पर हाथापाई की और उन्हें पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गए, जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों से मारपीट की गई.
बयान में यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने दोनों की धार्मिक पहचान पूछी और इसके बाद उनके ख़िलाफ़ कथित तौर पर धर्म विशेष से जुड़े अपशब्दों का इस्तेमाल किया. दोनों पत्रकारों को एफ़आईआर दर्ज करने की धमकी भी दी गई.
प्रेस संगठनों ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के मुताबिक़ दोनों पत्रकारों के शरीर पर चोट के कई निशान थे.
पुलिस के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग
इस बयान में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से मामले का स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ स्वतंत्र जांच की अपील की गई है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री के बारे में सवाल पूछने पर महिला पत्रकारों को पीटा और घायल किया जा रहा है. और जब पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि इनमें से एक पत्रकार मुस्लिम है, तो हमला और भी तेज हो गया. क्या यह लोकतंत्र है - या एक पुलिस राज?"
ये पत्रकार यूट्यूब चैनल फ़ोर पीएम न्यूज़ नेटवर्क जुड़े थे. नेटवर्क ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "इस पत्रकार का गुनाह इतना था कि इसने सवाल पूछ लिए थे. इसके शरीर पर पड़े निशान बता रहे हैं कि अब लोकतंत्र का क्या हाल है."
फ़ोर पीएम न्यूज़ नेटवर्क एक अन्य पोस्ट में महिला पत्रकार का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "हम मांग करते हैं कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो. घटनास्थल और थाने के सीसीटीवी सहित उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज तत्काल सुरक्षित किए जाएं. यदि किसी पुलिसकर्मी ने शाहीन के साथ मारपीट या उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर दुर्व्यवहार किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त

इमेज स्रोत, ANI
बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने गंगा नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए पटना समेत बिहार के आठ ज़िलों में अलर्ट जारी किया है.
विभाग के मुताबिक़, पटना के गांधी घाट पर गुरुवार रात और हाथीदह (मोकामा) में 4 सितंबर दोपहर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है.
विभाग ने भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के नदी किनारे और निचले इलाक़ों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जोखिम न लेने की अपील की है.
लोगों को नदी, घाट, तटबंध और निचले इलाक़ों में न जाने और इन क्षेत्रों से दूर रखने और बाढ़ की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
विभाग ने आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर सूचना देने की अपील की है.


इमेज स्रोत, @PRCAmbNepal
चीन ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर दावा किया है कि यह आपदा नेपाल में एक ग्लेशियर के टूटने की वजह से आई.
भारत में चीन के दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने एक्स पर लिखा, "चीनी और नेपाली विशेषज्ञों के आकलन के मुताबिक़, ग्लोबल वार्मिंग के लंबे समय से पड़ रहे असर ने ग्लेशियरों को अस्थिर कर दिया है."
"हाल की आपदा नेपाल में एक ग्लेशियर के ढहने से शुरू हुई, जिसके चलते बर्फ़ और चट्टानों का तेज़ बहाव आया और पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बह गया."
हालांकि कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने दावा किया है कि सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि तिब्बत के क़रीब लांगटांग लिरुंग पर्वत के उत्तर में चट्टान के एक बड़े हिस्से के टूटने से यह आपदा आई.
यू जिंग ने लिखा, "आपदा के बाद चीन ने नेपाल के साथ प्रभावित इलाक़ों की तस्वीरों, सैटेलाइट और जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों जैसी अहम जानकारी साझा की है. इसमें ऊपर की ओर बनी एक झील के टूटने के ख़तरे को लेकर दी गई चेतावनी भी शामिल है."
उधर, नेपाल में चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने कहा है कि रसुवा बाढ़ के बाद चीन से भेजी गई सहायता की तीसरी खेप गुरुवार को नेपाल पहुंच गई.
उन्होंने बताया कि राहत सामग्री के साथ 10 फॉरेंसिक विशेषज्ञ काठमांडू पहुंच चुके हैं.
चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, सहायता की तीसरी खेप में बेली ब्रिज, शवगृह रेफ्रिजरेटर, महामारी रोकथाम सामग्री और आपातकालीन संचार उपकरण शामिल हैं.
बीबीसी नेपाली के मुताबिक़, मृतकों की संख्या 1,252 तक पहुंच गई है, जबकि चार हज़ार से अधिक लोग लापता हैं.

इमेज स्रोत, ANI
भारत की अर्थव्यवस्था की अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ने के सरकारी दावे पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.
पार्टी के बयान में जीडीपी के आंकड़ों को बढ़ा चढ़ा कर पेश किए जाने का आरोप लगाया गया है.
बयान में कहा गया है कि इन आंकड़ों में बेस ईयर की समस्या है.
पार्टी का आरोप है कि 2025 की पहली तिमाही के पिछले आंकड़े को चार बार संशोधित किया गया. इसे करीब 86 लाख करोड़ रुपये से घटाकर करीब 80 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है.
बयान के अनुसार, "पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की गणना के मुताबिक, अगर बेस ईयर के आंकड़े को इस तरह नीचे संशोधित नहीं किया गया होता, तो इस तिमाही की नॉमिनल ग्रोथ 10.3% नहीं, बल्कि करीब 2.6% होती, जैसा कि सरकार दावा कर रही है. महंगाई को घटा दें तो वास्तविक विकास दर लगभग शून्य रह जाती है, 7.8% के आसपास भी नहीं."
बयान में कहा गया है, “सरकार ने सिर्फ अप्रैल-जून 2025 के आंकड़े को ही संशोधित नहीं किया है, बल्कि वित्त वर्ष 2022-23 से पिछले चार साल के आंकड़ों में भी बदलाव किया है. इसका मतलब है कि पिछले चार सालों से जीडीपी के आंकड़े बढ़ा चढ़ा कर बताए जा रहे थे.”
बयान के अनुसार, “चार सालों में जीडीपी को 43 लाख करोड़ रुपये कम किया गया है. यानी 43 लाख करोड़ रुपये की कीमत वाली अतिरिक्त वस्तुओं और सेवाओं को पहले जीडीपी में शामिल किया गया था और अब हटा दिया गया है.
कांग्रेस ने सरकार से इसका स्पष्टीकरण मांगा है.
कांग्रेस के बयान में कहा गया है, "महंगाई को लेकर सरकार का अनुमान सिर्फ 2.5% है. जबकि इसी अवधि में खुदरा महंगाई 3.9% थी, जबकि थोक महंगाई 9.4% थी."
कांग्रेस ने कहा है कि अगर वास्तविक महंगाई दर को शामिल किया जाए तो जीडीपी का आंकड़ा काफ़ी कम हो जाएगा.
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार के नए आंकड़े मैन्युफैक्चरिंग और खपत, दोनों क्षेत्रों में सबसे कमजोर नज़र आते हैं.
बयान के अनुसार, "सुभाष चंद्र गर्ग के मुताबिक़, मैन्युफैक्चरिंग पिछले साल की तुलना में 5.2% घटा है, जबकि निजी खपत में 5.4% की गिरावट आई है."
बयान में कहा गया है, “भारत के जीडीपी आंकड़ों पर पहली बार सवाल नहीं उठे हैं. पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने बताया है कि 2005-2011 के आर्थिक उछाल वाले वर्षों में विकास दर को वास्तव में कम करके आंका गया था. लेकिन 2011-12 में पद्धति और बेस ईयर बदलने के बाद से विकास दर को लगातार ज्यादा बताया गया है.”
“आईएमएफ़ ने 2025 के अंत में भारत के राष्ट्रीय आंकड़ों को ‘सी’ ग्रेड दिया था. इससे पता चलता है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक भी आंकड़ों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं.”
कांग्रेस ने कहा कि अर्थव्यवस्था की दूसरी तस्वीर दिखाने के लिए 7.8% का आंकड़ा दिखाया गया.

इमेज स्रोत, ANI
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर भारत ने कहा है कि ये तभी संभव होगा जब अमेरिका भारत को प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में उसे बेहतर शर्तें देगा.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफ़टीए) ऐसे देशों के साथ हैं, जिनकी कुल जीडीपी क़रीब 60 लाख करोड़ डॉलर है. इन समझौतों से भारत को वैश्विक व्यापार के क़रीब दो-तिहाई हिस्से तक पहले पहुंच मिलेगी.
नई दिल्ली में 'लेवरेजिंग एफ़टीए-एन आउटरीच प्रोग्राम' पर आयोजित नेशनल वर्कशॉप को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि दुनिया भर में भारत का व्यापार बढ़ाने और बेहतर बाज़ार पहुंच का लाभ देशभर के कारोबारियों तक पहुंचाने के लिए एफ़टीए के अधिकतम इस्तेमाल पर केंद्रित, समावेशी और देशव्यापी प्रयास की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों और सालों में भारत जिन बाक़ी एफ़टीए को अंतिम रूप देगा, उनमें कनाडा, मेक्सिको, चिली, मर्कोसुर, एसएसीयू (साउथ अफ्रीका कस्टम्स यूनियन), जीसीसी (गल्फ़ कोऑपरेशन काउंसिल) और इसराइल के साथ समझौते शामिल हैं.
पीयूष गोयल ने कहा कि इसके अलावा आसियान, कोरिया और जापान के साथ मौजूदा व्यापार समझौतों की समीक्षा के प्रयास भी किए जाएंगे. इन सबके बाद भारत को वैश्विक व्यापार के 75 फीसदी हिस्से तक अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम दर पर पहुंच मिल सकेगी.
भारत ने ब्रिटेन, मॉरीशस, ओमान, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते लागू किए हैं.
वाणिज्य मंत्रालय के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर आयोजित एक वर्कशॉप में उन्होंने कहा, "न्यूज़ीलैंड के साथ (ट्रेड पैक्ट) जल्द ही लाइव हो जाएगा और उसके बाद 27 देशों के ग्रुप ईयू के साथ (एफ़टीए) लाइव हो जाएगा. और जैसे ही अमेरिका हमें हमारी प्रतियोगिता के मुकाबले तरजीही रेट दे पाएगा, हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को फाइनल कर देंगे और अंतिम जानकारियों की घोषणा करेंगे."

इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (बीसीआई) के पास किसी क़ानून के स्टूडेंट के वकील के तौर पर नामांकन से पहले उसके आचरण की जांच करने का अधिकार नहीं है.
बार एंड बेंच के मुताबिक़, सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने यह टिप्पणी बीसीआई के अब वापस लिए जा चुके एक फ़ैसले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान की है.
बीसीआई ने नालसार हैदराबाद के 2026 बैच के स्टूडेंट के सीजेआई के ख़िलाफ़ अभियान चलाने के बाद, वकील के तौर पर उनके नामांकन पर रोक लगा दी थी. हालांकि इस फ़ैसले को जल्द ही वापस ले लिया गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया का गठन हुआ है, उसमें क़ानूनी शिक्षा हासिल कर रहे स्टूडेंट के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का बीसीआई को कोई स्पष्ट अधिकार नहीं दिया गया है.
कोर्ट ने कहा, “यह अधिकार उस विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान के पास है, जिसमें स्टूडेंट पढ़ रहे हैं. बीसीआई क़ानूनी प्रावधानों और लागू नियमों के मुताबिक़ मानक तय और लागू कर सकता है. हालांकि, वह किसी क़ानून के स्टूडेंट के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर सकता.”
यह विवाद नालसार के स्टूडेंट की ओर से विश्वविद्यालय को लिखे गए एक पत्र के बाद शुरू हुआ था.
स्टूडेंट ने अपने दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए जाने का विरोध किया था.
स्टूडेंट ने आरोप लगाया था कि हाल में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की ज़्यादतियों के मामले में सीजेआई ने कार्रवाई नहीं की.

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को एक स्थानीय अदालत से गुरुवार को ज़मानत मिल गई.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ़्तार किया था.
कोर्ट ने 2 लाख रुपये के बॉन्ड और इतनी ही रक़म के दो बॉन्ड पर उन्हें ज़मानत दी है.
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत की अवधि ख़त्म होने के बाद गुरुवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.
बार एंड बेंच के अनुसार, राउज़ एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज दिग्विनय सिंह ने यह आदेश दिया.
एसीबी ने जैन को 18 अगस्त को गिरफ़्तार किया था.
यह मामला मई 2024 में सतर्कता निदेशालय की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था.
इसमें दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने के ठेकों में टेंडर की शर्तों में कथित हेरफेर, आपराधिक साज़िश और रिश्वत के संदिग्ध भुगतान के आरोप हैं.
19 अगस्त को कोर्ट ने जैन की गिरफ़्तारी को अवैध घोषित करने से इनकार कर दिया था.

इमेज स्रोत, Reuters
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने बताया है कि भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,252 शव बरामद किये जा चुके हैं.
एनडीआरआरएमए के अनुसार, पिछले सप्ताह बुधवार को आई बाढ़ के बाद से अब तक 4,216 लोग लापता हैं.
बीबीसी नेपाली के अनुसार, रसुवा में लांगटांग जलविद्युत परियोजना की सुरंग में स्थित 'पेनस्टॉक पाइप' के माध्यम से राहतकर्मी उस जगह पहुंचने में कामयाब हुए हैं जहां लोगों के फंसे होने की आशंका है.
परियोजना के प्रबंध निदेशक बिजय मोहन भट्टराई ने बीबीसी नेपाली को बताया कि सुरंग के अंदर 150 मीटर अंदर से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं.
भट्टराई ने कहा, "हमारी तकनीकी टीम ने दो भागों में बंटे पाइप के रास्ते प्रवेश किया, पेनस्टॉक पाइप से ऊपर तक पहुंची और वहां एक छेद बनाया. सेना वहीं से प्रवेश कर रही है और शवों को निकाल रही है."
बिजली संयंत्र के ऊपर 150 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया था ताकि उस 'पेनस्टॉक' पाइप के मुहाने तक पहुंचा जा सके जिसका उपयोग सुरंग से बिजली संयंत्र तक पानी को तेजी से पहुंचाने के लिए किया जाता था.
अनुमान है कि परियोजना में अभी भी 42 लोग लापता हैं.
अभी तक बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता संदीप राय रात दस बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों पर पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग का संदेह क्या वाक़ई तार्किक है?
डिलीवरी का अजीब मामला: डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान पता चला कि महिला प्रेग्नेंट ही नहीं थी
नेपाल में आई बाढ़ से भारत को क्यों चिंता होनी चाहिए?
दांतों को सेहतमंद रखना है, तो क्या खाएं और क्या न खाएं?

इमेज स्रोत, ANI
बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर अहम फ़ैसला किया है. बीएसपी प्रमुख ने उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी न देने का फ़ैसला किया है.
मायावती के एक्स हैंडल से शेयर किए गए बीएसपी की प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है.
इसमें लिखा है, ''श्री कांशीराम जी ने अपने परिवार के लोगों और अन्य रिश्तों-नातों आदि को पार्टी कार्य में सहयोग करने की छूट तो दे दी थी, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने या सरकार बनने पर कोई भी पद आदि देने के वे खिलाफ थे, उसी प्रकार से उस संकल्प पर मैं भी पूरी तरह से क़ायम हूं.''
इसमें लिखा है, ''जिस पर अमल करते हुए ही मैंने श्री आकाश आनन्द को पार्टी में कार्य करने की तो इनको इजाज़त दी है, जो हक़ीकत आप सभी लोगों के सामने है, लेकिन इस मामले में श्री आकाश आनन्द को अभी और अधिक परिपक्व/मैच्योर होने की जरुरत है. तब तक इनको पार्टी की अभी बड़ी ज़िम्मेवारी देना उचित नहीं होगा, जो कि विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों को इस्तेमाल करके चुनाव में हानि पहुँचाने से बचने के लिये भी समय की ज़रूरत है.''
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर बीएसपी अपनी तैयारियों को तेज़ करने में लगी है.

इमेज स्रोत, Getty Images
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी डिग्री दिखाने की अपील की है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''लोग अब मेरी डिग्री देखने का इंतज़ार करते-करते सच में अपना धैर्य खो रहे हैं. इससे मुझे हैरानी होती है कि उन्होंने 12 साल तक प्रधानमंत्री की डिग्री देखे बिना कैसे काम चला लिया.''
''सर, नरेंद्र मोदी, क्यों न हम दोनों अपनी-अपनी डिग्रियां दिखा दें और इस मुद्दे को हमेशा के लिए खत्म कर दें?''
कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को होने वाले अपने मार्च को वापस ले लिया है. सीजेपी का ये कदम केंद्र सरकार के छात्र प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताने के बाद सामने आया है.
अदालत ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर वापस लेने का आदेश दिया था.

इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 16,784 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से 3,042 लोगों को बुधवार को बचाया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अब तक राज्य के 35 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि फिलहाल 23 जिलों में बाढ़ का असर है.
यूपी सरकार के मुताबिक़ राहत और बचाव अभियान के लिए 1,499 नावें और मोटरबोट लगाई गई हैं. इसके अलावा 1,067 मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं.
सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक़, प्रभावित जिलों में अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Getty Images
सरकार ने 1,311 बाढ़ राहत शिविर बनाए हैं, जिनमें से 201 फिलहाल चालू हैं.
राहत एजेंसियों ने मकान क्षतिग्रस्त होने के 442 मामलों में भी मदद पहुंचाई है. बाढ़ से अब तक 36,287 पशु प्रभावित हुए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फ़र्रूखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1000 परिवारों को राहत सामग्री बांटेंगें. यूपी सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी जानकारी दी है.

इमेज स्रोत, Getty Images
इंडोनेशिया के कुछ इलाकों के जंगलों में आग लग गई है. इनमें से कुछ जंगलों में ये आग पिछले कई हफ़्तों से लगी हुई है.
देश के सुमात्रा और कालिमंतान के इलाके धुएं और धुंध से भर गए हैं. यहां लाखों लोग इससे प्रभावित हैं. ये दोनों इलाके बोर्नियो द्वीप में हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
इंडोनेशिया में हजारों लोग धुएं और धुंध की वजह से सांस की बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं.
देश में क्लाउड सीडिंग और फ़ायर फ़ाइटिंग विमानों से आग बुझाने की कोशिश जारी है.
इंडोनेशिया के पड़ोसी देश मलेशिया और फिलीपींस में आग लगने से आसमान में धुंध की परत छाई हुई है.