आसिम मुनीर और मोहसिन नक़वी के ईरान दौरे में क्या-क्या हुआ, पाकिस्तान ने ये बताया

इमेज स्रोत, Iranian Parliament Speaker's Office / Handout/Anadolu via Getty Images
पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नक़वी का ईरान का एक दिवसीय दौरा पूरा हो गया है.
पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इस दौरे को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है.
आईएसपीआर ने कहा, "इस दौरे का मक़सद अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को ख़त्म करना और वार्ता में आई रुकावट को दूर करना है."
आईएसपीआर के मुताबिक़, "अलग-अलग बैठकों में तनाव को और बढ़ने से रोकने, होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने और संघर्ष को जल्द ख़त्म करने के मुद्दों पर चर्चा हुई."
वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने आसिम मुनीर की मौजूदगी में अमेरिका से ईरान के प्रति अपना लहजा और रवैया बदलने की अपील की.
गौरतलब है कि आसिम मुनीर ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेज़ाई, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़, विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची और गृहमंत्री एस्कंदर मोमेनी से मुलाक़ात की.













