एलेना रिबाकिना ने पहली बार जीता यूएस ओपन, बनेंगी दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी

इमेज स्रोत, Simon Bruty/USTA via Getty Images
कज़ाकिस्तान की एलेना रिबाकिना ने पहली बार यूएस ओपन महिला एकल का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में रिबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर ट्रॉफ़ी पर क़ब्ज़ा किया.
इस जीत के साथ रिबाकिना के नाम अब तीन महिला एकल ग्रैंड स्लैम ख़िताब हो गए हैं. वह सोमवार को आधिकारिक तौर पर दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगी.
रिबाकिना ने इससे पहले 2022 में विंबलडन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीता था. ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में भी उन्होंने सबालेंका को ही मात दी थी.
यूएस ओपन का ख़िताब जीतने के बाद रिबाकिना के पास अब करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए सिर्फ़ फ़्रेंच ओपन की ट्रॉफ़ी जीतना बाक़ी है




















