हिज़्बुल्लाह ने इसराइल से समझौते को ख़ारिज किया, कहा- 'प्रतिरोध जारी रहेगा'

हिज़्बुल्लाह के महासचिव शेख़ नईम कासिम ने लेबनान और इसराइल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए फ्रेमवर्क समझौते को 'अपमानजनक, शर्मनाक और संप्रभुता का आत्मसमर्पण' बताया

सारांश

वीडियो छोड़ें और जारी रखें
  • एक ऐसी बच्ची, जिसका 'जन्म' एक नहीं, दो बार हुआ!
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • सूडान
  • रोबोट
  • लखनऊ आग: प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
  • मॉस्को पर यूक्रेन का हमला
  • फ़िलीपींस में भूकंप

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की किस सड़क का नाम बदले जाने पर कहा 'थैंक्यू'

    डोनाल्ड ट्रंप
    इमेज कैप्शन, ट्रंप ने कहा कि वह इस तरह का सम्मान पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम बदले जाने पर धन्यवाद कहा है. अब इस सड़क को 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' का नाम दिया गया है.

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसके उद्घाटन समारोह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत के हैदराबाद में न्यू डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू. इस तरह सम्मानित किए जाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति. थैंक्यू."

    इससे पहले बुधवार को हैदराबाद स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल ने एक्स पर इस सड़क के उद्घाटन समारोह की जानकारी दी थी.

    कॉन्सुलेट ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू की एक तस्वीर भी साझा की थी.

    अमेरिकी कॉन्सुलेट ने लिखा था, "हैदराबाद में एक ऐतिहासिक पल! अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के सम्मान में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास वाली सड़क का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' किए जाने की पट्टिका का अनावरण किया."

    "इस अद्भुत सम्मान के लिए तेलंगाना के लोगों का हार्दिक धन्यवाद. यह हमारे लगातार मज़बूत होते साझेदारी संबंधों का प्रमाण है."

    सर्जियो गोर और भट्टी विक्रमार्क मल्लू
    इमेज कैप्शन, हैदराबाद स्थित अमेरिका के कॉन्सुलेट जनरल ने उद्घाटन समारोह की तस्वीर साझा की
  2. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: फ़्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया, केप वर्दे ने नॉकआउट में पहुंचकर रचा इतिहास

    उस्मान देम्बेले
    इमेज कैप्शन, उस्मान देम्बेले ने फ़्रांस के लिए हैट्रिक लगाई

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को फ़्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हरा दिया. फ़ीफ़ा के ग्रुप स्टेज में यह फ़्रांस की लगातार तीसरी जीत है.

    वहीं, नॉर्वे को यह पहली हार मिली है. ग्रुप-आई में फ़्रांस पहले नंबर पर है, जबकि नॉर्वे दूसरे नंबर पर है.

    मैच में फ़्रांस के उस्मान देम्बेले ने पहले हाफ़ में हैट्रिक मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई.

    उधर, काबो वर्दे (केप वर्दे) ने सऊदी अरब से ड्रॉ खेलकर फ़ीफ़ा के नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है.

    साल 1998 में चिली के बाद केप वर्दे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में तीनों मैच ड्रॉ खेलकर अगले दौर में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

    केप वर्दे इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. वह ग्रुप-एच में लीग स्टेज में दूसरे नंबर पर रही. वहीं सऊदी अरब सबसे आख़िर में है.

    केप वर्दे का अगला मुक़ाबला तीन जुलाई को मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना से होना है.

  3. वेनेज़ुएला में आए भूकंपों में अब तक 920 लोगों की मौत, अधिकारियों ने और क्या बताया, टॉम मैकआर्थर

    वेनेज़ुएला में भूकंप
    इमेज कैप्शन, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है

    वेनेज़ुएला में आए भूकंपों में अब तक 920 लोगों की मौत हो गई है और 3,360 अन्य लोग घायल हुए हैं. वेनेज़ुएला की सरकार ने यह जानकारी दी है.

    बचावकर्मी अब भी ज़िंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जबकि परिजन अपने प्रियजनों की ख़बर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

    घायलों का इलाज अस्थायी चिकित्सा केंद्रों में किया जा रहा है. देश के उत्तरी हिस्से में आए दो भीषण भूकंपों के कारण दर्जनों इमारतें तबाह हो गई हैं, जिनमें राजधानी कराकास की इमारतें भी शामिल हैं.

    सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय बचावकर्मी देश में पहुँच चुके हैं. इसके अलावा और भी टीमें रास्ते में हैं.

    बुधवार को कुछ ही सेकेंड के अंतराल में वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंप आए. दूसरा भूकंप पिछले एक सदी में देश में आए सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक था, जिसकी तीव्रता 7.5 मापी गई.

    अधिकारियों ने कहा कि राजधानी के उत्तर में स्थित ला गुआइरा क्षेत्र भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है. यह राज्य देश के दो प्रमुख बंदरगाहों में से एक है.

    इस क्षेत्र में वेनेज़ुएला का मुख्य हवाई अड्डा भी है. सिमोन बोलीवार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस क्षेत्र के माइकेतिया में है.

    कई लोग लापता हैं और बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

  4. भारत को पहले टी-20 मैच में हराने के बाद आयरलैंड के कप्तान ने सिरीज़ जीतने को लेकर ये कहा

    लॉरकन टकर
    इमेज कैप्शन, लॉरकन टकर ने डेब्यू करने वाले आयरिश खिलाड़ियों के खेल की तारीफ़ की

    आयरलैंड ने पहली बार भारत को किसी भी फॉर्मेट में हराकर इतिहास रच दिया है. मैच के बाद आयरिश कप्तान लॉरकन टकर ने इस जीत को 'बहुत ख़ास पल' बताया.

    टकर ने टीएनटी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, "यह बहुत ख़ास पल था. लड़कों को पूरा श्रेय जाता है. हमने संघर्ष किया, मेहनत की, और आख़िरकार हमें उसका इनाम मिला."

    उन्होंने डेब्यू करने वाले आयरिश खिलाड़ियों की तारीफ़ की.

    टकर ने कहा, "डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने बेहतरीन जुझारूपन दिखाया. उन्होंने अपनी स्किल और एक्युरेसी का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए बल्लेबाज़ी चुनौतीपूर्ण हो गई."

    आयरलैंड के कप्तान ने भारत के ख़िलाफ़ सिरीज़ जीतने की इच्छा जाहिर की और कहा अगर ऐसा हुआ तो वह 'बेहद ख़ास उपलब्धि' होगी.

    उन्होंने कहा, "घरेलू मैदान पर भारत के ख़िलाफ़ सिरीज़ जीतना हमारे लिए बेहद ख़ास उपलब्धि होगी. लड़के फिर से मैदान पर उतरने के लिए बहुत ज़्यादा उत्साहित हैं."

    आयरलैंड ने शुक्रवार को पहले टी20 मैच में भारत को 34 रनों से मात दी. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को 183 रन का टारगेट दिया था.

    भारतीय टीम 18.5 ओवरों में महज़ 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

  5. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.