ट्रंप के जन्म के आधार पर नागरिकता वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला, कितने लोग होंगे प्रभावित?

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने आज एक फै़सला सुनाया है, जिससे देशभर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों पर रोक लगाने की जजों की शक्ति सीमित हो जाएगी.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और इफ़्तेख़ार अली

  1. ग़ज़ा में इसराइली ड्रोन हमले में 18 फ़लस्तीनियों की मौत

    इसराइली ड्रोन हमले में कम से कम 18 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई.
    इमेज कैप्शन, इसराइली हवाई हमले में मारे गए फ़लस्तीनियों की मौत पर लोग शोक मनाते हुए

    एक डॉक्टर और प्रत्यक्षदर्शियों ने बीबीसी को बताया है कि इसराइली ड्रोन हमले में कम से कम 18 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई है.

    यह हमला मध्य ग़ज़ा के दीर अल-बलाह इलाके में उस समय हुआ जब हमास की एक पुलिस यूनिट बाजार पर नियंत्रण की कोशिश कर रही थी.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, ड्रोन ने हमास पुलिस बल के उन सदस्यों को निशाना बनाया जो सादा कपड़ों और मास्क में थे. वे बाजार में उन दुकानदारों से बात कर रहे थे जिन पर ट्रकों से लूटा गया सामान बेचने और अधिक दाम वसूलने का आरोप था.

    हमास के नियंत्रण वाले गृह मंत्रालय ने हमले की निंदा की है और कहा है कि इसराइल ने ‘सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने’ वाली पुलिस यूनिट पर हमला कर अपराध किया है.

    बीबीसी ने इसराइली सेना से इस पर प्रतिक्रिया मांगी है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.

  2. ईरान के सर्वोच्च नेता का दावा, अमेरिका को हमलों से कोई कामयाबी नहीं मिली

    ईरान के सर्वोच्च नेता बोले
    इमेज कैप्शन, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई

    ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने कहा है कि अमेरिका को उनके देश के परमाणु ठिकानों पर हमला करने से 'कुछ हासिल नहीं हुआ' है.

    ख़ामेनेई ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की कोशिश में अमेरिका को 'कोई महत्वपूर्ण सफलता हासिल नहीं हुई' है.

    उन्होंने क़तर में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के हमले को भारी 'झटका' करार दिया.

    ख़ामेनेई ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब अमेरिका बार-बार दोहरा रहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए उसके हमले से उसे भारी नुक़सान हुआ है.

    वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री का कहना है कि अमेरिका और इसराइल को मिले इंटेलिजेंस इनपुट से पता चला है कि हमले ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कई साल पीछे धकेल दिया है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.