दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव नतीजे: पांच राउंड की मतगणना के बाद कौन आगे

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनाव की शनिवार को मतगणना शुरू हुई. शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास आगे चल रहे हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा दूसरे स्थान पर हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में वोटों की गिनती जारी है.
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पांचवें राउंड की मतगणना के बाद एबीवीपी के यश डबास को 5,790 और एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 5,737 वोट मिल चुके हैं.
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु 7,655 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं. एबीवीपी के इशु मौर्य को 3,939 और एनएसयूआई के वीर वीर चतरथ को 1,117 वोट मिले हैं.
सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी 5,216 वोटों के साथ आगे हैं. एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को अब तक 3,767 वोट मिले हैं.
जॉइंट सेक्रेटरी पद पर विशेष यादव 4,270 वोटों के साथ सबसे आगे हैं. एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह को 3,830 वोट मिल चुके हैं, जबकि एनएसयूआई के गोपाल चौधरी को 3,421 वोट मिले हैं.
पिछले साल के चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और महासचिव पद पर जीत दर्ज की थी, जबकि एनएसयूआई को उपाध्यक्ष पद मिला था.













