मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बारे में पुलिस ने दी नई जानकारी

विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या बारे में पुलिस ने मामले नई जानकारी दी है.

सारांश

  • मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बारे में पुलिस ने दी नई जानकारी.
  • महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए हैं.
  • महाराष्ट्र: सीएम एकनाथ शिंदे का एलान- 12वीं पास करने वाले छात्रों को हर महीने मिलेंगे 6 हज़ार रुपये.
  • 'बीजेपी कमज़ोर हुई है' अखिलेश यादव के इस दावे पर केशव प्रसाद मौर्य क्या बोले

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े और अभिषेक नंदन

  1. बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन में 6 छात्रों की मौत, शिक्षण संस्थान अनिश्चित काल के लिए बंद

    ढाका में प्रदर्शन

    भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों में छह लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद देश भर के सभी स्कूल और यूनिवर्सिटी को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है.

    बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में देश की आज़ादी के लिए लड़ने वालों के बच्चों को आरक्षण दिया गया है. साल 1971 में बांग्लादेश आज़ादी की लड़ाई के बाद पाकिस्तान से अलग हुआ था.

    आलोचकों का कहना है कि आरक्षण की यह व्यवस्था बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना का समर्थन करने वाले सरकार समर्थक समूहों के बच्चों को अनुचित तौर पर लाभ पहुँचाने वाली है.

    शेख़ हसीना ने जनवरी महीने में लगातार चौथे चुनाव में जीत हासिल की थी. वो बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेख़ मुजीबुर्रहमान की बेटी हैं.

    बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से सरकारी नौकरियों में आरक्षण की इस व्यवस्था के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

    इससे पहले कई हफ़्तों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद साल 2018 से भर्ती की इस व्यवस्था पर रोक लगी हुई थी. पिछले महीने ही एक अदालत ने आरक्षण की इस व्यवस्था को दोबारा बहाल किया था.

  2. ओमान के पास समुद्र में पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीय लापता

    स्पेन के पास डूबता हुआ जहाज (फाइल फोटो)
    इमेज कैप्शन, स्पेन के पास डूबता हुआ जहाज (फाइल फोटो)

    15 जुलाई को ओमान के पास समंदर में एक ऑयल टैंकर जहाज पलट गया था. जहाज पर अफ़्रीकी देश कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था.

    ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने जहाज के पलटने की जानकारी सोशल मीडिया 'एक्स' पर साझा की है.

    समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक़ जहाज पलटने की सूचना मिलते ही तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था. जहाज पलटने के बाद से ही उस पर सवार 16 सदस्यीय दल लापता है.

    इस जहाज का नाम 'प्रेस्टीज फॉल्कन' है.

    जहाज पर सवार 16 सदस्यीय दल में से 13 भारतीय नागरिक हैं और तीन श्रीलंका के हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. पुतिन के चीन से गहराते रिश्तों के भारत के लिए क्या मायने हैं?

  4. हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- इसराइली हमले में कम से कम 50 फ़लस्तीनियों की मौत

    इसराइल का हमला

    हमास के नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ग़ज़ा में हुए इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 50 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई है. इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं.

    इनमें से एक बड़ा हमला दक्षिणी शहर ख़ान युनूस में हुआ है जबकि दूसरा हमला सेंट्रल गज़ा में हुआ है.

    हालाँकि इसराइली सेना का कहना है कि दोनों हमले फ़लस्तीनी हथियारबंद गुटों को निशाना बनाकर किया गया था और वह आम लोगों की मौत की ख़बरों पर नज़र बनाए हुए है.

    इसराइल का दावा है कि बीते 9 महीनों में उसके हवाई हमले और ज़मीनी कार्रवाई में हमास के 14 हज़ार चरमपंथियों की मौत हो चुकी है.

  5. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    16 जुलाई की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें