एशियन गेम्स : लवलीना बरगोहाँई ने चीन के बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड मेडल

इमेज स्रोत, Reuters
एशियन गेम्स में भारत की महिला मुक्केबाज़ लवलीना लवलीना बरगोहाँई ने चीन की बाओ ज़ियी को हराकर 75 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया है.
फ़ाइनल में पहुंचने से पहले लवलीना ने कज़ाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा को हराया था.
हांगझोऊ में 2022 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्होंने इस बार अपने पदक का रंग बदलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया.
28 साल की लवलीना ओलंपिक खेलों, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में पहले ही पदक जीत चुकी हैं.
नागोया में जीता गया यह गोल्ड मेडल उनके शानदार करियर में एक और अहम उपलब्धि है.
लवलीना की इस जीत के साथ 2026 एशियाई खेलों में भारत के 12 गोल्ड मेडल हो गए हैं.



















